By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: वो पुराने दिन : नीदरलैंड्स बना दुनिया का पहला देश जहां Euthanasia को लीगल किया गया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 04 10 at 1.43.43 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : नीदरलैंड्स बना दुनिया का पहला देश जहां Euthanasia को लीगल किया गया

Euthanasia का मतलब एक इंसान को medically assisted तरीके से मौत देना

Last updated: अप्रैल 10, 2025 1:51 अपराह्न
By Rajneesh 11 महीना पहले
Share
6 Min Read
SHARE

एक सवाल है कि, ‘क्या मरने का हक़ भी उतना ही ज़रूरी है, जितना जीने का हक़?’ Euthanasia या इच्छामृत्यु का मतलब होता है एक इंसान को medically assisted तरीके से मौत देना…जब वो खुद आगे बढ़कर कहता है कि अब वो और suffering नहीं सह सकता। ये आमतौर पर तब किया जाता है जब किसी व्यक्ति की बीमारी incurable होती है और वो unbearable pain में होता है।

इच्छामृत्यु एक ऐसी बहस का विषय है जो शायद हमेशा अधूरी ही रह जायेगी। लेकिन साल 2001 में, आज ही के दिन यानी 10 अप्रैल को नीदरलैंड्स दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसने Euthanasia यानी इच्छामृत्यु को legal कर दिया। ये फैसला medical ethics, इंसानी dignity, और कानून की सीमाओं को redefine करने वाला था। लेकिन क्या किसी इंसान को अपनी मर्ज़ी से मौत चुनने का हक़ मिलना चाहिए? क्या ये इंसानियत है या हार मानने का महज़ एक तरीका?

2001 में पास हुए इस कानून के तहत कुछ specific conditions के अंदर euthanasia को legal माना गया। ये conditions है… मरीज को unbearable suffering होनी चाहिए, जिसका कोई इलाज न हो। मरीज खुद aware हो और अपनी इच्छा clarity से रख सके। कम से कम दो doctors की independent opinion होनी ज़रूरी है। Family से discussion किया जाता है और ये प्रक्रिया पूरी तरह regulated होनी चाहिए।

क्यों euthanasia को support किया गया था?

हर इंसान को एक respectable life चाहिए, लेकिन उतनी ही इज़्ज़त के साथ मौत भी। जब कोई इंसान extreme pain से गुज़र रहा हो और उसके पास कोई option न हो, तो उसकी इच्छा से peacefully मरना एक इंसानी हक़ बन जाता है।

कुछ diseases जैसे terminal cancer, ALS या advanced neurological disorders में इंसान की हालत धीरे-धीरे इतनी खराब हो जाती है कि जीना torture बन जाता है। ऐसी हालत में euthanasia उस suffering को खत्म कर सकता है।

कुछ लोगों का मानना है कि जब किसी मरीज की कोई उम्मीद नहीं होती, तब भी ventilators या intensive care में उनका treatment चलाना सिर्फ resources waste करता है। Euthanasia से इन resources को उन लोगों के लिए use किया जा सकता है जिन्हें वाकई उम्मीद है।

Modern societies में individual autonomy यानी खुद के decisions लेने की आज़ादी सबसे बड़ी value मानी जाती है। अगर इंसान को जीने का हक़ है, तो मरने का भी होना चाहिए।

क्यूँ होता है इसका विरोध?

कई धार्मिक और नैतिक groups का मानना है कि जीवन भगवान का दिया हुआ है, और उसे खत्म करने का हक़ किसी को नहीं है…चाहे वो इंसान खुद ही क्यों न हो।

एक बहुत बड़ा डर ये है कि अगर euthanasia legal हुआ, तो इसका misuse हो सकता है। किसी बुज़ुर्ग, mentally ill या disabled इंसान पर family या doctors की तरफ़ से pressure हो सकता है कि वो बोझ न बनें और मर जाएं।

कई बार लोग depression में होते हैं और उस समय वो death को एक solution मानने लगते हैं। ऐसे में क्या उनकी consent वाकई informed और rational होती है?

Euthanasia के legal होने से society में ये message जा सकता है कि कुछ ज़िंदगियों की value कम है या suffering इंसान को खत्म कर देना ही solution है। इससे long-term में समाज का mental health और empathetic culture कमजोर हो सकता है।

दूसरे देशों से हट कर अगर भारत की बात करें तो भारत में 2018 में Passive Euthanasia को legal किया गया। Passive euthanasia मतलब किसी मरीज की treatment या life-support system को बंद करना ताकि उसकी natural death हो सके। लेकिन Active Euthanasia, जिसमें डॉक्टर किसी को injection देकर उसकी जान ले लेता है, वो अभी भी illegal है।

नीदरलैंड्स में एक 17 साल की लड़की Noa Pothoven की स्टोरी ने दुनिया को शॉक किया। उसने childhood trauma और depression की वजह से euthanasia की demand की थी। भले ही बाद में ये clarify हुआ कि उसने बिना medical assistance के खुद अपनी life ली थी, लेकिन ये केस एक mirror बन गया कि mental illness में euthanasia की legality कितनी complex है।

Euthanasia एक ऐसा मुद्दा है जो सिर्फ logic से नहीं, empathy से भी जुड़ा है। सवाल सिर्फ कानून का नहीं, इंसानियत का है। क्या मौत को भी हम उतनी ही respect देंगे जितनी हम जीवन को देते हैं? या फिर ये इंसानी हार की एक elegant wrapping है?

नीदरलैंड्स ने 10 अप्रैल 2001 को इतिहास तो बनाया लेकिन साथ ही एक ऐसी बहस शुरू कर दी जो शायद कभी पूरी नहीं होगी। एक तरफ़ इंसान की autonomy, दूसरी तरफ़ उसके जीने की sacredness। एक तरफ़ suffering से मुक्ति, दूसरी तरफ़ ethical dilemma।

You Might Also Like

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 2026: इतिहास, महत्व और प्रेरणा का प्रतीक

Basant Panchami और वाग्देवी की विरासत जो आज भी भारत से दूर है

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

वो पुराने दिन : आज ही के दिन उधार की साड़ी पहनकर पहली बार एक भारतीय लड़की बनी थी मिस वर्ल्ड

अंतिम संस्कार के २२ साल बाद मिली मध्यप्रदेश की महिला

TAGGED: death, Euthanasia, medically assisted, Netherlands, right to die
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

medium 2023 09 21 b6b906c8d2 - The Fourth
India

बेंगलुरु के स्विगी डिलीवरी बॉय को नीदरलैंड क्रिकेट टीम के लिए चुना गया

2 वर्ष पहले

वही दिन, वहीं दास्तां : जब दुनिया ने कहा बेअक़्ल और नौसिखिया, मोहम्मद अली ने कहा…मैं महान हूँ!

भारत में अवैध रूप से रह रहे 9 बांग्लादेशियों को मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार !

जितिया व्रत पर नहाने गई 5 लड़कियों की मौत, सेल्फ़ी बनी मौत का कारण।

इंदौर के बाद भोपाल से सामने आया, नगर निगम का फर्जीवाड़ा !

You Might Also Like

360 F 127896655 3nJaqljSIn361wZfNr4hHGl1P4qu7y20 - The Fourth
Fourth Special

सांकेतिक भाषा मनुष्य की सबसे अहम खोजों में से एक

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 19 at 8.00.16 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : न्यूज़ीलैंड बना पहला देश जिसने महिलाओं को दिया वोट देने का अधिकार

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 15 at 4.11.24 PM - The Fourth
Fourth Special

रंग, रस और राष्ट्र का आईना…दूरदर्शन, भारत देश के चैनल की 66वीं सालगिरह

6 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 13 at 4.53.21 PM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : लौह पुरुष सरदार पटेल की निर्णायक पुलिस कार्रवाई और हैदराबाद का विलय

6 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?