By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर में पहली बार बर्खास्त होगा पार्षद, कांग्रेस के ‘डकैत’ का हटना तय
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 10 07 at 2.34.54 PM - The Fourth
Cities

इंदौर में पहली बार बर्खास्त होगा पार्षद, कांग्रेस के ‘डकैत’ का हटना तय

अनवर डकैत को बीजेपी बाहर करेगी

Last updated: अक्टूबर 7, 2025 3:39 अपराह्न
By Parikshit 11 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर । भाजपा ने व्हिप जारी किया है। इसके मुताबिक, 9 अक्टूबर को निगम परिषद पार्षद दल की बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। परिषद बैठक में वीटो पॉवर का इस्तेमाल कर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत को बीजेपी बाहर करेगी। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इंदौर नगर निगम के इतिहास में पहली बार कोई पार्षद बर्खास्त होगा। महिलाओं के सम्मान में बीजेपी यह बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। उन्होंने कहा कि हम खूंखार अपराधी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, खासतौर पर उन्हें तो बिल्कुल नहीं जो धर्मांतरण फंडिंग के आरोपी हों। अनवर कादरी के खिलाफ वोट देने के लिए निगम में सभी पार्षद उपस्थित रहेंगे। ये निर्देश दे दिए गए हैं। अगर पार्षद अनुपस्थित रहें, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महापौर ने संभागायुक्त को लिखा था पत्र

अनवर कादरी इंदौर के वार्ड नंबर 58 से कांग्रेस के पार्षद हैं। उनकी पार्षदी समाप्त करने की प्रक्रिया को जून माह से ही अमल में लाया जा रहा है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने 20 जून को संभागायुक्त दीपक सिंह को इस बारे में पत्र लिखा था। उन्होंने कादरी को पद से हटाने का अनुरोध किया था। महापौर ने अपने पत्र में बताया था कि अनवर कादरी के खिलाफ केस दर्ज है और उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्हें पद से हटाना जरूरी है।

अनवर कादरी पर गंभीर आरोप

पार्षद अनवर कादरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। मामला जून माह का है, जब एक वीडियो सामने आया था, जिसमें दो युवकों ने हैरान करने वाला खुलासा किया था। उनका कहना था कि कादरी ने उन्हें पैसे दिए थे ताकि वे हिंदू महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और वेश्यावृत्ति की ओर धकेलें। वीडियो वायरल होते ही हडक़ंप मच गया था और पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर लिया था।

कादरी पर रखा था 40 हजार का इनाम

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और जांच के दौरान अनवर कादरी का नाम सामने आया था। कादरी तब फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें पकडऩे के लिए इंदौर, दिल्ली समेत कई शहरों में दबिश दी। उनकी गिरफ्तारी पर 40 हजार रुपये का इनाम रखा गया। इसी दौरान उनकी बेटी आयशा को भी गिरफ्तार किया गया क्योंकि उस पर पिता को छिपाने में मदद करने का आरोप लगा था। बाद में उसे जमानत मिल गई। करीब तीन महीने फरार रहने के बाद 29 अगस्त को कादरी ने जिला अदालत में सरेंडर कर दिया था।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: anwar qadri, bjp, congress, indore, indore news, madhya pradesh, madhya pradesh news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Untitled design 69 - The Fourth
India

Humans of Bombay ने People of India के खिलाफ़ कॉपीराइट का केस किया

3 वर्ष पहले

इन देशों में नहीं वसूला जाता है लोगों से income tax

अमेरिका बना भारतीय छात्रों की मौत का केंद्र, चार महीने में 11 की हत्या

दो मुम्बईकर वैज्ञानिकों ने अमेरिका मे जीता अवॉर्ड

30 कंपनियों ने छापेमारी के भी बाद चुनावी चंदा दिया

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?