By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: संबंधों को सुधारने हेतु, विदेश सचिव की डेढ़ महीनों में दूसरी यात्रा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
GiR7bgRXYAAiyKT - The Fourth
World

संबंधों को सुधारने हेतु, विदेश सचिव की डेढ़ महीनों में दूसरी यात्रा!

भारत और चीन के आपसी रिश्तें बेहतर करने के लिए, विदेश सचिव Vikram Misri चीन के दौरे पर हैं।

Last updated: फ़रवरी 11, 2025 5:14 अपराह्न
By Mihir Dhekane 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत और चीन के आपसी रिश्तें बेहतर करने के लिए, विदेश सचिव Vikram Misri चीन के दौरे पर हैं, जहां चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को संदेह तथा अलगाव के अपेक्षा आपसी सहमति तथा समर्थन की ओर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

चीनी विदेश मंत्री की प्रतिक्रिया

इस बैठक के दौरान चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष रूस के कज़ाख में हुई मुलाकात के बाद चीनी राष्ट्रपति Xi Jinping तथा भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच कई ज़रूरी सहमतियां बनी है। परिणामस्वरूप, हर स्तर पर रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया तेज़ हुई हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए दोनों देशों को मिलते रहना चाहिए तथा अधिक ठोस उपाय तलाशना चाहिए। भारत और चीन के अच्छे संबंध दोनों देशों के विकास तथा लोगों के बुनियादी हितों में है। दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध दुनिया की दो सबसे प्राचीन सभ्यताओं के बीच विकास, स्थिरता और समृद्धि में योगदान देने के लिए भी अनुकूल है।

Liu Jianchao से भी हुई मुलाकात

चीन पहुंचने के बाद Vikram Misri ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के International Department के प्रमुख Liu Jianchao से भी भेंट की जहां दोनों ही पक्षों ने विकास को बढ़ावा, संबंधों में सुधार, संवाद को मज़बूत करने के साथ साथ अन्तर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए।

इससे पहले NSA चीन पहुंचे थे

इस दौरे से पहले, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval ने चीन का दौरा किया था जहां उन्होंने विशेष प्रतिनिधि स्तर की 23वीं बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान नाथू ला सीमा पर व्यापार को बढ़ावा देने, सीमा पार नदी सहयोग तथा कैलाश मानसरोवर यात्रा पुनः शुरू करने पर सहमति बनी थी। भारतीय विदेश मंत्री Dr. S. Jaishankar भी चीन की यात्रा कर ही चुके है।

2020 से है रिश्तों में तनातनी

दोनों देशों के बीच रिश्ते 15 जून 2020 से ही तनावपूर्ण है, जब चीन ने पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में सैन्य अभ्यास के बहाने सैनिकों को जमा किया था। प्रतिक्रिया में, भारत ने भी बराबर संख्या में सैनिकों को तैनात कर दिया। बाद में हालत इतने खराब हो गए कि चीन ने भारत के 20 सैनिकों को मार दिया। कड़ा जवाब देते हुए, भारत ने भी 60 चीनी जवानों को मार गिराया था।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: china visit, foreign relations, india china relations, Narendra Modi, thefourth, thefourthindia, vikram misri, wang yi, xi jinping
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

q4vd7scs children home bhopal 1200 625x300 06 January 24 - The Fourth
India

भोपाल में बिना अनुमति से चला रहे एक चिल्ड्रन होम से 26 लड़कियां गायब

3 वर्ष पहले

लगातार विवादों के चलते, OMG 2 की रिलीज बढ़ेगी आगे

SC: आरोपी निखिल गुप्ता की याचिका को खारिज किया

“केजीएफ 2” का रिकॉर्ड तोड़ “गदर 2” बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

Indore में 9 जून से शुरू होगा ब्रिक्स देशों का सम्मेलन

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?