By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: फिर किसान आंदोलन ! इस बार 6 महीने का राशन ले कर बैठेंगे
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 02 12 at 5.06.13 PM - The Fourth
India

फिर किसान आंदोलन ! इस बार 6 महीने का राशन ले कर बैठेंगे

किसानों का “दिल्ली चलो मार्च", पूरी दिल्ली में धारा 144 लागू !

Last updated: फ़रवरी 12, 2024 5:27 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

किसान यूनियनों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को लेकर हरियाणा और दिल्ली की पुलिस हाई अलर्ट पर है। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के लिए कानून गारंटी और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। किसानों के 13 फरवरी को शुरू होने वाले दिल्ली चलो अभियान से पहले दिल्ली-हरियाणा में प्रशासन अलर्ट पर है। जहां अबांला के पास शंभू में पंजाब के साथ लगती सीमा को सील कर दिया है, वहीं दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लगा दी गई है और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

6 महीने का राशन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे किसान

ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिंघु बॉर्डर पर आज से ही कमर्शल गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा। आज बॉर्डर पूरी तरह सील कर दि जाएगी। सिंघु बॉर्डर से सभी प्रकार की गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी। रविवार को खुद पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। सिंघु बॉर्डर सील होने से हरियाणा-पंजाब आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी। अप्सरा भोपरा, गाजीपुर, बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। किसान अपने साथ 6 महीने का राशन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे हैं। पंजाब से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली में धारा 144 लागू

रविवार को कई जिलो में धारा 144 के लागू कर दी है। जिसमें पुलिस को प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी प्रयास करने के निर्देश दिए है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगी सीमा पर 5,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

दिल्ली में धारा 144 लागू किए जाने के बाद इन चीजों पर भी प्रतिंबध लगाए गए हैं।
• बॉर्डर से ट्रेक्टर-ट्रॉली के प्रवेश पर रोक।
• लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर रोक।
• फायर आर्म्स, प्रदार्थ, ईंट-पत्थर इक्कठा करने और पेट्रोल-सोडा बोतल इक्कठा करने पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।
• धारा 144 का उल्लंघन करने वालो को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

2 स्टेडियम में बनाई गई अस्थायी जेल

किसान आंदोलन को देखते हुए हरियाणा में चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम और डबवाली के गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम को अस्थायी जेल बना दिया गया है। साथ ही अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर पंजाब की सीमा सील कर दी गई है। जींद और फतेहाबाद में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर हैं। उपद्रव के दौरान अगर किसी को गिरफ्तार किया जाता है तो, उसे इन जेल में शिफ्ट किया जाएगा।

कई जिलों में इंटरनेट बंद

किसानों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा में सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फतेहाबाद, सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और डबवाली में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं बल्कि गलत अफवाह फैलाने वालों को भी चेतावनी दी है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर किसानो संघों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे है।

क्यों मजबूर है किसान

केंद्र सरकार द्वारा उनकी मांगें नहीं माने जाने के कारण किसान दिल्ली की ओर बढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा कि, “सरकार क्यों डर रही है, भारी बैरिकेडिंग की जा रही है। क्या यही लोकतंत्र है ? अगर स्थिति खराब होती है, तो यह सरकार की जिम्मेदारी होगी।”

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: Chalo Delhi march, delhi, farmers, farmers protest, haryana, punjab, thefourth, thefourthindia, UP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

pakistan rain 1709464443 - The Fourth
World

पाकिस्तान में बारिश का कहर, 37 लोगो की मौत

3 वर्ष पहले

Women’s Premier League होने जा रहा हैं आरंभ!

कूनो नेशनल पार्क में 4 महीने के अंदर 8 चीतों की मौत

24 घंटों में हरियाणा के एक और IAS अधिकारी हुए गिरफ्तार

टीमों द्वारा रिलीज़ किये गये ऐसे खिलाड़ी जिन्हें छोड़ने का टीमों को आज भी है मलाल

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?