By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
August 2, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पकड़ा गया दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 09 30 at 8.14.58 PM - The Fourth
India

पकड़ा गया दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का मास्टरमाइंड !

सिर्फ एक बंदे ने ज्वेलरी शॉप से 25 करोड़ के गहने किये थे गायब।

Last updated: सितम्बर 30, 2023 8:34 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

देश की राजधानी दिल्ली में हुई 25 करोड़ की हाईप्रोफाइल चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस ने मिलकर मुजरिम का पर्दाफाश किया। दरअसल मामला दिल्ली के जंगपुरा इलाके का है। जहां 75 साल पुराने उमराव सिंह ज्वेलर्स की दुकान से 25 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की सनसनीखेज खबर सामने आई थी।

कैसे दिया चोरी को अंजाम

आरोपी लोकेश श्रीवास छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और चोरी को अंजाम देने के लिए अकेला दिल्ली आया था। उसने ज्वेलरी शोरूम की रेकी कर पता लगाया की उमराव ज्वेलरी शोरूम सोमवार को बंद रहता है। जिसके बाद उसने चोरी की पूरी साजिश रची। लोकेश रविवार 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे बगल की इमारत से दुकान में घुस गया। अंदर घुसते संग उसने सबसे पहले सीसीटीवी तोड़ दिए। सबसे पहले उसने डमी में पहनाए ज्वेलरी को चुराया। जिसके बाद वह स्ट्रॉन्गरूम में चला गया और उसने दीवार में छेद करके स्ट्रॉन्गरूम से सारे गहने भी ले लिए। वह दुकान मे जिस तरह गया था उसी तरह बाहर आ गया। लोकेश लगभग 20 घंटे अकेले दुकान के अंदर रहा और सोमवार शाम लगभग 7 बजे बाहर निकला। इस दौरान उसने उसे शोरूम में रखे फ्रीज से एक कोल्डड्रिंक पी थी।

चोरी के बाद छत्तीसगढ़ भाग गया था चोर

उमराव ज्वेलरी शोरूम मे अपने हाथ साफ करने के बाद लोकेश श्रीवास छत्तीसगढ़ भाग गया था। चोरी की खबर लगने पर जब दुकान मालिक ने मंगलवार को दुकान खोली तब तक श्रीवास छत्तीसगढ़ जा चुका था। पुलिस के मुताबिक लोकेश ने दुकान से निकाल कर दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) की ओर चला गया था और उसने रास्ते से अपना सामान रखने के लिए एक एक्स्ट्रा बैग भी खरीदा था।

अन्य अपराधी ने पकड़वाया

छत्तीसगढ़ पुलिस की एक अन्य डकैती के मामले में जांच चल रही थी, जिसमे पुलिस ने एक आरोपी शिवा को पकड़ा था। जिसने पुलिस को बताया कि एक आदमी “बड़ा काम” करके दिल्ली से लौटा है । जिसके बाद दिल्ली पुलिस और छत्तीसगढ़ की पुलिस ने मिलकर लोकेश को अपनी गिरफ्त मे लिया।

और भी वारदातो को अंजाम दे चुका है लोकेश

पुलिस को पहले शक था कि यह चोरी किसी शातिर गिरोह ने की है। लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की चोरी किसी गिरोह ने नहीं बल्कि सिर्फ एक व्यक्ति ने की थी। लेकिन इस डकैती को अंजाम देने वाले लोकेश श्रीवास के लिए यह कोई नई बात नहीं है, लोकेश पर डकैती के सात मामले पहले से ही दर्ज हैं। लोकेश तेलंगाना मे भी 40 किलो सोने की चोरी को अंजाम दे चुका है। उससे महंगी कारों का शौक है और उसके पास से थार कार भी बरामद की गई है।

चोरी से पहले नहीं खाता है खाना


लोकेश काफी प्लानिंग करके के कई घंटों तक डकैती की वारदात को अंजाम देता है। वह इस बात का ध्यान रखता है की घटनास्थल पर किसी तरह का कोई सबूत छोड़कर ना जाए। लोकेश चोरी से पहले अपने आप को घंटों तक भूखा रखता है, ताकि उसको चोरी के दौरान बाथरूम ना जाना पड़े।

You Might Also Like

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

Madhya Pradesh पुलिस में 9,662 पदों को मंजूरी

Raja Raghuvanshi हत्याकांड में न्याय की नई उम्मीद

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

TAGGED: chhattisgarh, delhi, jangpura, lokesh shrivas, madhya pradesh, umrao singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

befunky collage 2024 04 07t183414 1712495070 - The Fourth
Religion

क्या महत्व है अप्रैल महीने की चैत्र नवरात्रि का?

2 वर्ष पहले

World Cup Hockey में भारत की जीत, भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने कनाडा को हराया

ग्लोबल गोल्डन अवार्ड्स 2025…किसने क्या जीता?

म्यांमार छोड़ बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत

क्या रुक जाएगी Russia और Ukraine की जंग?

You Might Also Like

national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

1 सप्ताह पहले
bhopal-me-25-july-se-shuru-hogi-electric-bus-seva
Cities

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

2 सप्ताह पहले
indore-me-kisano-ki-tractor-rally-par-police-karvayi
Cities

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

2 सप्ताह पहले
indore-me-smart-meter-ke-baad-badhe-bijli-billo-par-bawal
Cities

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?