By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: ट्रंप के फंडिंग वाले दावे में नया खुलासा!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 02 22 at 1.34.05 PM - The Fourth
World

ट्रंप के फंडिंग वाले दावे में नया खुलासा!

इस फंडिंग का मकसद किसी और को चुनाव जितवाना था।

Last updated: फ़रवरी 22, 2025 1:38 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

कुछ समय पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत में 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में वोटर टर्नआउट को प्रभावित करने को लेकर USAID द्वारा 21 million dollars की फंडिंग का दावा किया था। उनके मुताबिक, इस फंडिंग का मकसद किसी और को चुनाव जितवाना था, जिसके बाद भारत के राजनीतिक गलियारों में लंबी बहस छिड़ गई थी। कई नेताओं ने इसे विदेशी interference मानते हुए जांच की मांग की थी। अब इसमें एक नया खुलासा हुआ हैं।

“The Indian Express” ने एक जांच की, जिसमें पाया गया कि भारत को कोई फंड नहीं मिला हैं। Official records की मानें तो यह फंडिंग बांग्लादेश के लिए तय की गई थी, भारत के लिए नहीं। जांच की मानें तो, USAID ने 2022 में ये राशि बांग्लादेश में चुनावी प्रक्रिया को मज़बूत करने और युवाओं के “democratic participation” को बढ़ाने के लिए आवंटित की गई थी।

यह राशि “Amar Vote Amar” नामक एक programme की मदद हेतु दी गई थी, जिसका बाद में नाम बदलकर “Nagorik” कर दिया गया। इस फंडिंग का मकसद बांग्लादेशी नागरिकों, खासतौर पर युवाओं की voting और electoral process में भागीदारी को बढ़ाना था। बांग्लादेश में कई संगठनों को यह राशि मिली जैसे National Democratic Institute (NDI), International Republican Institute (IRI), International Foundation for Electoral Systems (IFES) आदि।

इन संगठनों ने बांग्लादेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए और लोगों को voting और electoral process की अहमियत से रुबरु कराया। USAID और अन्य संगठनों के अनुसार, इसका उद्देश्य बांग्लादेश के democratic system को मज़बूत करना था, लेकिन ट्रंप के बयान ने इस भारत से जोड़कर गलतफहमी पैदा की, जिसके बाद भारतीय नेताओं ने इसे विदेशी हस्तक्षेप मानकर जांच की मांग की।

पूर्व Chief Election Commissioner एस. वाय. कुरैशी ने भी इस मामले में पहले ही कह दिया था कि 2012 में भारतीय चुनाव आयोग ने IFES के साथ एक समझौता ज़रूर किया था, मगर उसमें कोई वित्तीय मदद प्रदान नहीं की गई थी।

किसी भी राजनीतिक या सरकारी बयान को तब तक गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए, जब तक सही facts पेश न किए जाएं, नहीं तो समाज में काफ़ी तनाव फैल सकता हैं। ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन अब वे एक ज़िम्मेदारी भरे पद पर आसीन हैं और उनसे दुनिया को “responsible behaviour” की ही उम्मीद होगी।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: amar vote amar, Bangladesh, elections, foreign funding, foreign interference, india, nagorik, thefourth, thefourthindia, trump, voter turnout
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

eds file image mumbai in this thursday may 19 2022 file photo a worker - The Fourth
India

अब 450 रु मे मिलेगा गैस सिलेंडर !

3 वर्ष पहले

आखिर और कितनी निर्भया?

राज्य सरकार की परमिशन के बगैर CBI नहीं कर सकेगी कार्य

कैसे और कब हुई छठ पूजा की शुरुआत

छतरपुर में बसपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

3 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

3 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

5 दिन पहले
Harmanpreet-kaur-ne-kaise-tay-kiya-Padma-Shri-tak-ka-safar
National

हरमनप्रीत कौर ने कैसे तय किया Padma Shri तक का सफर

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?