By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सुखदेव सिंह की हत्या के बाद, इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
rajasthan bandh karni sena chief murder 1701836421563 1701836421878 - The Fourth
India

सुखदेव सिंह की हत्या के बाद, इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन

कलेक्टर ने ज्ञापन लेकर उचित फोरम तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब जा कर प्रदर्शन खत्म हुआ।

Last updated: दिसम्बर 7, 2023 1:15 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद पूरे मध्यप्रदेश में भी विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यहां तक इंदौर की करणी सेना ने 6 दिसंबर को कलेक्टोरेट का घेराव किया। हत्यारों के एनकाउंटर की मांग की गई। कलेक्टर ने ज्ञापन लेकर उचित फोरम तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया, तब जा कर प्रदर्शन खत्म हुआ।

करणी सेना इंदौर के अध्यक्ष ऋषिराज सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में राजपूत समाज के युवा बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट पहुंचे। पुलिस ने प्रशासनिक संकुल में प्रवेश वाले द्वार को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया था। धीरे-धीरे भीड़ जुटती गई, जिसमें महिलाएं भी थीं। आंदोलन को देखते हुए कलेक्टोरेट से मोती तबेला की ओर जाने वाला मार्ग बंद कर दिया गया। यातायात पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया गया।

सिसोदिया ने कहा कि, “सोशल मीडिया के माध्यम से गोगामेड़ी को लगातार धमकियां मिल रही थीं। गोगामड़ी के हत्या साजिश की गई है। पुलिस को उनके हत्यारों का एनकाउंटर करना चाहिए। यदि गोगामड़ी को पुलिस सुरक्षा दी जाती तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की, लेकिन उनकी सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा और इस बात पर पुलिस ने ध्यान भी नही दिया”। कार्यकर्ता काफी देर तक धरने पर भी बैठे रहे।

जयपुर में नाराज करणी सेना कार्यकर्ताओं ने सड़क पर गाड़ियों के टायर भी जलाए। कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ी के पुराने टायर साथ में लाए हुए थे। कार्यकर्ता चिल्ला-चिल्ला कर एक ही बात कह रहे थे। हत्या करने वालों का एनकाउंटर किया जाए। समझाने पर करणी सेना के कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने सड़क से जबरन उठाकर गिरफ्तार कर लिया। लोगों को तीन घंटे बाद दोपहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सकी।

करणी सेना के भोपाल महानगर के अध्यक्ष कृष्णा बुंदेला ने बताया कि, 6 दिसंबर को हत्या के विरोध में राजपूतों ने राजस्थान बंद कराया। यदि हत्या करने वाले दोनों युवकों का एनकांउटर नहीं किया गया तो पूरा मध्य प्रदेश बंद कराएंगे। चुनाव के समय बंदूक, रिवाल्वर संबंधित थाने में जमा कराई गई थीं। फिर कहां से युवकों के पास रिवाल्वर आ गई, इसकी जांच की जाए।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

TAGGED: indore, Jaipur, Karni Sena, madhya pradesh, Rohit Godara, Sukhdev Singh Gogamedi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

103849452 - The Fourth
Science

विज्ञान क्षेत्र के लिए national awards, 56 awards मिलेंगे

3 वर्ष पहले

अमेरिका से यूरोप के मतभेद बढ़े तो भारत को दोस्त बनाने का हो रहा प्रयास!

वन्यजीव संरक्षण: हमारा भविष्य, हमारा कर्तव्य

Sunil Narine ने कहा international क्रिकेट को अलविदा

आज की तारीख – 27: 26/11…एक ज़ख़्म जो कभी नहीं भरेगा!

You Might Also Like

khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
indore-me-20-lakh-ka-robot-aasan-karega-insani-kaam
Tech

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?