By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: राजकुमार की रहस्यमयी मौत, परिवार ने लगाया MLA के बेटे पर हत्या का आरोप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
image 1741602796 - The Fourth
India

राजकुमार की रहस्यमयी मौत, परिवार ने लगाया MLA के बेटे पर हत्या का आरोप

राजकुमार मेहनती और पढ़ाई में तेज़ था

Last updated: अप्रैल 11, 2025 5:17 अपराह्न
By Saloni 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले से सिविल सेवा का सपना लेकर निकला एक साधारण युवक, राजकुमार जाट। जिसकी आंखों में अफसर बनने की चमक थी और जो हर संघर्ष के बावजूद अपना लक्ष्य पाने की ओर बढ़ रहा था। लेकिन मार्च 2025 की शुरुआत में उसकी अचानक मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। 4 मार्च को लापता हुआ राजकुमार, कुछ दिन बाद गुजरात के राजकोट में मृत पाया गया। परिवार का आरोप है कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि साज़िश के तहत की गई हत्या है। इस केस में एक राजनीतिक परिवार पर आरोप लगे हैं और पूरे गाँव, परिवार व समाज में आक्रोश है।

राजकुमार के अधूरे सपने

भीलवाड़ा ज़िले के झाबरकिया गांव निवासी रतनलाल पिछले 30 सालों से गुजरात के राजकोट में फास्ट फूड का ठेला लगाते हैं। उनका बेटा राजकुमार मेहनती और पढ़ाई में तेज़ था। उसने ठान रखा था कि वो UPSC पास कर अफसर बनेगा और अपने परिवार का नाम रोशन करेगा। गरीबी और कठिनाइयों के बावजूद राजकुमार पढ़ाई में लगा रहा। पिता का सपना था कि उनका बेटा वह सब हासिल करे, जो वो नहीं कर पाए।

झगड़े की शुरुआत बनी साज़िश की आशंका

परिवार ने बताया कि राजकुमार का कुछ समय पहले एक स्थानीय बीजेपी नेता के बेटे और उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि राजकुमार ने किसी गलत बात का विरोध किया था, जिसके बाद से ही वह टारगेट पर आ गया। उस झगड़े में राजकुमार को धमकाया भी गया था। इसी के बाद 4 मार्च को वो अचानक लापता हो गया। जब उसका शव मिला, तो शरीर पर कई गहरे घाव थे, जिन्हें देखकर यह कहना मुश्किल था कि यह कोई सामान्य दुर्घटना है।

गुजरात पुलिस की रिपोर्ट से परिवार की नाराज़गी

राजकोट पुलिस का कहना है कि यह मामला एक रोड एक्सीडेंट का है और उसी आधार पर पोस्टमार्टम भी किया गया। लेकिन राजकुमार के पिता रतनलाल ने इसे खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उनके बेटे को साज़िश के तहत मारा गया। परिवार ने मांग की कि मामले की जांच CBI से होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए।

गंगापुर पुलिस ने zero FIR दर्ज की, लेकिन केस गुजरात का होने के कारण FIR वहीं ट्रांसफर कर दी गई। परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की, लेकिन उस पर मंज़ूर नहीं हुई।

सांसद और विधायक की प्रतिक्रिया

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर CBI जांच की मांग की और कहा कि यह प्रवासी राजस्थानियों की सुरक्षा का मामला है। वहीं भीलवाड़ा जिले से बीजेपी विधायक लाडूलाल पितलिया ने विधानसभा में यह मामला उठाते हुए कहा कि अगर किसी प्रवासी की मौत दूसरे राज्य में होती है तो पोस्टमार्टम उसके राज्य में भी होना चाहिए।

राजकुमार का टूटता परिवार

राजकुमार का शव जब उसके गांव पहुंचा, तो गांव में मातम पसर गया। माता-पिता, रिश्तेदार और गांव के लोग सदमे में थे। एक पढ़ा-लिखा, स्वाभिमानी लड़का, जो सिर्फ आगे बढ़ना चाहता था, उसकी मौत के पीछे राजनीतिक रंजिश की बातें लोगों को विचलित कर रही थीं। रतनलाल ने कहा कि वो अपने बेटे की चिता को शांत दिल से नहीं जला सके—क्योंकि उन्हें अब भी इंसाफ की उम्मीद है।

राजकुमार की मौत सिर्फ एक बेटे की मौत नहीं, वो उन लाखों युवाओं की कहानी है जो ईमानदारी और मेहनत के दम पर अपने जीवन को बदलना चाहते हैं। लेकिन जब राजनीतिक ताकतें, दबाव और failed सिस्टम ऐसे युवाओं को परेशान कर ने लगे, तो ये देश के लिए चिंता का विषय बन जाता है।

यह समय है कि सच्चाई सामने लाई जाए, दोषियों को सज़ा मिले और राजकुमार जैसे हर बेटे के सपनों को मरने न दिया जाए। एक परिवार ने जो खोया है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती, लेकिन इंसाफ मिलना चाहिए ताकि कोई और राजकुमार इस सिस्टम की भेंट न चढ़े।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: bjp, Jayrajsinh Jadeja, rajasthan news, rajkot, Rajkumar Jaat, Rajkumar Jaat case, thefourth, thefourthindia, upsc aspirant
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 05 10 at 01.43.30 - The Fourth
Fourth Special

2011 World Cup: जब भारत ने जीती दुनिया

1 वर्ष पहले

Oscar 2026 में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा

क्रूड ऑयल की गिरती क़ीमत किस ओर कर रही है इशारा?

WFI पर लगा suspension हटा!

IMMAF Asian Championship में इंदौर की बेटी ने जीता सिल्वर मेडल

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?