By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 20, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: घर बैठे आर्डर पर मिलेगा डीजल
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

घर बैठे आर्डर पर मिलेगा डीजल

Last updated: जून 19, 2026 11:57 अपराह्न
By Jitendra 1 दिन पहले
Share
3 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश में अपने तरह का पहला नया प्रयोग इंदौर में शुरू होने जा रहा है। इसके तहत अब घर बैठे ऑर्डर देने पर घर पर ही डीजल उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिस तरह ऑनलाइन आर्डर करके कपड़े और घरेलू सामान बुलवाया जाता है उसी तरह से डीजल की भी होगी घर पहुंच सेवा।
इंदौर को वैसे भी नवाचार और प्रयोग करने वाले शहर के रूप में पहचाना जाता है। स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर के द्वारा किए गए प्रयोग अब पूरे देश में हर शहर अपना रहा है। इसी कड़ी पर आगे चलते हुए इंदौर में अब एक नया प्रयोग शुरू हुआ है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर पर बैठे हुए ही आर्डर करके डीजल मंगवा सकता है। अभी तक तो ऑनलाइन साइड या एप पर जाकर आर्डर करके घरेलू सामान या कपड़े और अन्य आवश्यकता की वस्तुएं बुलवाई जाती थी। अब इस कड़ी में एक नया प्रयोग जुड़ गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर पर आर्डर करके डीजल भी मंगवा सकता है।
इस प्रयोग को पलसीकर कॉलोनी के पेट्रोल पंप के द्वारा शुरू किया गया है। इस पंप के संचालक और इंदौर पेट्रोल डीजल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह वासु ने बताया कि यह सुविधा इंदौर में शुरू की गई है। इसके लिए अलग से एक वाहन रखा गया है। एक बार के ऑर्डर में काम से कम 20 लीटर और अधिक से अधिक 200 लीटर तक का डीजल दिया जाएगा। यह डीजल एक बहुत सुरक्षित डब्बे में पैक करके भेजा जाएगा।
खास तौर पर घर के जनरेटर में उपयोग करने अथवा कृषि कार्य एवं औद्योगिक कार्य के लिए जो डीजल की आवश्यकता होती है उस आवश्यकता की पूर्ति के लिए ही यह सेवा शुरू की गई है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर पर ऑर्डर कर सकता है। आर्डर किए जाने के बाद 4 घंटे के अंदर डीजल की डिलीवरी दे दी जाएगी। इसमें डिलीवरी चार्ज ₹25 रखा गया है। जो डीजल घर पर सप्लाई किया जाएगा उसकी कीमत ऑनलाइन के साथ ही कैश ऑन डिलीवरी के रूप में भी दी जा सकेगी। यह नई सुविधा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।
डब्बे में पेट्रोल डीजल देने पर है प्रतिबंध
इस समय जिला कलेक्टर के द्वारा जारी किए गए आदेश के कारण किसी भी पेट्रोल पंप से डब्बे में पेट्रोल या डीजल प्राप्त नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने घर के जनरेटर में डीजल भरने के लिए डीजल की जरूरत होती है लेकिन वह डीजल घर तक कैसे लाएं यह एक बड़ी समस्या बनी हुई रहती है। इस स्थिति को देखते हुए ही इस नई सुविधा को आकार दिया गया है।

You Might Also Like

टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान

कांग्रेस ने पानी के नमूने का हल्ला मचाया तो निगम को प्रयोगशाला की याद आई

इंदौर में 98 % पानी संक्रमित – कांग्रेस

50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिरा

बेटे – बहु से परेशान बुजुर्गों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260327 WA0010 - The Fourth
World

AI कर रहा यूजर की चापलूसी, दे रहा गलत सलाह

3 महीना पहले

नाइजीरिया में हर रात लगभग 44 लाख बच्चे भूखे पेट सोते हैं!

राजस्थान मे “पनौती” मंत्रालय … नहीं मिलती दोबारा जीत !

World NGO Day: आइए जानते है कब की गई शुरुआत !

जल्द ही driving assistant feature के साथ आएगी Maruti Suzuki की यह SUV

You Might Also Like

मध्य प्रदेश के जीएसटी विभाग ने बनाया कीर्तिमान

2 महीना पहले
IMG 20260407 WA0017 - The Fourth
Uncategorized

World Health Day 2026: ‘स्टैंड विद साइंस’ का संदेश

2 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 09 13 at 6.08.53 PM - The Fourth
India

प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर दौरा, शांति और विकास की नई राह

9 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 05 16 at 5.41.03 PM - The Fourth
Uncategorized

भारत के Short Range Air Defence System …पाकिस्तान को हराने में अहम योद्धा!

1 वर्ष पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?