By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: शोर नहीं संवेदनाओं से भरा था श्याम बेनेगल का सिनेमा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
shyam benegal indian film director screenwriter and documentary filmmaker in mumbai on 17th mar 231805588 - The Fourth
Fourth Special

शोर नहीं संवेदनाओं से भरा था श्याम बेनेगल का सिनेमा!

श्याम बेनेगल के पात्र आपके-हमारे जैसे हैं, जो सिसकते हैं, लड़ते हैं और कई बार हारते भी हैं।

Last updated: दिसम्बर 24, 2024 4:26 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

14 फरवरी 1934 को हैदराबाद में जन्मा एक लड़के का पूरा बचपन कहानियों नहीं किस्सों से भरा था, जहां किस्से केवल सुनाए नहीं जाते, जीए जाते थे। वह परियों की कहानियों का प्रेमी नहीं था। उसे पसंद थीं गाँव की गलियों की बातें, हल चलाते किसानों की आवाज़ें और औरतों के सिर पर रखी पानी से भरी मटकियों की सौंधी खामोशी। उस लड़के को भी शायद पता नहीं था कि भारतीय सिनेमा के ‘अंकुर – रण’ से लेकर ‘मंथन’ और फिर उस अंकुरित बीज को ‘मिर्च मसाले’ के साथ ‘मंडी’ में उतारने में उसकी कितनी अहम ‘भूमिका’ होने वाली है।

उस सादगी पसंद लड़के का नाम था श्याम बेनेगल… अगर आपने उनका नाम नहीं सुना, तो शायद आप उस कला से अंजान हैं जो पर्दे पर जीवन को जिवंत करती है। लेजेंड फिल्म मेकर कहने से पहले उन्हें फ़कीर कहा जाये तो ग़लत नहीं होगा, वो फ़कीर जो कैमरे की आँख से समाज के हर कोने को देखता है और अपनी झोली में समेटता है तंग गालियों के किस्से। उनके सिनेमा का रंग किसी इंद्रधनुष सा नहीं, बल्कि मटमैली मिट्टी और मेहनतकश हाथों से सना हुआ है। वह सपनों का शीष महल खड़ा नहीं करते थे । वह जो दिखाते थे, वही यथार्थ का सबसे करीबी सत्य है।

1974 में आई `अंकुर’ एक फ़िल्म नहीं बल्कि एक क्रांति थी। जो पूरे भारतीय सिनेमा के माथे पर अंकित एक तिलक जैसा था।’ अंकुर’ के हर संवादों में समाज का कड़वा सच। ये फ़िल्म नहीं, सिनेमा का साहित्य था। फिर’ निशांत’,’ मंथन’ और’ भूमिका’ जैसी फ़िल्मों ने असल भारत को फिल्म रील के अंदर संजोना शुरू किया। इन फिल्मों में श्याम बेनेगल ने जो दिखाया, वह किसी धूल से सने दर्पण से कम नहीं था। उनका सिनेमा केवल रेशम के पर्दों तक सीमित नहीं रहने वाला था। उनकी फ़िल्में सीधे तौर पर हर भारतीय की आत्मा से संवाद करती थीं। उनके पात्र किसी काल्पनिक दुनिया से नहीं आते; वे आपके-हमारे जैसे हैं, जो रोते – सिसकते हैं, लड़ते हैं, और ज्यादातर हारते भी हैं।

श्याम बेनेगल का कद तब और ऊंचा हो गया जब उन्होंने भारत के इतिहास को एक नई दृष्टि दी। ‘भारत एक खोज’ बनाकर, यह केवल एक टीवी सीरिअल नहीं, भारतीय संस्कृति की जड़ें टटोलने का एक उपक्रम था। पंडित नेहरू की किताब पर आधारित इस सीरीज ने हर भारतीय को उसके अतीत से जोड़ने का किया।

श्याम बेनेगल ने हमेशा महिलाओं को उनके संघर्ष, सपने और व्यक्तित्व के साथ प्रस्तुत किया। उनके पात्र समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को उजागर करते हैं और यह दिखाते हैं कि महिलाएं केवल सहने वाली नहीं, बल्कि बदलाव की वाहक भी हो सकती हैं। उनका सिनेमा एक ऐसी दुनिया रचता है, जहां महिलाएं अपने दर्द और सीमाओं को ताकत में बदलती हैं।

श्याम बाबू के सिनेमा के एक एक किरदार पर किताबें लिखी जा सकती हैं। जैसे अंकुर की ‘लक्ष्मी’ शबाना आज़मी द्वारा निभाया गया यह किरदार ग्रामीण भारत की उस महिला का प्रतीक है, जो पितृसत्तात्मक समाज में अपनी जगह बनाने का प्रयास करती है। उसका संघर्ष केवल जातिगत नहीं, बल्कि अपने आत्मसम्मान और अस्तित्व के लिए भी है। जब उसे शोषित किया जाता है, तो वह अपने तरीके से प्रतिकार करती है। या फिर ‘मिर्च मसाला’ की सोनबाई – स्मिता पाटिल द्वारा निभाया गया यह किरदार श्याम बेनेगल की सोच और महिला सशक्तिकरण का सबसे सशक्त प्रतीक है।

श्याम बेनेगल की सभी फ़िल्मों में मेरी सबसे पसंदीदा ‘सुरज का सातवां घोड़ा’ है। ये न केवल कहानी कहने का एक अनोखा प्रयास था, बल्कि इसमें महिलाओं के तीन अलग-अलग दृष्टिकोण और जीवन की कई सत्यता से भरी परतें सामने आती हैं। फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसका दृष्टिकोण ही है। यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि समय और समाज पर एक दार्शनिक विमर्श जैसा कुछ है। इसमें जीवन के प्रति जिज्ञासा और सच्चाई की खोज को बड़े ही प्रभावशाली और सौंदर्यपूर्ण तरीके से पेश किया गया है। आज जब उनकी महानता पर ये लेख लिखने की जहालत कर रहा हूं तो आँखे खुद ब खुद बार बार नम हो जा रही हैं। उनके लिए बस आखिरी शब्द… सलाम श्याम बाबू सलाम!

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: cinematic art, emotions, film director, indian cinema, indian films, indian society, powerful cinema, raw truths, reality, shyam benegal, Social issues, storytelling, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ezgif 3 c0d3ce76e3 1701415858 - The Fourth
Cities

इंदौर के IPCA कंपनी के मैनेजर के घर में लगी आग, पत्नी की हुई मौत

3 वर्ष पहले

क्रूड ऑयल की गिरती क़ीमत किस ओर कर रही है इशारा?

Elon Musk ने Disney के CEO को दी गाली

टीमों द्वारा रिलीज़ किये गये ऐसे खिलाड़ी जिन्हें छोड़ने का टीमों को आज भी है मलाल

MUDA घोटाले को लेकर विधायकों ने रातभर विधानसभा में किया विरोध प्रदर्शन

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?