By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी पर उठे सवाल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी पर उठे सवाल
India

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी पर उठे सवाल

युवराज मेहता की मौत के बाद कलेक्टर मेधा रूपम के इस्तीफे की मांग तेज

Last updated: जनवरी 21, 2026 5:35 अपराह्न
By itspixeldot 5 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

Noida में युवराज मेहता की मौत के मामले को लेकर अब प्रशासनिक जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस मामले में Noida की कलेक्टर मेधा रूपम के इस्तीफे की मांग उठ रही है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की बनती है, लेकिन उच्च स्तर पर कार्रवाई करने के बजाय केवल निचले स्तर के अधिकारी को निलंबित कर मामले को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। मामले में संबंधित सर्किल अधिकारी को निलंबित किया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यह कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। उनका आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही की जिम्मेदारी केवल एक अधिकारी पर डालकर पूरे मामले को रफा दफा किया जा रहा है, जबकि जिला स्तर पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

कलेक्टर मेधा रूपम को लेकर आरोप

इस पूरे मामले में Noida की कलेक्टर मेधा रूपम पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि वे आम लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं देतीं और प्रशासनिक संवाद बेहद सीमित रहता है। उनके सख्त और तल्ख रवैये को लेकर भी पहले से ही चर्चाएं होती रही हैं। मेधा रूपम चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। इस पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण भी मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि पिता के बड़े पद और सरकार में प्रभावशाली लोगों से अच्छे संबंधों के चलते उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती।

पोस्टिंग और प्रभाव को लेकर सवाल

आलोचकों का कहना है कि मेधा रूपम की अधिकांश पोस्टिंग दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के आसपास ही रही है। इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या प्रभावशाली पारिवारिक पृष्ठभूमि का इसमें कोई रोल है। हालांकि, इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार ज्ञानेश कुमार के परिवार में कई सदस्य प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं। दोनों बेटियां और दामाद IAS अधिकारी बताए जाते हैं और सभी की पोस्टिंग दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के आसपास ही रही है।

प्रशासनिक जवाबदेही पर केंद्रित सवाल

युवराज मेहता की मौत के बाद यह मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रशासनिक जवाबदेही और जवाब तय करने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जिम्मेदारी तय किए बिना केवल औपचारिक कार्रवाई होती रही, तो भविष्य में भी ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति से इनकार नहीं किया जा सकता।
फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम उठाया जाता है या फिर यह मामला भी कागजी कार्रवाई तक सीमित रह जाता है।

https://www.instagram.com/reel/DTxYriRk4Pq/?igsh=NnJqZXF1Zzc3cGJ6

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: Election Commissioner, Gyanesh Kumar, Medha Roopam, noida, Noida case, Yuvraj Mehta
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 03 03 at 5.04.19 PM - The Fourth
Fourth Special

वन्यजीव संरक्षण: हमारा भविष्य, हमारा कर्तव्य

1 वर्ष पहले

इंदौर के राजश्री अपोलो हाॅस्पिटल में 11 घंटे बाद सौंपा परिवार को शव, 16.70 लाख रुपये का थमाया बिल!

मुंबई से इंदौर ससुराल आई पत्नी की पति ने गला घोंटकर की हत्या !

पंजाब ने 37 रन से लखनऊ को हराया, प्रभसिमरन और अर्शदीप ने निभाई अहम भूमिका

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र द्वारा बम बनाने के दौरान हुआ धमाका, दो छात्र घायल !

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?