By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ‘One Hundred Years of Solitude’…मार्केज़ की इस philosophy पर आई सीरीज़ दिमाग हिला देगी!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
AAAAQSA2haOKiB bzS3PkO7QfudBjV9isQZ1 T 3ZiCctcyEvcC5b8YERLJqXk5sc5c9eU2KC80dwWSJaLfnmQzR 4xpxA2sQp5uJ0gnly8OJh5M3qdD2vxFGmao fMnUE5tJK2xVycXjsSiYJYnQg 1 - The Fourth
Entertainment

‘One Hundred Years of Solitude’…मार्केज़ की इस philosophy पर आई सीरीज़ दिमाग हिला देगी!

मार्केज़ दिखाते हैं कि अकेलापन केवल एक व्यक्तिगत अनुभव नहीं बल्कि पूरे समाज की अवस्था प्रतिबिंब है।

Last updated: जनवरी 9, 2025 3:18 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
6 Min Read
SHARE

गैब्रिएल गार्सिया मार्केज़ का उपन्यास ‘One Hundred Years of Solitude’ दुनिया के साहित्य की उन रचनाओं में से है जो न केवल अपने कालखंड का प्रतिबिंब है, बल्कि मानवीय अस्तित्व और दार्शनिकता को गहराई से टटोलने की कोशिश करती है। 1967 में प्रकाशित यह कृति मैजिक रियलिज्म का एक अद्भुत उदाहरण है। यह उपन्यास कोलंबिया के काल्पनिक गांव माकोन्दो और बुन्दिया परिवार की सात पीढ़ियों की कहानी के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, और मानव जीवन की जटिलताओं को उजागर करता है।

उपन्यास का केंद्रीय विषय “अकेलापन” है। माकोन्दो का गांव और बुन्दिया परिवार एक दार्शनिक प्रतीक हैं, जो मनुष्य के आंतरिक और बाह्य संघर्ष को दर्शाते हैं। उपन्यास में हर पात्र अपने जीवन में किसी न किसी रूप में अकेलापन अनुभव करता है…यह अकेलापन प्रेम की अनुपस्थिति, इतिहास के बोझ, या आत्मा की खोज से उत्पन्न होता है।

मार्केज़ दिखाते हैं कि अकेलापन केवल एक व्यक्तिगत अनुभव नहीं, बल्कि उस समय के पूरे समाज की अवस्था का प्रतिबिंब भी है। माकोन्दो में अकेलापन एक शाप की तरह है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होता रहता है। यह मानवता की उस निरंतर प्रवृत्ति को दर्शाता है जहां लोग अपनी गलतियों को बार-बार दोहराते हैं।

‘One Hundred Years of Solitude’ इतिहास और स्मृति पर गहराई से विचार करता है। माकोन्दो की स्थापना, उसका विकास, और अंत उस साम्राज्यवाद, उपनिवेशवाद, और राजनीति के चक्र को दर्शाते हैं जिसने लैटिन अमेरिका को सदियों तक प्रभावित किया।

मार्केज़ इतिहास को केवल घटनाओं का संकलन नहीं मानते, बल्कि उसे एक cyclical process के रूप मे देखतें हैं। उपन्यास में समय linear नहीं है, बल्कि cyclical होता है। माकोन्दो का पतन इस बात का प्रतीक है कि जब एक समाज अपने अतीत से सबक नहीं लेता, तो वह विनाश के रास्ते पर चलता है।

उपन्यास प्रेम और मृत्यु के बीच के जटिल संबंध को भी उजागर करता है। पात्र बार-बार प्रेम की तलाश करते हैं, लेकिन हर बार उन्हें हानि और अकेलापन ही मिलता है। उपन्यास की सबसे मजबूत पात्र उर्सेला नाम की एक महिला है, जो समझती हैं कि बुन्दिया परिवार का शाप उनकी आत्म-केन्द्रितता और प्रेम की गलत व्याख्या से जुड़ा हुआ है।

इसमें मृत्यु का चित्रण भी गहराई से किया गया है। पात्रों की मृत्यु केवल उनका अंत नहीं है, बल्कि उनके अस्तित्व का फलसफा है। यह दर्शाता है कि मृत्यु जीवन का अनिवार्य सत्य है, लेकिन जीवन का अर्थ केवल मृत्यु तक सीमित नहीं है।

मार्केज़ का जादुई यथार्थवाद उन चीजों को सामान्य बनाता है जो अविश्वसनीय हैं। उड़ने वाले बच्चे, आकाश में उड़ती रेमेडियोस द ब्यूटी, या चार साल, ग्यारह महीने और दो दिन तक लगातार होती बारिश। ये सब प्रतीकात्मक रूप से मानवीय भावनाओं और संघर्षों को व्यक्त करते हैं।

यह शैली हमें वास्तविकता को गहराई से देखने के लिए प्रेरित करती है। यह बताती है कि वास्तविकता केवल तर्क और विज्ञान से परिभाषित नहीं होती, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों, और कल्पनाओं का भी उतना ही योगदान होता है।

ये उपन्यास हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम अपने इतिहास, अपने अकेलेपन, और अपने समाज से बच सकते हैं। यह कहता है कि शायद, अकेलापन मनुष्य की सबसे बड़ी सच्चाई है, लेकिन यही सच्चाई उसे दूसरों से जोड़ने का कारण भी बन सकती है।

गैब्रिएल गार्सिया मार्केज़ ने इस उपन्यास के माध्यम से यह साबित किया कि साहित्य केवल कहानी कहने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जीवन को समझने और उसे परिभाषित करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

ये किताब दुनियाभर के कई राष्ट्रपतियों की भी फेवरेट रही है। एक बार इसके सन्दर्भ में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था, ‘मैंने 40 साल पहले ये किताब पढ़ी थी और उसके बाद से इसका एक अंश हमेशा मेरे व्यक्तित्व में समा गया’।

पिछले महीने ही इस किताब पर एक Netflix ने एक सीरीज़ पेश की है। सीरीज की कहानी जो अर्काडियो बेंडिया और उर्सेला इगुआन नाम के कपल की है। ये दोनों यूरोप में रहते हैं और आपस में चचेरे भाई-बहन होते हैं। लेकिन दोनों को प्यार हो जाता है। हालांकि इन दोनों के रिश्ते से घरवाले राजी नहीं होते। साथ ही जो अर्काडियो से एक व्यक्ति की हत्या हो जाती है। इसके बाद ये दोनों घर छोड़कर अपना घरेलू पहाड़ों वाला क्षेत्र छोड़कर समुद्र के किनारे की तलाश में निकल पड़ते हैं। इस कपल के साथ इनके कुछ साथी भी साथ हो लेते हैं। ये कपल समुद्र के किनारे की तलाश में कोलंबिया पहुंच जाते हैं और एक ‘मकांदो’ नाम का कस्बा बसाते हैं। इसके बाद यहां शुरू होती है ये सभ्यता पूरे 100 साल की यात्रा कराती है। कैसे राजनीति और क्रांति जन्म लेती है साथ ही कैसे इंसान सभ्यताओं के आडंबरों में उलझकर मानवता के मूलभूत सिद्धांतों की हत्या करता है। इसकी पूरी कहानी इस सीरीज में देखने को मिलती है।

अगर आप भी इस किताब को समझना चाहते हैं तो इसी नाम से Netflix पर आई सीरीज को देख सकते हैं।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: fiction, gabriel garcia marquez, history, latin america, literature, loneliness, magical realism, memory, one hundred years of solitude, philosophy, solitude, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

ias tukaram mundhe - The Fourth
India

सख्त अफसर… तुकाराम मुंढे के 20 साल में 24 ट्रांसफर!

6 महीना पहले

हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों को गोली मारने के दिए आदेश

जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है Oneplus का पहला Folding Smartphone

‘मोनिया’ से ‘महात्मा’ तक : बचपन की घटनाएं जिनका बापू पर रहा गहरा प्रभाव

9 साल के बेटे की शरारतों से परेशान माँ ने की उसकी बेरहमी से हत्या

You Might Also Like

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत
World

Bolivia में सैन्य विमान हादसा, सड़क पर बिखरे नोटों के बीच 15 की मौत

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?