By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Zadran का ऐतिहासिक शतक, अफ़गानों की उम्मीदें ज़िंदा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 27 at 12.44.56 PM - The Fourth
Sports

Zadran का ऐतिहासिक शतक, अफ़गानों की उम्मीदें ज़िंदा!

दोनों टीमों के लिए ये "करो या मरो" वाला मैच था।

Last updated: फ़रवरी 27, 2025 12:50 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

चैंपियंस ट्रॉफी में क्रिकेट के दीवानों को बुधवार को बहुत ही रोमांचक मैच देखने को मिला, जब 2019 विश्वकप विजेता इंग्लैंड अफ़गानिस्तान से आठ रनों से हारकर इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई। दोनों टीमों के लिए ये “करो या मरो” वाला मैच था जिसे गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया।

Zadran और Shahidi ने बचाया!

अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। हालांकि यह निर्णय ठीक उलट साबित हुआ जब Rahmanullah Gurbaz, Sediqullah Atal और Rahmat Shah बहुत ही जल्दी पैवेलियन लौट गए। एक समय पर अफ़गानियों का स्कोर 37/3 हो गया था। इस मुश्किल वक्त में Ibrahim Zadran (177) और Hashmatullah Shahidi (40) ने 103 रनों की साझेदारी कर टीम की नैया को पार लगाया। बाद में आए Azmatullah Omarzai (41) और Mohammad Nabi (40) ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेली, जिसके दम पर इंग्लैंड को 326 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला।

England की गेंदबाज़ी!

अंग्रेज़ों की ओर से Jofra Archer सबसे सफल साबित हुए जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। Liam Livingstone को 2, वहीं Jamie Overton और Adil Rashid को 1-1 सफलता मिली।

खराब शुरुआत मगर आखिर तक संघर्ष!

326 का पीछा करने उतरी इंग्लैंड भी कुछ खास शुरुआत नहीं कर सकी। Phil Salt (12) और Jamie Smith (9) बिना प्रभावित किए चलते बने। ऐसे कठिन समय में Joe Root (120) और Ben Duckett (38) ने 68 रनों की साझेदारी कर अंग्रेज़ों को राहत की सांस दिलाई। कप्तान Jos Buttler (38), Jamie Overton (32) और Harry Brook (25) ने भी उपयोगी पारियां खेली, जिसके कारण मैच आखिरी ओवर तक पहुंचा।

“Last Over” का Omarzai का कमाल!

आखिरी ओवर में अंग्रेज़ों को जीत के लिए 13 रनों की ज़रूरत थी। गेंद Azmatullah Omarzai के हाथों में थमाई गई और उन्होंने अपनी टीम और प्रशंसकों को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। मात्र 4 रन देते हुए Omarzai ने Adil Rashid का विकेट लिया और टीम को ऐसी जीत दिलाई जो क्रिकेट फैंस को लंबे समय तक याद रहेगी। उन्होंने 5 विकेट झटककर मैच जिताने में बड़ा रोल अदा किया। साथ ही अंग्रेज़ों को भी Zadran, Nabi और Omarzai जैसे नाम लंबे वक्त तक याद रहेंगे। हालांकि यह पहला मौका नहीं हैं जब अफ़गानों ने इंग्लैंड को शिकस्त दी। इससे पहले विश्वकप में भी इंग्लैंड उनसे हार का स्वाद चख चुकी हैं। Ibrahim Zadran को उनके कभी न भूल पाने वाले शतक के लिए “Man of the Match” चुना गया।

आगे की कहानी?

इस हार के बाद इंग्लैंड बाहर हो चुकी हैं, वहीं अफ़गानों की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। यदि वे आने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हरा देते हैं, तो उनके लिए semi-final के दरवाज़े खुल जाएंगे। बता दें कि 2023 के ही विश्वकप में दोनों टीमों के बीच एक बहुत ही कड़ा मैच देखने को मिला था, जिसमें Glenn Maxwell (201*) के अविस्मरणीय दोहरे शतक से कंगारुओं ने हारा हुआ मैच जीत लिया था। देखने वाली बात होगी कि आने वाले मैच में अफ़गानिस्तान किस तरह का प्रदर्शन करती हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: azmatullah omarzai, champions trophy 2025, cricket, england vs afghanistan, hashmatullah shahidi, ibrahim zadran, icc, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 06 20 at 1.48.53 PM - The Fourth
Education

इलाहाबाद HC: जाली दस्तावेज़ जमा करने वाली अभ्यर्थी पर NTA कर सकता है कार्यवाही

2 वर्ष पहले

फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की पत्नी फातिमा और बेटे अब्दुल्ला तीनों दोषी, मिली 7 साल की कैद

भोपाल की सियासत के चर्चित चेहरों की संपत्ति, अमीर हो गईं कृष्णा गौर

मध्यप्रदेश पुलिस के दो चेहरे…अफसर हिना खान की सराहना करते नहीं थक रहे लोग, वहीं CSP पूजा पांडे ने कराई पूरे डिपार्टमेंट की थू – थू

कुनाल कामरा से जुड़े विवाद में एक्शन – रिएक्शन जारी…पहले भी कई विवादो से घिरे रहे हैं कुनाल

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

7 दिन पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?