By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सीधी पेशाब कांड : मै जिंदा हूँ या मर गया ..किसी को परवाह नहीं
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
sidhi - The Fourth
Fourth Special

सीधी पेशाब कांड : मै जिंदा हूँ या मर गया ..किसी को परवाह नहीं

घटना के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने पीड़ित से मुलाकात की थी और उनके पैर धोये थे।

Last updated: नवम्बर 10, 2023 1:29 पूर्वाह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सीधी: मध्य प्रदेश की राजनीति में तहलका मचाने वाले पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी ने चुनाव से पहले भीम आर्मी में शामिल होने का फैसला किया है। बीजेपी से निराश होकर उन्होंने ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा, ‘चार महीने बीत गए, लेकिन मामा (सीएम शिवराज सिंह चौहान) को परवाह नहीं है कि मैं जिंदा हूं या मर गया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैं भीम आर्मी में शामिल हो गया हूं, क्योंकि मामा ने मेरी मदद करने की जहमत नहीं उठाई । पिछले चार महीनों से मुझे पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है, लेकिन मुझसे किसी ने बात करने की कोशिश नहीं की और न ही मेरा फोन उठाया। एकमात्र पार्टी जो मेरी भलाई के बारे में चिंतित है वह भीम आर्मी है, इसलिए मैं इसमें शामिल हो गया हूं। घटना के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने पीड़ित से मुलाकात की थी और उनके पैर धोये थे।

ये था मामला

इसी साल जुलाई में वायरल हुए वीडियो में आरोपी प्रवेश शुक्ला सीधी में सिगरेट पीते हुए एक आदिवासी शख्स पर पेशाब करता नजर आया था। शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया और जिस घर में वह रहता था उसे बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। इस घटना ने चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा कर दी थी। खासकर सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीरों ने शिवराज सरकार ने कटघरे में खड़ा कर दिया था। प्रवेश शुक्ला की सीधी के भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के साथ भी तस्वीरें वायरल हुई थीं। हालांकि, विधायक ने दावा किया कि प्रवेश शुक्ला भाजपा का सदस्य नहीं था और इस बात से इनकार किया कि वह उनके प्रतिनिधि थे। बाद में बीजेपी ने शुक्ला का टिकट काट दिया और मौजूदा सांसद रीति पाठक को मैदान में उतारा। केदारनाथ शुक्ला फिलहाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गये हैं। सीधी पेशाब कांड के पीड़‍ित ने ताया कि मैं अब बिल्कु ल ठीक हूं। आसपास गार्ड हैं। इसलिए मैं ज्यारदातर कहीं नहीं जाता, लेकिन नौकरी की मेरी मांग अब तक पूरी नहीं हुई है।

अभी तक कोई नहीं आया

जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी नेता ने उनसे प्रचार करने के लिए कहा है तो पीड़ित ने बताया कि अभी तक कोई नहीं आया है, इसलिए किसी ने मुझसे इसके लिए पूछा भी नहीं। पीड़ित ने बताया कि अगर नेता मेरे घर आएंगे तो मैं अपनी नौकरी की मांग की बात करूंगा। सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद से मैं आरोपी के परिवार के किसी भी सदस्ये से नहीं मिला। मैं कहीं नहीं जाता हूं क्योंपकि मेरे साथ हर समय गार्ड रहते हैं। पीड़‍ित का कहना है कि मुझे एक साधारण सी नौकरी की जरूरत है, ताकि मैं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकूं। इस साल जुलाई माह में एक विचलित करने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जो सीधी जिले का था। जिसमें प्रवेश शुक्ला नाम का युवक शराब के नशे में सिगरेट पीते हुए आदिवासी युवक के चेहरे पर पेशाब करते देखा गया। प्रवेश शुक्लाे सीधी विधायक केदारनाथ शुक्लाे का करीबी बताया गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवेश शुक्लाे को उसके गांव कुबरी के पास से गिरफ्तार किया था।

You Might Also Like

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Raksha Bandhan 2026 पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

Guru Purnima पर क्यों मेजबान बन जाता है धूनीवाले दादाजी का खंडवा

TAGGED: bjp, Shivraj Singh Chauhan, Sidhi, sidhi case
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

salman khan upcoming film 105478495 - The Fourth
Entertainment

क्या था ‘ऑपरेशन कैक्टस’? जिस पर बेस्ड है सलमान की अगली फिल्म

3 वर्ष पहले

Beating the Retreat: एक ऐतिहासिक परम्परा

अचानक बजा फोन का सायरन: Emergency Alert ने क्यों चौंकाए करोड़ों लोग?

Batla House Encounter Case Update: आजीवन कारावास में बदली आतंकी आरिज खान की सजा

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

You Might Also Like

chandra-shekhar-azad-jayanti-amar-balidan-ki-prerak-gatha
Fourth Special

Chandra Shekhar Azad जयंती अमर बलिदान की प्रेरक गाथा

2 महीना पहले
madhya-pradesh-ke-naye-mukhya-sachiv-bane-ashok-barnwal
Cities

Madhya Pradesh के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल

2 महीना पहले
national-broadcasting-day-bharat-k-awaz-ka-amar-safar
Fourth Special

National Broadcasting Day भारत की आवाज़ का अमर सफर

2 महीना पहले
national-flag-divas-par-janie-tirange-ki-prerak-yatra
Fourth Special

National Flag दिवस पर जानिए तिरंगे की प्रेरक यात्रा

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?