By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: निठारी कांड : 19 साल बाद जेल से रिहा हुआ सुरेंद्र कोली
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 11 13 at 2.31.18 PM - The Fourth
India

निठारी कांड : 19 साल बाद जेल से रिहा हुआ सुरेंद्र कोली

देशभर को दहला दिया था बच्चों के साथ हुई घटना ने

Last updated: दिसम्बर 1, 2025 4:25 अपराह्न
By itspixeldot 7 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली :
देशभर में सुर्खियों में रहा निठारी कांड का मुख्य आरोपी 19 साल बाद जेल से बाहर आ गया। नाम सुरेंद्र कोली है, जो नोएडा के निठारी गांव में मोनिंदर सिंह पंधेर का घरेलू नौकर था। मामले में बच्चों की हत्या, दुष्कर्म सहित कई गंभीर आरोप लगे थे। सुरेंद्र कोली सुप्रीम कोर्ट से 13वें मामले में भी आरोप मुक्त करार दिए जाने के बाद बुधवार शाम सात बजकर 16 मिनट पर लुक्सर जिला जेल से रिहा हो गया। 12 अन्य मामलों में वह पहले ही आरोप मुक्त हो चुका था।

मीडिया के कैमरे उसका चेहरा देखने और आवाज सुनने के लिए तैयार खड़े थे, ठीक वैसे ही जैसे उसकी गिरफ्तारी के वक्त थे। मगर सुरेंद्र कोली ने किसी से बात नहीं की। जेल से बाहर आते समय उसके हावभाव बिल्कुल सामान्य थे। मीडिया के कैमरों से बचने के लिए वह दौड़कर अपने अधिवक्ता के साथ जेल के बाहर खड़ी कार में बैठा और रवाना हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने क्यूरेटिव याचिका पर सजा रद्द कर तत्काल रिहाई का आदेश दिया था, लेकिन जरूरी कागजात समय पर न पहुंच पाने के कारण मंगलवार को रिहाई नहीं हो सकी थी। बुधवार सुबह आठ बजे जेल प्रशासन को रिहाई का ऑनलाइन आदेश प्राप्त हुआ।

WhatsApp Image 2025 11 13 at 12.57.02 PM 2 - The Fourth
ग्रेटर नोएडा में जिला जेल से रिहा होने के बाद अपने वकीलों के साथ बाहर आता सुरेंद्र कोली।

2006 में नाले से बच्चों के कंकाल मिलने के बाद मचा था हड़कंप

29 दिसंबर 2006 को नोएडा के निठारी गांव में मोनिंदर सिंह पंधेर की कोठी के पीछे स्थित नाले से आठ बच्चों के कंकाल बरामद हुए थे। इस भयावह खोज ने पूरे देश को झकझोर दिया था। जांच में सामने आया कि कई बच्चों के लापता होने और निर्मम हत्या के पीछे कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंधेर और उसके नौकर सुरेंद्र कोली का नाम सामने आ रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और मामला सनसनीखेज बन गया।

WhatsApp Image 2025 11 13 at 12.57.26 PM - The Fourth
ग्रेटर नोएडा में जिला जेल से रिहा होने के बाद सुरेंद्र कोली।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस की प्रारंभिक जांच के 10 दिन बाद केस CBI को सौंप दिया गया था। हालांकि, एक महीने तक अभिरक्षा में रखने के बावजूद पुलिस और फोरेंसिक टीम ठोस साक्ष्य नहीं जुटा सकी। कंकालों की बरामदगी के दौरान कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और आरोपितों की मेडिकल जांच भी नहीं कराई गई। इसी जांच की खामियों का लाभ दोनों आरोपितों को अदालत से मिला, जिसके बाद वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद अब सुरेंद्र कोली को सुप्रीम कोर्ट से बरी कर दिया गया।

WhatsApp Image 2025 11 13 at 12.57.58 PM 1 - The Fourth
यह 22 दिसंबर 2010 की फ़ाइल फ़ोटो है। इसमें पुलिस निठारी सीरियल किलिंग केस में 12 वर्षीय दीपाली के अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोपी सुरिंदर कोली को विशेष CBI अदालत, गाज़ियाबाद से मौत की सज़ा सुनाए जाने के बाद जेल ले जा रही है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: CBI, Crime news, Moninder Singh Pandher, Nithari case, Noida news, supreme court of india, Surendra Koli, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 19 at 7.03.51 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में फायर सेफ्टी की अनदेखी के चलते सील हुए कई शोरूम, रेस्तरां और ऑफिस बिल्डिंग्स!

2 वर्ष पहले

Global Hip-Hop के सबसे महान producers PART 2

वसुंधरा को ही बना रहे, राजस्थान में सीएम पद का चेहरा!

इंदौर में कार पर ओवरलोडेड ट्रक पलटा, 1 महिला की मौत !

104 साल की उम्र मे बनाया विश्व की सबसे उम्रदराज़ skydive का Record

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?