By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: OPPO रेनो 10 5G का स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Tech

OPPO रेनो 10 5G का स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ

फोन में DSLR जैसे कैमरा की क्वालिटी ऑफर करते हैं।

Last updated: जुलाई 10, 2023 6:01 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

OPPO ने भारत में अपनी Reno 10 सीरीज फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने भारत में इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Reno 10, Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ लॉन्च किए हैं। OPPO 10 5G इस सीरीज का सबसे अफोर्डेबल फोन है। जबकि Reno 10 Pro और Reno 10 Pro+ प्रीमिमय फोन है, जो DSLR जैसे कैमरा की क्वालिटी ऑफर करते हैं। यहां हम आपको ओप्पो के लेटेस्ट फोन्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

OPPO Reno 10 सीरीज की कीमत

OPPO के लेटेस्ट Reno 10 Pro Plus स्मार्टफोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 54,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही Reno 10 Pro को भी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 39,999 रुपये की कीमत में है। दोनों फोन की सेल 13 जुलाई से शुरू होगी। ओप्पो के ये दोनों फोन सिल्वर ग्रे और ग्लॉसी पर्पल कलर में लॉन्च हुए है। OPPO Reno 10 फोन की तो कीमत 20 जुलाई को पता चलेगी। इसके साथ ही एसबीआई, बैंक ऑफ बढ़ौदा, एचडीएफसी बैंक, कोटक और दूसरे बैंक के ग्राहकों को 10 प्रतिशत इंसटेंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

OPPO Reno 10 के स्पेसिफिकेशन्स

प्रोसेसर
ओप्पो रेनो 10 सीरीज फोन के प्रोसेसर की बात करें, तो रेनो 10 प्रो + मॉडल में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। रेनो 10 प्रो में स्नेपड्रेगन 778G प्रोसेसर है। रेनो 10 में डायमेनसिटी 7050 प्रोसेसर दिया गया है।

स्टोरेज
स्टोरेज के मामले में रेनो 10 प्रो प्लस और रेनो 10 प्रो में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और रेनो 10 में 8GB रैम + 256GB तक स्टोरेज दिया गया है।

डिस्प्ले
ओप्पो रेनो 10 सीरीज के तीनों स्मार्टफोन में 6.74 इंच का फुल HD+ एमोलेड पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 240Hz टच सेंपलिग रेट पर काम करता है। ये स्क्रीन 3D कर्व्ह होगी। सेफ्टी के लिए इसमें कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है।

बैटरी
ओप्पो रेनो 10 प्रो + डिवाइस में 4700 MAH बैटरी मिलेगी, जिसे चार्ज करने के लिए 100 वॉट का सूपरवूक फ्लैश चार्जिंग तकनीक वाला चार्जर दिया गया। ये फोन को 27 मिनिट में फुल चार्ज कर देगा। ओप्पो रेनो 10 प्रो में 4600 MAH की बैटरी और 80 वॉट का सूपरवूक चार्जर दिया जाएगा। बेस मॉडल ओप्पो रेनो 10 5000 MAH बैटरी और 67 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा
रेनो 10 प्रो और रेनो 10 प्रो+ दोनों स्मार्टफोन में OIS के साथ सोनी IMX890 सेंसर वाला 50MP का मैन कैमरा दिया गया है। इसके साथ रेनो 10 प्रो में 32MP का टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा और रेनो 10 प्रो+ में OIS के साथ 64MP टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा के साथ आएगा। इसके बेस मॉडल रेनो 10 में OIS के साथ 64MP का क्लियर मैन कैमरा और 32MP का टेलीफोटो अल्ट्रा- पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। तीनों ही स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 32MP का अल्ट्रा क्लियर सेल्फी कैमरा दिया गया है।

You Might Also Like

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

Indore में नर्मदा पंपिंग के लिए 60 मेगावाट सोलर प्लांट तैयार, हर महीने करोड़ों की बचत

Japan की इंसानों को धोने वाली मशीन ने दुनिया को किया हैरान

AI कंटेंट पर सख्ती शुरू, आज से नए IT नियम लागू

AI Summit में ‘रोबोट दावा’ बना विवाद, प्रो. नेहा सिंह सुर्खियों में

TAGGED: latestafforablephones, latestsmartphones, mobile, newmobile, newsmartphones, Oppophones, opporeno, reno10, renopro, renopro+, smartphones
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

kp1g7o5 cyclone michaung chennai 625x300 04 December 23 - The Fourth
India

Michaung Cyclone: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और तूफान में कई लोगों की जान गई

3 वर्ष पहले

हैदराबाद की हार की हैट्रिक, गुजरात सात विकेट से जीता!

नवाज शरीफ और बिलावल भुट्टो की पार्टियों का हुआ गठबंधन

गैंगरेप पीड़ित छात्रा से किया भेदभाव, बोर्ड परीक्षा देने से रोका !

हाईकोर्ट के विवादित फैसले पर आक्रोश!

You Might Also Like

download 10 - The Fourth
India

सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 15 दिन में 18 लाख से अधिक मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक

2 वर्ष पहले
91483330 - The Fourth
Tech

भारत सरकार ने Samsung स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी किया अलर्ट

3 वर्ष पहले
androidphones 2048px s23front - The Fourth
Tech

Android phone का यह फीचर आएगा आपकी सुरक्षा में बहुत ही कारगर

3 वर्ष पहले
06ZvTNln3Toz309WtTLDiwP 25 - The Fourth
Tech

अफवाहों को रोकने के लिए WhatsApp ने शुरू किया ‘check the facts’ अभियान

3 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?