By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पायल नाग: मुश्किलों को हराकर बनी मिसाल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Payal Nag Khelo India Para Games 2025 silver X 1200 2025 03 6e435669139c942e30906db7d1fb3d7b - The Fourth
India

पायल नाग: मुश्किलों को हराकर बनी मिसाल

पायल को Silver से ही संतोष करना पड़ा

Last updated: मार्च 24, 2025 4:51 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Paris में हुए Paralympic खेलों में अपनी तीरंदाज़ी से मशहूर हुई शीतल देवी के बाद भारत के पास एक और उभरती हुई तीरंदाज़ मिली हैं, जिसका नाम हैं पायल नाग। नई दिल्ली में चल रहे Khelo India Para Games में Gold Medal के लिए मुक़ाबला करते हुए शीतल देवी ने पायल नाग को हराकर 109-103 से हराकर Gold अपने नाम किया। पायल को Silver से ही संतोष करना पड़ा। हालांकि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में पायल के लिए भी अनेक लोगों ने तालियां बजाई, जो उनकी मेहनत और संघर्ष का प्रतीक हैं।

हालांकि पायल का यहां तक का सफर आसान नहीं था। साल 2015 में एक बिल्डिंग में खेलते हुए पायल 11,000 वोल्ट बिजली की तारों की चपेट में आ गई। जान तो बच गई, लेकिन दोनों हाथ पैर गंवाने पड़े। मूल रूप से ओडिशा के बालांगीर के रहने वाले पायल के पिता छत्तीसगढ़ के रायपुर में मिस्त्री के तौर पर काम कर रहे थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते पायल को अनाथाश्रम भेज दिया। ऐसे मौकों पर अक्सर कई लोग निराश होकर गलत कदम उठा लेते हैं, मगर पायल की इच्छाशक्ति कभी कम नहीं हुई।

Para-archery से पहले, पायल ने अपने मुंह से Painting की कला सीखी थी और अपनी Paintings की ही बदौलत Mata Vaishno Devi Shrine Board Archery Academy के कोच कुलदीप वेदवान की नज़र उनपर पड़ी। कोच वेदवान ने उनके लिए विशेष prothestic device का इंतेज़ाम किया, जिससे पायल ने Archery में अपने सफर की शुरुआत की।

तीन साल बाद, जनवरी 2025 में Para-Archery Nationals हुए, जिसमें पायल ने शीतल देवी जिन्हें वो प्यार से “दीदी” कहकर बुलाती हैं, को हराया। दिलचस्प संयोग हैं कि दोनों के कोच कुलदीप वेदवान ही थे। Khelo India में भी अच्छा प्रदर्शन करने के बाद, Payal की नज़रें अब Asian और International Tournaments पर हैं। उनका सपना हैं कि वे अपने देश के लिए Gold Medal हासिल करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि वे एक अनाथाश्रम से आकर शीतल देवी को हरा सकती हैं तो उनके लिए Gold जीतने से कम कुछ नहीं हो सकता हैं।

पायल की कहानी ये साबित करती हैं कि कठिनाइयों के बाद भी कड़ी मेहनत और मज़बूत इच्छाशक्ति से हर मुश्किल को पार किया जा सकता हैं। उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि इंसान अगर ठान ले तो किसी भी बाधा को पार कर सकता हैं। पायल से यही उम्मीद की जाएगी कि वे आने वाले वक्त में भारत को Paralympics में Gold Medal दिलवाएं और देश का नाम रोशन करे।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: Khelo India Para Games, para-archery, Paralympic Games, Paris, Payal Nag, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2023 09 27 at 12 32 18 - The Fourth
Cities

इंदौर को मिल इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का अवार्ड

3 वर्ष पहले

2025 में अमेरिका की डगमगाती अर्थव्यवस्था, बढ़ते दिवालियेपन के पीछे ट्रम्प का अहंकार

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 20 से 25 बच्चे भी शामिल

म्यांमार छोड़ बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत

अफगानिस्तान ने मुहर्रम पर बैन किया खुद को मारना और छाती पीटना

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?