By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: उत्तर प्रदेश: मुस्लिम विधायक के दौरे के बाद मंदिर को गंगाजल से शुद्धिकरण किया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 3 8 - The Fourth
India

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम विधायक के दौरे के बाद मंदिर को गंगाजल से शुद्धिकरण किया

मुस्लिम MLA को मंदिर में एक प्रोग्राम की दावत दी गई, जब उन्होंने वहां विजिट किया तो कुछ हिंदू संगठनों को ये रास नहीं आया।

Last updated: नवम्बर 28, 2023 8:09 अपराह्न
By Anushka 2 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

धर्म के बीच नफरतें इतनी बढ़ती जा रही हैं कि एक दूसरे के त्योहार और खुशी में शामिल होने पर भी कुछ धर्म के ठेकेदार पहरा लगाए हुए हैं। मंदिर और मस्जिद भगवान और खुदा के घर माने जाते हैं, लेकिन चंद लोग इसे भी अपनी जागीर समझने लगे हैं, मानों धर्म का जिम्मा कुछ संगठनों और दलों को ही दिया गया हो। हालही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे, एक मुस्लिम MLA को मंदिर में एक प्रोग्राम की दावत दी गई, जब उन्होंने वहां विजिट किया तो कुछ हिंदू संगठनों को ये रास नहीं आया और पूरे मंदिर में गंगा जल का छिड़काव किया गया।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने जानकारी दी है कि, ये मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का है। डुमरियागंज से समाजवादी पार्टी के विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि उन्हें रविवार को एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सिद्धार्थनगर जिले के बलवा गांव में साम्य माता मंदिर के प्रशासन के जरिए बुलाया गया था।

मंदिर में छिड़का गंगा जल

पुलिस ने कहा, राम कथा कार्यक्रम के बाद, स्थानीय पंचायत के अध्यक्ष और कुछ अन्य हिंदू संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को मंदिर का दौरा किया, गंगाजल छिड़का, हनुमान चालीसा का पाठ किया और सैय्यदा खातून के खिलाफ नारे लगाए।

इस मामले को लेकर बढ़नी चाफा नगर पंचायत के अध्यक्ष धर्मराज वर्मा का कहना है, “साम्य माता मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। लोग समर्पण भाव से मंदिर में आते हैं, जिसका स्थानीय विधायक ने अनादर किया। वह मांसाहारी हैं और उनके दौरे से जगह की पवित्रता प्रभावित हुई”।

लोगों ने उठाए सवाल

नगर पंचायत के अध्यक्ष धर्मराज के इस बयान का काफी लोग विरोध भी कर रहे हैं लोगों का कहना है कि मांसाहारी तो कोई भी हो सकता है, फिर वह चाहे हिंदू हो या फिर मुसलमान, आप मंदिर में आने वाले लोगों की पहचान कैसे करेंगे कि वह मांसाहारी है या फिर शाकाहारी?

पुलिस ने बताया है कि इलाके में शांति कायम करने के लिए वह गश्त कर रही हैं। इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने कहा है कि अगर इस मामले में कोई शिकायत आती है तो वह उचित कार्रवाई करेंगे।

यहां तक कि हिंदू संगठनों के लोगो का बोलना है की हम तो मस्जिद हो या गुरुदुरा हो या चर्च हो सब जगह जाते है, लेकिन और धर्म के लोग हमारे मंदिर क्यूं नही आते है। लेकिन जब वो लोग आते है तो हिंदू संगठनों के लोग कुछ इस तरीके से व्यवहार करते हैं। उनके जाने के बाद गंगा जल और पूजा पाठ से शुद्धिकरण करते है।

MP सैय्यदा खातून का बयान

वहीं इस मसले को लेकर MP सैय्यदा खातून ने कहा है कि, मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं, इसके अलावा मैं एक जन प्रतिनिधि हूं, चाहे वह मंदिर हो या मस्जिद, अगर मुझे आमंत्रित किया गया तो मैं वहां जरूर जाऊंगी।

इससे पहले बिहार में भी ऐसा किया गया था

यह पहली बार नहीं है कि उत्तर प्रदेश के किसी मंदिर में ऐसी घटना हुई है। 2018 में, भारतीय जनता पार्टी की एक दलित महिला विधायक के मंदिर में प्रवेश के बाद हमीरपुर जिले के एक मंदिर को गंगाजल से शुद्ध किया गया था। पिछले साल पड़ोसी राज्य बिहार में भी एक विवाद खड़ा हो गया था जब एक मुस्लिम मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विष्णुपद मंदिर में प्रवेश किया था, जिसके बाद मंदिर के कर्मचारियों को परिसर को “शुद्ध” किया था।

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

स्वदेशी हेलिकॉप्टर PRACHAND में उड़ान भरने वाली पहली राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू

PM MODI ने बनाया नया इतिहास: Instagram पर 100 Million Followers वाले प्रथम विश्व नेताडिजिटल दुनिया में अद्भुत उपलब्धि

Madhepura Station पर मां की लाश संग आठ घंटे बैठी रहीं मासूम बेटियां

Kerala हुआ “Keralam” तो बंगाल ने भी की नाम बदलने की मांग

TAGGED: Gangajal, hindu, Muslim, Muslim MLA, temple
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 04 26 at 5.59.12 PM - The Fourth
India

पश्चिम बंगाल में फिर हिंसा, BJP कार्यकर्ता के बेटे की हत्या हुई !

2 वर्ष पहले

जिम्बाब्वे का बुरा प्रदर्शन जारी, T20 विश्व के लिये युगांडा ने किया qualify

26 जनवरी को आधिकारिक तौर पर देश में लागू हुआ था संविधान !

इज़राइल और हमास युद्ध मे UNGA ने संघर्ष विराम का आह्वान किया

लीबिया में समुद्र तट पर बड़ा हादसा, एक साल में 2200 से अधिक लोगों की मौत

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन
Entertainment

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

1 सप्ताह पहले
जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार
India

जिंदगी बचाने निकली AIR AMBULANCE बनी हादसे का शिकार

2 सप्ताह पहले
Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश'
India

Rashmika ने की शादी की पुष्टि, पर आखिर कौन है ‘विरोश’

2 सप्ताह पहले
ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा
India

ये हैं भारत का ‘Epstein’… 33 मासूमों की ज़िंदगी से खेलकर कमाई का घिनौना धंधा

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?