By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बेटे – बहु से परेशान बुजुर्गों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

बेटे – बहु से परेशान बुजुर्गों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

Last updated: मई 26, 2026 12:41 पूर्वाह्न
By Jitendra 3 महीना पहले
Share
4 Min Read
SHARE

इंदौर के लिए यह स्अथिति च्छी नहीं कही जा सकती है क्योंकि यह देवी अहिल्याबाई होलकर का नगर है जो अपनी न्याय प्रियता के लिए जानी जाती थी। जिन बेटों के लिए लोग जगह-जगह मन्नते करते हैं और उनकी खुशी के लिए अपना सारा जीवन कुर्बान कर देते हैं उन बेटों से आहत होकर जब माता-पिता को दर-दर भटकना पड़े तो इसे क्या कहा जाएगा? इंदौर ने हर क्षेत्र में जो उन्नति की है उसकी दूसरी तस्वीर आज नजर आई। इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए ऐसे वृद्ध जनों के लिए अपने कार्यालय में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया था जो अपनी समस्याओं को लेकर अक्सर जनसुनवाई में पहुंचते थे। इस शिविर में 300 से ज्यादा वृद्ध जन अपनी उम्मीदें लेकर पहुंचे थे कि उन्हें न्याय मिलेगा। ज्यादातर लोगों को न्याय मिला भी। शिविर में यह देखने में आया कि ज्यादातर बुजुर्ग अपने बेटे और बहू से प्रताड़ित थे। कुछ वृद्ध जन ऐसे भी थे जिन्होंने युवा रहते हुए प्लॉट खरीदे थे लेकिन उन्हें आज तक प्लॉट का कब्जा नहीं मिला। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज सभी एसडीएम को अपने कार्यालय में बैठाया और इन वृद्ध जनों की समस्याएं सुनने और निराकरण के निर्देश दिए थे। बड़ी संख्या में वृद्ध जन इस शिविर में अपनी समस्याएं हल हो जाने से खुश नजर आए । कुछ वृद्ध जनों की आंखों में खुशी के आंसू भी थे। उन्होंने कलेक्टर के इस प्रयास को खूब साधुवाद दिया। कलेक्टर ने खुद भी वृद्ध जनों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी कई वृद्ध जनों को परिजनों से मिलाया और उन्हें अपने साथ रखने के लिए राजी किया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज इन वृद्ध जनों के लिए कलेक्टर ऑफिस में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया था जहां बड़ी संख्या में वृद्ध जनों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

ऐसे ऐसे भी प्रकरण

एसडीएम निधि वर्मा के समक्ष पहुंचे एक वृद्धजन के पुत्र ने कहा कि वह पिता को साथ रखने के लिए तैयार हैं लेकिन पिता जो कमाते हैं वह एक अन्य महिला पर खर्च कर देते हैं। वहीं एसडीम धनगर के सामने एक ऐसा प्रकरण आया कि जिसमें एक अन्य व्यक्ति ने एक वृद्ध के तुलसी नगर स्थित प्लांट पर कब्जा कर मकान बना लिया था धनगर ने कल उस अवैध कब्जाधारी को बेदखल करने का आदेश पारित कर आदेश की कॉपी उन्हें सौंप दी। एक वृद्ध महिला ने बताया कि उसके पांच बेटे और दो बेटियां हैं दूसरे नंबर के बेटे ने मकान की रजिस्ट्री अपने पास रखकर उन्हें बेदखल कर दिया। वह दूसरे के घरों में काम कर अपना जीवन यापन करती हैं शिविर में उस वृद्ध महिला को न्याय दिलाते हुए बेटे को तलब कर उससे रजिस्ट्री लेकर महिला को सौंप दी गई है और कल उसे मकान का कब्जा भी दिलाया जाएगा। ऐसे कई प्रकरणों का आज शिविर में निराकरण हुआ।

You Might Also Like

महंगाई विरोधी प्रदर्शन में कांग्रेस ने सड़क पर जलाया चूल्हा

53 दिन बाद इंदौर में करीब एक इंच बारिश

एमपीआरडीसी कर्ज लेकर बनाएगा इंदौर- देपालपुर रोड

सीमेंट की सड़कों के पेंचवर्क पर खर्च होंगे 2 करोड़

प्लास्टिक दो, पौधा लो .. 252 नागरिकों ने जमा कराया 105 किलो प्लास्टिक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

104031131 - The Fourth
Cities

भव्य झांकियों से जगमगाया इंदौर !

3 वर्ष पहले

इंदौर में 25 घंटे में 7 इंच बारिश, कुल आंकड़ा 40 इंच के करीब पहुंचा

आज की तारीख – 12: रानी येसुबाई का आत्मसमर्पण, रायगढ़ का किला हुआ मुग़लों के नाम!

2025 में अमेरिका की डगमगाती अर्थव्यवस्था, बढ़ते दिवालियेपन के पीछे ट्रम्प का अहंकार

DGCA ने Air India पर लगाया, 10 लाख का जुर्माना

You Might Also Like

कांग्रेस शुरू करेगी छात्रों की गूंज अभियान का दूसरा चरण

2 सप्ताह पहले

निगम का ए आर ओ निकला करोडपति

3 सप्ताह पहले

कॉलेज छात्र संघ चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा जयस

4 सप्ताह पहले

Mog line की 53000 स्क्वेयर मीटर जमीन का निजीक्षेत्र से कराएंगे विकास

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?