By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 30, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर के 13000 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Uncategorized

इंदौर के 13000 विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप

Last updated: जुलाई 30, 2026 3:36 अपराह्न
By Jitendra 12 घंटे पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर शहर के अलग-अलग कॉलेज में अलग-अलग पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले 13000 विद्यार्थियों के खाते में कल उनकी स्कॉलरशिप का पैसा आ गया। इस पैसे का यह विद्यार्थी पूरे साल से इंतजार कर रहे थे। इंदौर में विद्यार्थियों की समस्या को लेकर आंदोलन करने वालों ने 24 घंटे पहले ही कलेक्टर शिवम वर्मा के समक्ष इस समस्या को रखा था।
राज्य सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके लिए विभिन्न पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के द्वारा प्रवेश लेने के तत्काल बाद स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर दिया जाता है। पिछले शैक्षणिक सत्र में जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया था उन्हें पूरे साल स्कॉलरशिप के आने का इंतजार करना पड़ा। ऐसी स्थिति में कॉलेज की फीस से लेकर सारे खर्चे विद्यार्थी को अपने पेरेंट्स के माध्यम से जेब से ही करना पड़े। इस मामले को लेकर विद्यार्थियों के द्वारा पिछले पूरे साल के दौरान अलग-अलग मौके पर इस शिकायत को उठाया था। कुछ विद्यार्थियों के द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर भी इस बारे में शिकायत कर दी गई थी। शिकायतों के इस पूरे सिलसिले के बावजूद कोई परिणाम नहीं निकल पाया था।
मंगलवार के दिन इंदौर के विद्यार्थियों के नेता अरुण बडोले ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा की थी। इस चर्चा में उन्होंने कलेक्टर के समक्ष पूरे साल में स्कॉलरशिप नहीं आने का मामला रखा था। इसके साथ ही यह कहा गया था कि स्कॉलरशिप नहीं मिलने के कारण विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों के लिए अपने शिक्षण को निरंतर रख पाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस शिकायत के मिलने के बाद कलेक्टर के द्वारा राज्य सरकार के स्तर पर भोपाल इस मामले में चर्चा की गई थी। कलेक्टर की ओर से विद्यार्थियों की आवाज को भोपाल तक पहुंचाए जाने का यह परिणाम हुआ कि कल बुधवार को ही इन विद्यार्थियों के बैंक खाते में स्कॉलरशिप की राशि आ गई।
बडोले ने बताया कि इंदौर में 13000 विद्यार्थियों के खाते में स्कॉलरशिप की राशि आ गई है। किसी विद्यार्थी के खाते में ₹20000 आए हैं तो किसी के खाते में ₹60000 आए हैं। जिस विद्यार्थी के कोर्स की जितनी फीस थी उसके हिसाब से उसके खाते में स्कॉलरशिप की राशि आई है। यह राशि आ जाने के कारण पिछले दिनों इंदौर के भंवरकुआ चौराहे पर आंदोलन करने वाले विद्यार्थियों में खुशी और संतोष की स्थिति बन गई है। ध्यान रहे की कलेक्टर से चर्चा के दौरान इन विद्यार्थियों की गैस सिलेंडर की एक बड़ी समस्या का समाधान हो गया था। अब स्कॉलरशिप की राशि भी आ जाने से इन विद्यार्थियों को यह लगा है कि उनका आंदोलन सफल रहा है।

You Might Also Like

इंदौर के पलासिया चौराहे पर भी मेट्रो के लिए खुदाई शुरू

इंदौर कलेक्टर को मानव अधिकार आयोग का नोटिस

शहर के 35 क्षेत्र में डाटा फॉर्म से होंगे नक्शे मंजूर

माचलपुर से है शिव पार्वती विवाह का नाता… MP का गुमनाम पर्यटन स्थल

कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

boAt 202309191554560863 H@@IGHT 400 W@@IDTH 600 - The Fourth
India

सिंगर शुभ का जमकर हो रहा विरोध, boat ने वापस ली sponsorship

3 वर्ष पहले

Iran युद्ध में America को अब तक तीन अरब डॉलर का नुकसान

कतर अदालत का बड़ा फैसला! भारतीय नौसेना कर्मियों की अपील हुयी स्वीकार

Gangaur Vrat 2026 आज सुहाग, प्रेम और आस्था का पावन संगम

लखनऊ को घरेलू मैदान पर झटका, पंजाब ने 8 विकेट से हराया

You Might Also Like

450 करोड का लोन लेने से पीछे हटा इंदौर नगर निगम

1 महीना पहले

टैंकर हादसा में जा सकती थी कई लोगों की जान

2 महीना पहले

कांग्रेस ने पानी के नमूने का हल्ला मचाया तो निगम को प्रयोगशाला की याद आई

2 महीना पहले

इंदौर में 98 % पानी संक्रमित – कांग्रेस

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?