By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: देशभर मे बारिश का कहर, 235 जिलों मे बाढ़, इंदौर मे अब तक 19 इंच !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

देशभर मे बारिश का कहर, 235 जिलों मे बाढ़, इंदौर मे अब तक 19 इंच !

मॉनसून के इस मौसम में 19 जुलाई तक 747 मौतें हुई हैं

Last updated: जुलाई 21, 2023 7:18 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। देशभर मे बारिश का कहर जारी है | 22 राज्यों के 235 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। मॉनसून के इस मौसम में 19 जुलाई तक 747 मौतें हुई हैं। दस हजार मकान तबाह हो गए हैं। बाढ़ की वजह से 2.50 लाख हेक्टेयर में फसल बर्बाद हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान पशुधन का हुआ है। इक्कीस हजार से ज्यादा पशु मर गए हैं। महाराष्ट्र के रायगढ़ में पहाड़ गिरने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक सोलह लाशें निकाली जा चुकी हैं। रायगढ़ की छह में से तीन नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। पहाड़ टूटने की घटना में अब भी सवा सौ लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है। अगले चौबीस घंटों में जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, उत्तराखंड, पूर्वी, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल, मेघालय, असम में तेज बारिश हो सकती है।

पंद्रह हजार करोड़़ का नुकसान

एसबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ से देश को पंद्रह हजार करोड़ रुपए के लगभग नुकसान हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत में 45 फीसद ज्यादा, मध्य भारत, मालवा-निमाड़ में 9 फीसद ज्यादा बारिश हुई। दक्षिण भारत के राज्यों में 17 फीसद कम, पूर्व और उत्तर भारत में 21 फीसद कम बारिश हुई है। यूपी में 14 जिलों के 406 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। मध्यप्रदेश में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निमाड़ में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बड़वानी में नर्मदा खतरे के निशान से चार फुट ऊपर बह रही है।

इंदौर: तीन घंटे मे 2.5 इंच

इंदौर में शुक्रवार की सुबह इतना पानी बरसा है कि तीन घंटे में ढाई इंच का आंकड़ा पार हो गया। मौसम विभाग बता रहा है कि बीते 24 घंटे में पौने तीन इंच बारिश हुई है। इसमें से करीब ढाई इंच सुबह साढ़े पांच से साढ़े आठ के बीच बरसा है। 61.5 मिलीमीटर बारिश बताई जा रही है। शहर के पूरब-पश्चिम वाले आंकड़े में फर्क है। कृषि महाविद्यालय बता रहा है कि बीते 24 घंटे में 81.5 यानी सवा तीन इंच बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी इलाका यानी मौसम विभाग 66.9 मिलीमीटर बता रहा है। इस लिहाज से बीते 24 घंटे में करीब 3 इंच बरस गया है। शहर में बारिश का आंकड़ा 19 इंच के आसपास हो गया है।

इंदौर में स्कूलों की छुट्टी

भारी बारिश के बाद शुक्रवार सुबह इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। सभी स्कूलों को एहतियात का आदेश भी दिया है। अगले दो दिन तक ऐसी ही बारिश के आसार हैं… छुट्टी बढ़ भी सकती है। यह बात भी सामने आ रही है कि कलेक्टर के आदेश के बाद भी कुछ स्कूल आज सुबह खुले रहे।

You Might Also Like

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: flood, indore, indorecity, indorenews, indorerain, madhyapradesh, monsoon, rain, rainfall
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

khalistani terrorist gutpatwant singh pannun 1701839169 - The Fourth
India

आतंकी पन्नू का वीडियो आया बाहर, दिल्ली बनेगा खालिस्तान के नारे के साथ पार्लियामेंट उड़ाने की धमकी दी

3 वर्ष पहले

पीएम मोदी – कांग्रेस स्टार्टअप नहीं संभाल पा रही, देश संभालने का सपना देख रही !

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा को जानिए

पुणे में एक दर्दनाक हादसा, 8 लोगो की मौत

कब और कहाँ होगा अगला कुंभमेला?

You Might Also Like

IMG 20260523 WA0013 - The Fourth
Cities

Indore : एक बच्चे की हो गई मौत फिर भी दूसरे का किया सुरक्षित जन्म

2 सप्ताह पहले
IMG 20260523 WA0011 - The Fourth
Cities

Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना

2 सप्ताह पहले
Indore-me-badhta-awara-kutto-ka-aantak
Cities

Indore में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक

2 सप्ताह पहले
Indore-yuvak-ko-kaan-khujalna-pada-bhari
Cities

Indore युवक को कान खुजलाना पड़ा भारी

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?