By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: नेपाल में हो रही राजशाही की वापसी की मांग !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
1500x900 861452 world - The Fourth
World

नेपाल में हो रही राजशाही की वापसी की मांग !

राजशाही की वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग उठ रही है।

Last updated: अप्रैल 10, 2024 7:07 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

नेपाल में समय-समय पर राजशाही की वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग उठती रहती है। एक बार फिर यह मांग उठ रही है। राजशाही की मांग कर रहे सैकड़ों प्रदर्शनकारी काठमांडू की सड़कों पर उतरे है। प्रदर्शनकारी प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे और बैरिकेड्स भी तोड़ दिए। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए पुलिस ने लाठी, आसूं गैस के गोले और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसी भी प्रदर्शनकारी को गंभीर चोट नहीं आई है। ज्ञानेंद्र के प्रमुख समर्थक राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी या नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने, ‘राजशाही वापस लाओ, गणतंत्र को खत्म करो’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने कहा कि, ‘हम अपने राजा और देश को जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं।’

हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल को एक बार फिर हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है। 2007 के अंतरिम संविधान में नेपाल को एक धर्म निरपेक्ष राज्य घोषित किया गया था। 2006 में कई हफ्तों तक सड़क पर विरोध प्रदर्शन के कारण ज्ञानेंद्र को अपना सत्तावादी शासन छोड़कर सत्ता वापस संसद को सौंपने के लिए मजबूर होना पड़ा था। दो साल बाद संसद ने पुरानी राजशाही को खत्म करने के लिए मतदान किया था। तब से ज्ञानेंद्र बिना किसी शक्ति या सरकारी संरक्षण के एक सामान्य नागरिक के रूप में रह रहे हैं।

राजा की वापसी क्यों चाहते हैं लोग?

पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के पास अभी भी कुछ समर्थन है, लेकिन सत्ता में वापसी की संभावना कम है। राजशाही के समर्थक देश के प्रमुख राजनीतिक दलों पर भ्रष्टाचार और विफल शासन का आरोप लगाते रहे हैं। उनका कहना है कि, लोग राजनेताओं से खुश नहीं हैं। राजशाही खत्म होने के बाद नेपाल में 13 सरकारें बन चुकी हैं। यह सरकारें भारत और चीन के बीच फंसी हुई हैं। कुछ सप्ताह पहले ही नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। उन्होंने केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (UML) के साथ मिलकर नई सरकार बनाई, जिसका समर्थन चीन कर रहा है।

2006 में खत्म हुई थी राजशाही

2006 में, नेपाल ने सदियों पुरानी संवैधानिक राजशाही को समाप्त कर दिया था। इसके बाद राजा ज्ञानेंद्र ने सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया और आपातकाल लगाकर सभी नेताओं को नज़रबंद कर दिया था। उस दौरान आंदोलन भी चला था, जिसे “पीपुल्स मूवमेंट” भी कहा जाता है। सरकार द्वारा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई कार्यवाही में दर्जनों लोग मारे गए थे। कई हफ्तों के हिंसक विरोध प्रदर्शन और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद, ज्ञानेंद्र ने हार मान ली थी। नए लोकतंत्र की शुरुआत को लोकतंत्र के रूप में रेखांकित किया गया है। राजशाही खत्म होने के 18 साल के भीतर ही राइट विनर फिर से सड़क पर उतरकर इसकी मांग कर रहे हैं।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: china, Former King Gyanendra, Hindu Rashtra, india, Monarchy, nepal, protest, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2023 10 04T175827Z 1783651077 RC2SL3AGKPYI RTRMADP 3 GOOGLE PIXEL - The Fourth
Tech

iPhones के बाद, Google 2024 से भारत में Pixel smartphone का निर्माण शुरू करेगा

3 वर्ष पहले

IAF: पाकिस्तान-चीन सीमा पर वायुसेना करेगी युद्ध अभ्यास

इंदौर में 25 घंटे में 7 इंच बारिश, कुल आंकड़ा 40 इंच के करीब पहुंचा

वृंदावन में बंदरों से President Murmu की सुरक्षा, लंगूर के कटआउट और वनकर्मी तैनात

28 अगस्त को Vivo अपना एक नया फोन लॉन्च करने जा रहा है

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?