By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: युवा इंजीनियर दे रही दिग्गज मंत्री को चुनौती
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
- The Fourth
Politics

युवा इंजीनियर दे रही दिग्गज मंत्री को चुनौती

सागर इलाके की रहली विधानसभा से मंत्री गोपाल भार्गव के सामने कांग्रेस ने ज्योति पटेल को टिकट दिया है।

Last updated: नवम्बर 11, 2023 9:22 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

सागर। मध्य प्रदेश विधानसभा की कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला हो रहे हैं, लेकिन सागर जिले में एक सीट ऐसी है जहां एक युवा इंजीनियर ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री की नाक में दम कर दिया है। सागर इलाके की रहली विधानसभा से मंत्री गोपाल भार्गव के सामने कांग्रेस ने ज्योति पटेल को टिकट दिया है। ज्योति ने चुनाव के पहले से ही मंत्री और उनके लोगों को लोहे के चने चबाना शुरू कर दिए थे। खरी खरी बयान बाजी तो करती ही हैं भ्रष्टाचार की पोल खोलने में भी नहीं कतराती हैं।

जब रावण से की तुलना

एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने यह तक कह दिया की रावण को भी अपनी शक्ति का अहंकार था लेकिन दो बालकों ने उसे पटखनी दे दी। रहली विधानसभा में भी स्थिति ऐसी ही है।मंत्री गोपाल भार्गव के अहंकार को मैं और मेरी टीम तोड़ेंगे।
पढ़ाई में हमेशा से टॉपर रही ज्योति ने इंजीनियरिंग में भी 80% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। बतौर इंजीनियर एक कामयाब जीवन जी सकती थी, लेकिन जनभावना की मांग और परिवार के संघर्ष को देखते हुए राजनीति का सफर चुना। ज्योति के तेज तर्रार तेवर और मेहनत की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई।

प्रियंका गांधी की चहेती

बताया जाता है कि प्रियंका गांधी ज्योति को खासा पसंद करती हैं। उन्हीं के इशारे के बाद ज्योति का टिकट हुआ है। ज्योति अपने चुनाव प्रचार में भी दावा कर रही हैं कि मेरी जीत के बाद प्रियंका गांधी की नजर हमारे इलाके पर बनी रहेगी। वह यहां आएंगी और आप लोगों से मिलेंगी। ज्योति ने 21 साल की उम्र में पहला चुनाव जीता था। जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। बताती हैं कि मेरे परिवार ने खूब संघर्ष किया है ।मां को जेल भी जाना पड़ा। सोशल मीडिया प्रोफाइल और चुनाव प्रचार के जरिए यह संदेश भी लगातार देने की कोशिश कर रही हैं कि मैं एक पढ़ी-लिखी और युवा प्रत्याशी हूं। आप अगर मुझे वोट देंगे तो हमारे इलाके का विकास होगा। भाषण देने की कला और आम लोगों को गले लगाने की अदा के कारण ज्योति को खासा पसंद किया जा रहा है। बच्चों से मिलती हैं तो उनके जैसी बात करने लगते हैं। बुजुर्गों से मिलती हैं तो तुरंत पांव छूकर और गले लगा कर आशीर्वाद लेती हैं। युवाओं के लिए भी ज्योति के पास कई योजनाएं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं जिसमें उनकी सादगी और गरीबों के प्रति प्यार नजर आता है। आठ बार से विधानसभा चुनाव जीत रहे गोपाल भार्गव की जीत के असर इस बार भी ज्यादा है, लेकिन ज्योति ने माहौल तो बना दिया है।जिस तरह भाजपा के कई दिग्गज अपनी ही विधानसभा में उलझ कर रह गए हैं, उसी तरह गोपाल भार्गव को भी जी जान से चुनाव लड़ना पड़ रहा है।

You Might Also Like

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

क्या आप जानते हैं Operation Smiling Buddha क्या था?

Maharana Pratap जयंती 2026: वीरता को नमन

Operation Sindoor : 22 मिनट में भारत ने कैसे बदल दिया था आतंक के खिलाफ पूरा खेल

TAGGED: bjp, Chunav, congress, gopal bhargav, jyoti patel, sagar MP
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

efd8218b55 - The Fourth
India

मणिपुर में नही थम रही हिंसा, 4 लोगों को किया अगवा गोलीबारी में 7 लोग घायल

3 वर्ष पहले

हजारों नागरिकों ने की ECI से मोदी की शिकायत

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, Email के जरिए आया मैसेज

कोटा: सपनों के शहर में छात्रों पर बढ़ता दबाव और टूटते हौसले

दिवाली पर UPI ने बनाया नया इतिहास, डिजिटल इंडिया की बड़ी जीत लेकिन अभी भी कुछ बातों का डर

You Might Also Like

Kailash-Mansarovar-yatra-ke-raste-par-nepal-ki-apatti-lipulekh-pas-bana-kutnitik-mudda
Politics

Kailash Mansarovar यात्रा के रास्ते पर नेपाल की आपत्ति, लिपुलेख पास बना कूटनीतिक मुद्दा

1 महीना पहले
FB IMG 1777364980183 - The Fourth
India

New Delhi: ‘नाम नहीं, अध्यक्षजी कहो’ राघव को भाजपा में सबक

1 महीना पहले
Copy of article 20260427 131319 0000 - The Fourth
India

राघव और हरभजन को बड़ा प्रमोशन देने वाली है भाजपा!

1 महीना पहले
IMG 20260423 WA0016 - The Fourth
Cities

Madhya Pradesh के नेताओं ने 18 माह में 12 बार बदजुबानी की

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?