By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: यूक्रेन ने रूस पर किया पर्ल हार्बर जैसा हमला! क्या अमेरीका की तरह Nuclear Attack से जवाब देगा रूस?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2025 06 01T185612Z 910280636 RC2UTEAFGJOC RTRMADP 3 UKRAINE CRISIS DRONES RUSSIA 1024x683 1 - The Fourth
World

यूक्रेन ने रूस पर किया पर्ल हार्बर जैसा हमला! क्या अमेरीका की तरह Nuclear Attack से जवाब देगा रूस?

इस हमले ने रूस के भीतर गुस्से की लहर दौड़ा दी है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर परमाणु विकल्प की ओर झुकने का दबाव और बढ़ा दिया है।

Last updated: जून 2, 2025 6:04 अपराह्न
By Rajneesh 1 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
Ukraine's President Volodymyr Zelenskiy and Head of the Security Service of Ukraine Vasyl Maliuk attend a meeting, amid Russia's attack on Ukraine, in Kyiv, Ukraine, in this handout picture released June 1, 2025. Ukrainian Presidential Press Service/Handout via REUTERS ATTENTION EDITORS - THIS IMAGE HAS BEEN SUPPLIED BY A THIRD PARTY.
SHARE

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध एक बार फिर उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां पूरी दुनिया की सांसें थम गई हैं। हाल ही में यूक्रेन ने रूस के एक प्रमुख एयरबेस पर पर्ल हार्बर जैसे हमले को अंजाम देकर पूरी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को झकझोर दिया है। यह हमला न केवल रणनीतिक रूप से बड़ा कदम था, बल्कि मनोवैज्ञानिक युद्ध का भी हिस्सा था। इस हमले ने रूस के भीतर गुस्से की लहर दौड़ा दी है और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर परमाणु विकल्प की ओर झुकने का दबाव और बढ़ा दिया है।

द्वितीय विश्व युद्ध में जापान द्वारा अमेरिका के पर्ल हार्बर पर किए गए हमले ने अमेरिका को युद्ध में झोंक दिया था। अब यूक्रेन का यह हमला। जिसे कई विशेषज्ञ ‘नया पर्ल हार्बर’ कह रहे हैं, एक संकेत है कि यह टकराव अब पारंपरिक युद्ध की सीमाएं लांघ रहा है। यूक्रेन ने यह हमला ऐसे समय किया जब तुर्की में शांति वार्ता होनी थी। यह न केवल सैन्य बल्कि राजनीतिक संदेश भी है। यूक्रेन अब पीछे हटने को तैयार नहीं।

पिछले हफ्ते रूस के पूर्व राष्ट्रपति और पुतिन के सबसे करीबी सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव ने खुलकर तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिका और नाटो यूक्रेन की सैन्य मदद बढ़ाते हैं तो रूस के पास जवाब देने के लिए “सब विकल्प खुले” हैं। यह बात ऐसे समय आई है जब अमेरिका यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें और अत्याधुनिक हथियार दे रहा है।

यह पहला मौका नहीं है जब रूस ने परमाणु हमले की धमकी दी हो, लेकिन हालात जिस तेजी से बिगड़ रहे हैं, उससे यह खतरा अब पहले से कहीं ज्यादा वास्तविक लगता है। पुतिन एक ऐसे नेता हैं जो हार को सार्वजनिक रूप से बर्दाश्त नहीं करते। अगर यह हमला रूस की सैन्य प्रतिष्ठा को गहरी चोट देता है, तो वह इस अपमान का जवाब देने के लिए परमाणु विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

अमेरिका लगातार यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहा है। नाटो की ओर से भी समर्थन जारी है। इससे रूस को यह संदेश मिल रहा है कि यह लड़ाई सिर्फ यूक्रेन की नहीं, बल्कि पश्चिम बनाम रूस की लड़ाई है। यही कारण है कि मेदवेदेव जैसे नेता तीसरे विश्व युद्ध की बात खुले तौर पर करने लगे हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि अमेरिका का यह रवैया रूस को उकसा सकता है। और अगर एक भी परमाणु हथियार चला, तो उसका असर केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा। यह मानव सभ्यता के लिए एक ऐसी त्रासदी बन सकती है जिसकी कल्पना भी भयावह है।

आज की दुनिया पहले जैसी नहीं है। परमाणु हथियारों की संख्या और उनकी ताकत पहले से कहीं ज्यादा घातक हो चुकी है। अगर यह युद्ध वैश्विक स्तर पर फैला, तो लाखों नहीं, करोड़ों लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। जलवायु, खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा, और मानव जीवन, हर चीज पर असर पड़ेगा।

ऐसे में यह ज़रूरी है कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र, केवल बयान जारी करने तक सीमित न रहें, बल्कि सक्रिय रूप से इस युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप करें। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज के दौर में संयुक्त राष्ट्र की साख और असर दोनों ही कमजोर पड़ चुके हैं।

यूक्रेन का यह हमला निश्चित रूप से युद्ध के नए चरण की शुरुआत है। यह घटना दिखाती है कि अब दोनों पक्षों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। पुतिन की मनोवैज्ञानिक स्थिति, मेदवेदेव की चेतावनी, अमेरिका की आक्रामक मदद, और यूक्रेन की हिम्मत, इन सभी ने मिलकर तीसरे विश्व युद्ध की स्क्रिप्ट लिखनी शुरू कर दी है।

दुनिया को अब यह तय करना है कि वह इस स्क्रिप्ट का दर्शक बनेगी, या इसे बीच में ही रोक देगी। लेकिन एक बात तय है, अगर यह युद्ध शुरू हुआ, तो यह आखिरी युद्ध हो सकता है जिसे मानवता देखेगी।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: nuclear attack, Russia, russia ukraine war, thefourth, thefourthindia, ukraine, usa, War
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

hindi diwas 2024 quotes wishes status message greetings - The Fourth
Fourth Special

क्यों मनाया जाता है हर साल 2 बार हिंदी दिवस?

2 वर्ष पहले

अयोध्या के सूर्यवंशी क्षत्रिय वंश में हुआ था श्रीराम जी का जन्म!

Epstein Files : King Charles के भाई Andrew 66वें जन्मदिन पर गिरफ्तार

मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के बाद फिर भड़की हिंसा, CM के घर पर हमले की कोशिश

कामयाबी के पर्याय से गुमनाम बने ‘वल्थाटी’ का ने लिया संन्यास

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?