By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
IMG 20260523 WA0011 - The Fourth
Cities

Indore : कश्मीर उत्तराखंड से जानकारी लेकर की मकान गणना

क्षेत्र में 26000 मकान में एक लाख की जनसंख्या पाई गई है

Last updated: मई 23, 2026 5:19 अपराह्न
By Jitendra 2 सप्ताह पहले
Share
5 Min Read
SHARE


Indore में काश्जमीर और उत्तराखंड से मकान गणना के लिए जानकारी लेना पड़ी। जनगणना के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान गणना के अभियान में Indore शहर के एक जोनल कार्यालय के क्षेत्र में कार्य पूरा हो गया है। द्रविड़ नगर जोनल कार्यालय ने इस कार्य को पूरा कर लिया है। इस जोनल कार्यालय के क्षेत्र में 26000 मकान में एक लाख की जनसंख्या पाई गई है।


मकान गणना के लिए चल रहे अभियान में Indore नगर क्षेत्र की कमान Indore नगर निगम के हाथों में दी गई है। निगम के सभी जोनल अधिकारी को उनके जोनल कार्यालय के क्षेत्र में जनगणना के कार्य को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम मुख्यालय के स्तर पर अपर आयुक्त नरेंद्र नाथ पांडे को सभी जोनल कार्यालय से इस कार्य को बराबर करवाने और उनकी समस्या को दूर करने का कार्य सोपा गया है। गत 1 मई से शुरू हुए मकान गणना के इस कार्य में 21 दिन में एक जोनल कार्यालय ने अपना कार्य पूरा कर लिया है।


जनगणना पोर्टल पर प्रदर्शित जानकारी के अनुसार Indore नगर निगम के जोन क्रमांक 15 द्रविड़ नगर ने इस कार्य को पूरा किया है। इस जोनल कार्यालय के क्षेत्र में 121 ब्लॉक बनाए गए थे। इन ब्लॉक में 26234 मकान पाए गए। इन मकान में 103467 जनसंख्या पाई गई है।


Indore शहर में सबसे पहले जनगणना के कार्य को पूरा करने वाले इस जोन के जोनल अधिकारी नदीम खान ने बताया कि जब से मकान गणना का काम शुरू हुआ तब से हमने यह सिस्टम बना दिया था कि जनरल कार्यालय के क्षेत्र के सभी सुपरवाइजर की एक दिन छोड़कर बैठक होगी। इस बैठक में काम करने में उन्हें जो समस्या आ रही है उसे सुना समझा जाता था और उसका निराकरण किया जाता था। जिस दिन बैठक नहीं होती थी उस दिन हर 2 घंटे के बाद उन्हें फोन लगाकर उनके क्षेत्र में कामकाज में हुई प्रगति की जानकारी ली जाती थी। इसके लिए जोनल कार्यालय में एक कंट्रोल रूम बना लिया गया था। तीन व्यक्तियों को केवल फोन लगाने के काम की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके द्वारा फोन लगाकर रिपोर्ट लेने के बाद हमें सूचित किया जाता था।


उन्होंने बताया कि मीटिंग के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ लोगों के घर पर ताला लगा हुआ है। कुछ दिनों तक लगातार जाने के बाद भी कोई नहीं मिल रहा है। इस पर हमने मकान का नंबर लिया और फिर उसे मकान नंबर का संपत्ति कर में खाता देखकर उस खाते से मकान मालिक का फोन नंबर निकाल लिया। संबंधित मकान मालिक को फोन लगाकर उससे संपर्क किया गया। ऐसी स्थिति तीन मकान में बन गई थी। जब संपर्क किया गया तो इन तीनों मकान में रहने वाले लोगों ने बताया कि वे लोग छुट्टी मनाने के लिए घूमने गए हैं। इसमें से दो परिवार उत्तराखंड गए हुए हैं तो एक परिवार कश्मीर गया हुआ है। इन लोगों से फोन पर ही सारी जानकारी लेकर इस कार्य को पूरा किया गया।


स्टेडियम, राजेंद्र नगर जोन सबसे पीछे


Indore नगर निगम के 22 जोनल कार्यालय में चल रहे मकान गणना के इस अभियान में दो जोनल कार्यालय सबसे पीछे चल रहे हैं। सबसे ज्यादा कमजोर काम नेहरू स्टेडियम जोनल कार्यालय क्षेत्र का है। इस क्षेत्र में अभी तक केवल 40.25% ही काम हुआ है। यह जोनल कार्यालय क्रमांक 11 कहलाता है। नीचे से दूसरे नंबर पर जोनल कार्यालय क्रमांक 21 है जो की प्रगति नगर का है। इस जोनल कार्यालय के क्षेत्र में केवल 55% कार्य हुआ है। शहर के शेष 19 जोनल कार्यालय के क्षेत्र में कार्य की स्थिति इन दोनों क्षेत्रों से बहुत ज्यादा बेहतर है। अब इन दोनों जोनल कार्यालय के जोनल अधिकारी को काम में गति लाने के लिए निर्देशित किया गया है।

You Might Also Like

Brown में दिखा करिश्मा कपूर का सबसे अलग अवतार

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

Indore में मासूम की माैत, परिवार ने गलत इलाज का आरोप लगाया

Indore में पानी चारी रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगा रहे

मध्यप्रदेश में मंदिरों के लिए ‘Temple-Bond’

TAGGED: indore, Indore Indore, Kashmir, MP, mp news, thefourth, uttrakhand
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

Uma Bharti PTI - The Fourth
Politics

चुनावी रिजल्ट से पहले उमा ने मादी को सराहा…शिवराज को घेरा !

3 वर्ष पहले

हिजबुल्लाह के हमले से दहला इजरायल, रॉकेट हमलों में 12 बच्चों की मौत

Indore : सड़क की चौड़ाई घटा दी है अब तीन दिन में हटालों निर्माण

पुणे पोर्श कांड चार्जशीट में नहीं है आरोपी का नाम, 900 पन्नों के आरोपपत्र में 7 लोग आरोपी

फाल्गुन माह बनेगा शिव-शक्ति मिलन और रंगोत्सव का भव्य साक्षी

You Might Also Like

uttarakhand-me-fir-khila-valley-of-flowers-ka-saundarya
Fourth Special

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

2 दिन पहले
IIT-baba-adikarta-narayan-shoshan-ke-case-me-giraftar
National

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

2 दिन पहले
IMG 20260601 WA0006 - The Fourth
Cities

Indore में चाय पोहा महंगा, 44 रु महंगी हुई कमर्शियल गैस

4 दिन पहले
IMG 20260601 WA0004 - The Fourth
India

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

4 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?