By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 25, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान

Last updated: जून 25, 2026 1:37 अपराह्न
By Jitendra 11 घंटे पहले
Share
2 Min Read
SHARE

इंदौर। कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं को लेकर छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान इंदौर सहित 28 शहरों में 30 जून को एक साथ शुरू होगा। इस अभियान में 1 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन होगा और 9 अगस्त को दिल्ली चलो अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान की घोषणा आज दोपहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त करने वाले हैं। इस अभियान का इंदौर का संयोजक पुनीत सिंह पारिया को बनाया गया है। पिछले दिनों राहुल गांधी के द्वारा कोटा में विद्यार्थियों के साथ संवाद किए जाने के बाद इस अभियान को छात्रों की गूंज के रूप में डिजाइन किया गया है।
30 जून से शुरू होकर एक महीने तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस के नेता कॉलेज, कोचिंग क्लास और हॉस्टल में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे। इसमें हॉस्टल की समस्या कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की समस्याओं को चिन्हित करने के साथ उन पर आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। कई बार ऐसा होता है जब भर्ती परीक्षा का कोई शेड्यूल नहीं होता है और युवा उस परीक्षा की तैयारी करते रहते हैं। नीट की परीक्षा में पेपर आउट होने जैसी घटना से छात्रों का मनोबल टूट जाता है। इस घटना के लिए देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को भी इस अभियान में दोहराया जाएगा।
इस अभियान के अंतर्गत हर सप्ताह के समापन पर युवाओं की एक सामूहिक गतिविधि का आयोजन भी होगा। छात्रों की गूंज अभियान के तहत 1 अगस्त को सभी शहरों में कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस के द्वारा सत्याग्रह के रूप में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही 9 अगस्त को दिल्ली चलो अभियान के साथ इस पूरे अभियान का समापन होगा। यह अभियान छात्रों और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने और उनके साथ संवाद करने के लिए शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पदाधिकारी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

You Might Also Like

गैस पाइप लाइन विस्फोट की जांच के लिए निगम ने बनाई कमेटी

450 करोड का लोन लेने से पीछे हटा इंदौर नगर निगम

घर बैठे आर्डर पर मिलेगा डीजल

टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान

कांग्रेस ने पानी के नमूने का हल्ला मचाया तो निगम को प्रयोगशाला की याद आई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

eds file image mumbai in this thursday may 19 2022 file photo a worker - The Fourth
India

अब 450 रु मे मिलेगा गैस सिलेंडर !

3 वर्ष पहले

किसके सिर पर सजेगा मुख्यमंत्री का ताज? एक नज़र कुछ चुनिंदा नामों पर!

कोई उडा़कर पर काट भी दे तो तुम बन जाना ‘डार्क हॉर्स’!

इंदौर को बाल भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की तैयारी!

फाइनल से पहले पिच को लेकर फिर बयानबाज़ी

You Might Also Like

इंदौर में 98 % पानी संक्रमित – कांग्रेस

4 सप्ताह पहले

50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा

4 सप्ताह पहले

बेटे – बहु से परेशान बुजुर्गों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

1 महीना पहले

मध्य प्रदेश के जीएसटी विभाग ने बनाया कीर्तिमान

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?