By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बेंगलुरू ने राजस्थान को 11 रन से हराया, चिन्नास्वामी में हार का सिलसिला खत्म
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
cr 20250425680ad69b67108 - The Fourth
Sports

बेंगलुरू ने राजस्थान को 11 रन से हराया, चिन्नास्वामी में हार का सिलसिला खत्म

Phil Salt (26) और विराट कोहली (70) ने 6.1 overs में ही 61 रन जोड़ दिए।

Last updated: अप्रैल 25, 2025 8:42 अपराह्न
By Mihir Dhekane 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस high scoring मैच में बेंगलुरू ने अपने home ground में हार के सिलसिले को खत्म किया और 11 रन से मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर था। बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शानदार शुरुआत की और एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में राजस्थान की टीम ने भी ज़ोरदार टक्कर दी, लेकिन अंत में Josh Hazlewood की घातक गेंदबाज़ी ने बाज़ी पलट दी।

विराट-देवदत्त की शानदार पारियां

टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले गेंदबाज़ी चुनी। बेंगलुरू ने एक बार फिर अपनी पारी का तेज़ी के साथ आगाज़ किया। Phil Salt (26) और विराट कोहली (70) ने 6.1 overs में ही 61 रन जोड़ दिए। विराट अपने पुराने अंदाज़ में खेलते हुए नज़र आए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (50) ने मोर्चा संभाला और अच्छी लय में तेज़ रन बटोरे। हालांकि कप्तान रजत पाटीदार इस बार फेल रहे और सिर्फ 1 रन पर ही आउट हो गए। अंत में Tim David (23) और जितेश शर्मा (20*) ने टीम को मज़बूत finish दिया और बेंगलुरू ने 20 overs में 5 विकेट खोकर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान के गेंदबाजों ने किया संघर्ष

राजस्थान के लिए सबसे किफायती गेंदबाज़ Wanindu Hasaranga रहे। उन्होंने अपने 4 overs में सिर्फ 30 रन देकर एक विकेट निकाला। संदीप शर्मा ने दो विकेट तो लिए, लेकिन काफी रन भी लुटाए। Jofra Archer को भी एक विकेट मिला, लेकिन उनका spell खास असरदार नहीं था। बाकी गेंदबाज़ों की बात करें तो कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया।

राजस्थान की अच्छी शुरूआत, अंत में लड़खड़ाई

206 के बड़े लक्ष्य का पालन करने उतरी राजस्थान की शुरूआत भी बहुत तेज़ रही। यशस्वी जायसवाल (49) और वैभव सूर्यवंशी (16) ने पहले विकेट के लिए 4.2 overs में ही 52 रन जोड़ दिए थे। यशस्वी सिर्फ एक रन से अपनी half century से चूक गए मगर उनकी इस पारी ने fans का खूब मनोरंजन किया। वैभव भी लय में दिख रहे थे मगर इसे लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए।

इसके बाद नीतीश राणा (28) और रियान पराग (22) ने भी उपयोगी पारियां खेलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। मध्यक्रम में ध्रुव जुरेल (47) ने एक कमाल की पारी खेली। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मैच राजस्थान की मुट्ठी में हैं लेकिन Josh Hazlewood ने बाज़ी पलट दी। 17वें over में सिर्फ 6 रन देकर Shimron Hetmyer (11) जैसे power hitter का विकेट लिया, वहीं 19वें over में ध्रुव और Jofra का विकेट लेकर मैच अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया। आखिरी over में यश दयाल ने सिर्फ 5 रन देकर शुभम दुबे (12) का विकेट लिया और बेंगलुरू को जीत दिलाई। राजस्थान जीत के बेहद करीब आकर 11 रन से चूक गई।

Josh Hazlewood ने पलटा मैच

बेंगलुरू की ओर से Josh Hazlewood सबसे सफल गेंदबाज़ साबित हुए। उन्होंने 4 overs में 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें इस लाजवाब प्रदर्शन के लिए “Man of the Match” चुना गया। क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट अपने नाम किए और टीम को मज़बूती दी। यश दयाल और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली। लेकिन भुवी काफी महंगे साबित हुए और रन रोकने में ज़्यादा असरदार नहीं रहे।

इस जीत से बेंगलुरू ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हार के सिलसिले को खत्म किया और points table में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गई। इस जीत से बेंगलुरू playoffs की दौड़ में और भी मज़बूत हुई हैं। दूसरी ओर, राजस्थान की टीम एक बार फिर अच्छी शुरुआत के बावजूद जीत से चूक गई और मुकाबला अपने नाम करने में फेल रही।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: cricket, ipl, ipl2025, Rajasthan Royals, Royal Challengers Bangalore, RR, thefourth, thefourthindia, Virat Kohli
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

f605cd42932bf5d8e23be94c3a9f2e34a0c68336 - The Fourth
World

चीन के युन्नान में लैंडस्लाइड 47 लोग मलबे में दबे, 8 की मौत

3 वर्ष पहले

19 जनवरी 1990: कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के पलायन की 36वीं बरसी

अभी भी पुलिस के शिकंजे से बाहर नहीं Elvish

महिला आरक्षण विधेयक को राज्यों के हस्ताक्षर की नहीं है आवश्यकता !

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान US के 1100 मंदिरों में भी मनेगा जश्न !

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?