By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: रतलाम के मेडिकल कॉलेज मे जूनियर्स के साथ की रैगिंग, हॉस्टल में बंद कर जूनियर्स को पीटा !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ratlam ragging case mp seniors slapped 60 juniors by feeding them pain killers - The Fourth
India

रतलाम के मेडिकल कॉलेज मे जूनियर्स के साथ की रैगिंग, हॉस्टल में बंद कर जूनियर्स को पीटा !

पीड़ित विद्यार्थियों ने पुलिस को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग।

Last updated: मार्च 5, 2024 4:34 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

रतलाम के शासकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज में 60 से ज्यादा जूनियर विद्यार्थियों के साथ रैगिंग के दौरान हॉस्टल में बंद कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। विद्यार्थियों को मारपीट के बाद दर्द नहीं हो इसलिए सभी को पेन किलर दवा खिलाई गई। साथ ही किसी को भी यह बात बताने पर उन्हे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसके बाद पीड़ित छात्र पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामला गंभीर होने पर तहसीलदार आशीष उपाध्याय थाने पहुंचे और जूनियर मेडिकल स्टूडेंड से बातचीत की।

काफी समय से चल रही रैगिंग

पीड़ित जूनियर छात्रों ने बताया कि, सत्र शुरू होने से लेकर अब तक उनके साथ रैगिंग होती रही है। हमने इसका विरोध इसलिए नहीं किया क्योंकि वे आमतौर पर छोटे-छोटे वर्क करवाते थे। अपनी फाइलें रातभर हमे जगाकर लिखवाते थे। साथ ही बाहर से उनकी जरूरत के समान भी मंगवाते थे। ये लोग हमें नजरे झुका कर रहने का आदेश देते थे। लेकिन इस बार सीनियरों ने हद कर दी। उन्होंने हमे दवाइयाँ खिलाकर हमारे साथ मारपीट की ।

क्या था पूरा मामला

यह मामला इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है। जूनियर्स ने बताया कि, किसी ने कॉलेज का सोशल मीडिया पेज बनाया था। इस पर किसी स्टूडेंट ने कोई कमेंट्स कर दिया था। सीनियर स्टूडेंट को लगा कि, यह कमेंट्स जूनियरों ने किया है। लेकिन इस घटना के बाद कॉलेज में चल रही रैगिंग की बात भी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज के डीन डा. जितेंद्र गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों की बैठक बुलाकर जानकारी ली। कॉलेज प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, पुलिस व कॉलेज प्रशासन रैगिंग के एंगल से आगे की जांच कर रही है।

गाल पर उभरे चांटो के निशान

क्लास खत्म होने के बाद सीनियर छात्रों ने सभी 60 विद्यार्थियों को बॉय्ज़ होस्टल की दूसरी मंजिल पर ले जाकर एक लाइन में खड़ा करवाया था। 25 से 30 सीनियर विद्यार्थियों ने उन्हें धमका कर मुंह नीचे व आंखें बंद करने को कहा। इसके बाद हर विद्यार्थी को 10 से ज्यादा चांटे मारे गए। इससे कुछ विद्यार्थियों के गाल लहूलुहान हो गए और चेहरे पर खरोंच भी आ गाई।

2022 में भी आया था इसी तरह के रैगिंग का मामला

इससे पहले भी इस स्वशासी मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स के साथ रैगिंग करने का मामला सामने आ चुका है। इस मामले का वीडियो भी वायरल हुआ था। जुलाई 2022 में रात करीब 12 से 1 बजे के बीच कुछ सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को लाइन में खड़ा कर उनके साथ बुरा बर्ताव किया था। किसी ने इसका वीडियो बना लिया था और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी अनुशासन कमेटी को सौंप दी थी। कमेटी ने जांच में सात छात्रों को अनुशासनहीनता का दोषी पाया था। जिसके बाद उन लोगों को कॉलेज प्रशासन ने 6 महीने के लिए हॉस्टल से निलंबित कर दिया था।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Boys ragging, Medical College Boys Hostel, Medical college hostel, Medical College Ratlam, Ragging, Ratlam, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 3 1 - The Fourth
Cities

इंदौर कालिंदी गोल्ड कॉलोनी में IOC के मैनेजर के घर में हुई चोरी !

2 वर्ष पहले

FIFA QUALIFIERS : भारत फाइनल राउंड मे लेकिन अभी भी कतर का खतरा

गुड़ी पड़वा: हिंदू नववर्ष का शुभारंभ

सावित्रीबाई फुले: जिन्होंने बदली समाज की दिशा

मध्य प्रदेश के कटनी से सतना के बीच, खाली चलती ट्रेन में महिला के साथ दुष्कर्म

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?