By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रूख
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 24 at 12.32.13 PM - The Fourth
India

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का कड़ा रूख

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश इस वक्त आक्रोशित हैं

Last updated: अप्रैल 24, 2025 12:44 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश इस वक्त आक्रोशित हैं। देश के सभी कोनों और हर क्षेत्र से गुस्सा देखने को मिल रहा हैं। चाहे आम जनता हो, Film Industry या फिर खेल जगत हर तरफ नाराज़गी देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा हैं। दूसरे देशों से भी condolences आ चुकी हैं। इसके अलावा protests भी देखने को मिल रहे हैं। अब भारत की ओर से भी diplomatic actions लिए जाना शुरू हो चुके हैं। आइए विस्तार से एक नज़र डालते हैं उन सभी कदमों पर।

Indus Water Treaty को किया गया suspend

इस कड़ी में सबसे बड़ा और अहम कदम हैं “Indus Water Treaty” को suspend करना। 6 नदियों का पानी बांटने को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच ये Treaty 19 सितंबर 1960 को हुई थी। इसके तहत भारत को ब्यास, सतलुज और रावी का पानी मिला, जबकि पाकिस्तान को झेलम, चिनाब और सिंधु का पानी मिला। इस Treaty का मकसद था कि दोनों देशों में पानी को लेकर कोई विवाद न हो और कृषि पर असर न पड़े। ये Treaty पाकिस्तान के डर का परिणाम थी कि नदियों का बेसिन भारत में होने के कारण कहीं युद्ध आदि की स्थिति में उसे सूखे और अकाल आदि का सामना न करना पड़े। भारत ने तीन युद्ध पाकिस्तान से लड़ने के बाद भी पानी का बंटवारा नहीं रोका। वहीं, पाकिस्तान भारत में सीधे या परोक्ष रूप से आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार रहा है। पाकिस्तान की 80% खेती तीनों नदियों के पानी पर निर्भर है। भारत के नदियों का पानी रोकने के बाद पाकिस्तान में पानी की कमी हो सकती है, जिससे वहां की कृषि पर असर पड़ेगा। पाकिस्तान के कई dams और hydro projects भी इन नदियों से बिजली बनाते हैं, इसलिए पानी की कमी से बिजली उत्पादन घट सकता है, जिसका असर वहां की economy और industries पर पड़ेगा।

अटारी-वाघा बॉर्डर checkpost बंद

अटारी-वाघा बॉर्डर checkpost को भी पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया गया हैं। जो legal documents के साथ पाकिस्तान से भारत आए थे, उनके पास भी सिर्फ 1 मई तक का ही वक्त हैं। इसके बाद ये चेकपोस्ट पूरी तरह से बंद हो जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच वैसे भी व्यापार बहुत सीमित हैं, लेकिन इस फैसले के बाद जो छोटे व्यापार चल रहे थे वो भी बंद हो जाएंगे। भारत की तरफ से टमाटर, लाल मिर्च, सोयाबीन जैसे सामान भेजे जाते हैं। वहीं, पाकिस्तान से भारत में सूखे मेवे, cement, कांच, सेंधा नमक, खजूर आदि सामान आता हैं। इसके बंद होने से इनके व्यापार पर असर पड़ेगा, खासकर उन छोटे व्यापारियों और कंपनियों पर जो इसपर काफी निर्भर हैं।

Diplomatic संबंधों में कटौती

भारत ने पाकिस्तानी Embassy में मौजूद Diplomats और Military Advisors को निकाल दिया और अपने सभी Advisors को वापस बुला लिया। इसके साथ ही SAARC visa रखने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Embassy स्टाफ की संख्या घटाई गई

भारत ने नई दिल्ली में मौजूद पाकिस्तानी Embassy के स्टाफ की संख्या 55 से घटाकर 30 कर दी है। इसी तरह पाकिस्तान में भी भारत के 30 ही representatives रहेंगे। बाकी लोगों को वापस बुला लिया जाएगा।

निष्कर्ष

भारत ने जो diplomatic actions लिए हैं, वे प्रभावी और पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे रहे हैं। हालांकि, इस समय देशवासियों का गुस्सा साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा हैं और वे एक स्थाई समाधान चाहते हैं, ताकि आतंकवाद का खतरा पूरी तरह से खत्म हो सके।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: india, Indus water treaty, pahalgam attack, pakistan, thefourth, thefourthindia, wagah border closed
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

OpenAI Is Facing Financial Crisis - The Fourth
World

OpenAi में Open क्राइसिस!

3 वर्ष पहले

अक्षय बम ने कोर्ट को दी अपने 17 साल पुराने मामले में चुनौती

अमेरिका में ट्रंप और मस्क के खिलाफ विरोध क्यूँ?

9 जून को सिनेमाघरों में रि-रिलीज हुई फिल्म, गदर

बिपरजॉय : खतरनाक हो रहा तूफान, हजारों को शिफ्ट किया

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?