Indore | चाय, समोसा, पोहा… और न जाने क्या-क्या महंगा होने वाला है कि आज कमर्शियल गैस के भाव फिर से बढ़ गए हैं। 44 रुपये महंगी होने के बाद 3245 रुपये की टंकी हो गई है।
दो महीने में चार बार बढ़े भाव
19 किलो के सिलेंडर के भाव बीते दो महीने में चार बार बढ़ गए हैं। 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर भी 11 रुपये महंगा हो गया है। 810 रुपये का था, अब 821 में मिलेगा। 5 किलो घरेलू सिलेंडर के भाव 339 रुपये हैं, इसमें बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी के भाव 53 रुपये बढ़े हैं।
आज से चार बदलाव
आज से चार बदलाव होने वाले हैं। गैस के अलावा पेट्रोल-डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी गई है। एचडीएफसी बैंक में छोटे यूपीआई ट्रांजेक्शन पर अब एसएमएस अलर्ट नहीं आएगा। 100 रुपये से ज्यादा भेजने पर ही मैसेज आएगा। खाते में 500 रुपये से ज्यादा आएंगे, तो ही मैसेज मिलेगा। सब्सिडी वाले सोलर पैनल पर सख्त नियम लागू कर दिया गया है। रूफ-टॉप सोलर और नेट मीटरिंग प्रोजेक्ट में सरकार की मंजूरी वाली कंपनियों के ही सोलर पैनल लगा सकेंगे।
