By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मां की याद में बेटे ने पूरे गांव को करा दिया कर्ज़ मुक्त…एक सदी पुराना अभिशाप हुआ समाप्त!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2025 11 04 at 12.24.39 PM - The Fourth
India

मां की याद में बेटे ने पूरे गांव को करा दिया कर्ज़ मुक्त…एक सदी पुराना अभिशाप हुआ समाप्त!

सम्मान और उम्मीद खरीद सकता है जो लंबे समय से इनसे वंचित रहे हैं

Last updated: नवम्बर 4, 2025 1:42 अपराह्न
By Rajneesh 10 महीना पहले
Share
3 Min Read
SHARE

क्या पैसा भावनाओं को खरीद सकता है? शायद नहीं…लेकिन आज हम ऐसा किस्सा सुनाने जा रहे हैं जिसमें मानवता का एक सुन्दर उदाहरण शामिल है, उदाहरण कि अगर पैसे को समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो यह उन लोगों के लिए राहत, सम्मान और उम्मीद खरीद सकता है जो लंबे समय से उससे वंचित रहे हों।

सूरत के एक कपड़ा व्यवसायी बाबूभाई जीरावाला ने अमरेली ज़िले के जीरा गाँव के 290 किसानों के सदियों पुराने फर्जी कर्जों को चुकाने के लिए ₹90 लाख का दान देकर मानवता और उदारता की एक उल्लेखनीय मिसाल कायम की है।

अपनी दिवंगत मां की पुण्यतिथि पर किए गए इस भावनात्मक कृत्य ने ग्रामीणों के लिए निराशा के आंसुओं को खुशी के आंसुओं में बदल दिया – जिससे स्मरण का दिन मुक्ति और कृतज्ञता के दिन में बदल गया।

WhatsApp Image 2025 11 04 at 1.28.49 PM - The Fourth

जो काम सरकारें नहीं कर पातीं, वो एक व्यक्ती ने अपने बल बूते कर दिखाया

रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने गांव के 290 किसानों का लगभग 90 लाख रुपये का कर्ज चुक्ता कर दिया। यानी पूरे गांव को कर्जमुक्त कर दिया।

1995 से ही गांव की सेवा सहकारी मंडली से जुड़ा एक ऋण विवाद चल रहा था। समिति के पुराने प्रशासकों ने किसानों के नाम पर फर्जी लोन ले लिए थे। नतीजा ये हुआ कि विवाद की वजह से किसान पिछले तीन दशकों से सरकारी योजनाओं और नए कर्जों से वंचित थे। बैंक ने गांव के किसी भी किसान को नया लोन देना बंद कर दिया था, जिससे खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित थी।

यह पहली बार नहीं है जब जीरावाला परिवार ने व्यक्तिगत स्मृति को सामुदायिक सेवा में बदला है। बाबूभाई ने बताया, “इससे पहले, मेरे पिता की पुण्यतिथि पर, हमने सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए थे। इस बार, हमने एक वास्तविक बदलाव लाने का फैसला किया – पीढ़ियों से चली आ रही पीड़ा को मिटाने का।”

भावुक हुए गांववाले

उन्होंने अपने भाई के साथ बैंक अधिकारियों से मुलाकात की और कुल 89 लाख 89 हजार 209 रुपये का बकाया कर्ज चुकाकर सभी किसानों के लिए ‘नो ड्यू सर्टिफिकेट’ ले लिए। जब ये सर्टिफिकेट गांव के सभी 290 किसानों को सौंपे गए, तो माहौल बेहद भावुक हो गया। किसानों की आंखों में खुशी के आंसू थे, मानो वर्षों का बोझ उतर गया हो। सभी ने बाबूभाई को आशीर्वाद दिया और कहा कि उन्होंने गांव को नया जीवन दिया है।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: amreli district, babubhai jirawala, gujarat, gujarat businessman, Gujarat news, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 16 at 12.34.42 PM - The Fourth
India

ED के निशाने पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी, घंटों चली पूछताछ

1 वर्ष पहले

इंदौर के 13000 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

IIM Mumbai की IIM Ahmedabad, kolkata, Bangalore से कम फीस होगी

ONGC ने कृष्णा गोदावरी बेसिन में शुरू किया ऑयल प्रोडक्शन

कार सवारों ने बच्ची समेत तीन को रौंधा, एक कि हालत गंभीर

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?