By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: World Cup 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम को नहीं मिला भारत का वीजा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 09 23 at 5.14.35 PM - The Fourth
Sports

World Cup 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम को नहीं मिला भारत का वीजा

वीजा न मिलने से अब प्लान बदलने की तैयारी है।

Last updated: सितम्बर 23, 2023 5:24 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भारत में 5 अक्टूबर से होने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम को अभी तक वीजा नहीं मिला है। पाकिस्तान को 6 अक्टूबर के दिन हैदराबाद में नीदरलैंड के साथ खेलना है। इस मुकाबले की तैयारी के लिए पाकिस्तान टीम ने पहले दुबई में प्रैक्टिस करने का प्लान बनाया था। वीजा न मिलने से अब प्लान बदलने की तैयारी है। संभव है पाकिस्तान टीम को सीधे हैदराबाद आना पड़े, जहां उसे 29 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलना है।

पाकिस्तानी टीम की योजना थी कि सभी खिलाड़ी प्री-वर्ल्ड कप कैंप (Pre World Cup Camp) के लिए दुबई जाएंगे और कुछ दिन वहां बिताएंगे। उसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दुबई से हैदराबाद के लिए रवाना होना था। लेकिन वीजा में देरी के कारण पाकिस्तान टीम को अपने इस प्लान में बदलाव करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने दुबई की प्री-वर्ल्ड कप टीम बॉन्डिंग ट्रिप कैंसिल कर दी है, क्योंकि शुक्रवार तक आज तक भारत की यात्रा के लिए वीजा नहीं मिला।

लाहौर से दुबई और वहां से हैदराबाद

रिपोर्ट के मुताबिक, वीजा नहीं मिलने की सूरत में पाकिस्तान टीम ने अपना प्लान चेंज किया है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अब लाहौर से 27 सितंबर को दुबई के लिए प्लाइट पकड़ेंगे। पाकिस्तान टीम दुबई से हैदराबाद आएगी। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने वीजा के लिए आवेदन एक सप्ताह पहले किया है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी समय पर भारत पहुंच जाएंगे और प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। पाकिस्तान को छोड़कर 8 टीमों को भारत का वीजा मिल चुका है।

केवल पकिस्तान को नहीं मिला वीजा

भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें 9 विदेशी टीमों में केवल पाकिस्तान को ही अभी तक वीजा नहीं मिला है। अब पाकिस्तान टीम के वीजा में देरी उनकी तैयारी पर भी असर पड़ सकता है। पिछले 10 सालों में पाकिस्तान की टीम सिर्फ साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत दौरे पर आई थी। वहीं पिछली बार टीम इंडिया के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए पाकिस्तान की टीम साल 2012-13 में भारत आई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। पाकिस्तान को वर्ल्ड कप 2023 में 29 सितंबर को एक अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ जबकि इसके बाद तीन अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से भी उसका अभ्यास मैच है।

पाकिस्तान की टीम

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तानी स्क्वॉड: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, हसन अली, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर। ट्रैवलिंग रिजर्व: अबरार अहमद, जमान खान, मोहम्मद हारिस।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: Hyderabad, india, Netherland, pakistan, pre world cup camp, world cup 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Untitled design 2023 12 16T10263917027026062641704347654232.985 - The Fourth
India

SC: आरोपी निखिल गुप्ता की याचिका को खारिज किया

2 वर्ष पहले

कांग्रेस संगठन में फिर बदलाव की सुगबुगाहट, जीतू के प्रभाव से मुक्त होंगे मप्र कांग्रेस के दिग्गज

Apple ने iPhone 15 pro और 15 pro Max लॉन्च कर दिया है

19 की उम्र में असंभव को संभव: देवव्रत ने 200 साल पुरानी वैदिक परंपरा को पुनर्जीवित किया

आज की तारीख – 17: भारतीय सिनेमा के अहम ‘घटक’ का जन्म…सिनेमा से खुद को अमर कर गए ‘ऋत्विक’!

You Might Also Like

Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
57-dino-tak-chalegi-pavitra-Amarnath-yatra
Religion

57 दिनों तक चलेगी पवित्र Amarnath यात्रा

2 सप्ताह पहले
Indore-me-badhta-awara-kutto-ka-aantak
Cities

Indore में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक

2 सप्ताह पहले
Indore-yuvak-ko-kaan-khujalna-pada-bhari
Cities

Indore युवक को कान खुजलाना पड़ा भारी

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?