By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: मौत का MTH: बच्चों का कब्रगाह बना इंदौर का अस्पताल !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Cities

मौत का MTH: बच्चों का कब्रगाह बना इंदौर का अस्पताल !

जून के महीने में 55 से ज्यादा बच्चों की जान चली गई है।

Last updated: जुलाई 7, 2023 6:58 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर। इंदौर का एमटीएच अस्पताल बच्चों के लिए कब्रगाह बना हुआ है। बीते 1 हफ्ते में वहां 20 मौत हुई है । जून के महीने में 55 से ज्यादा बच्चों की जान चली गई है। यह दर्दनाक आंकड़े तब सामने आए हैं ,जब उज्जैन की पूजा पति जितेंद्र का दुधमुहा बच्चा दम तोड़ गया। दर्द इतने पर भी नहीं थमा। लापरवाही की हद तो यह है कि बिलख रहे मां बाप को दूसरे ही बच्चे का शव दे दिया गया । वह घर के लिए निकल भी चुके थे तब अस्पताल से फोन करके बताया गया कि हमने गलती से दूसरे बच्चे का शव दे दिया है।

मां का दर्द

उज्जैन में रहने वाली पूजा पति जितेंद्र ने 10 जून को बच्चे को जन्म दिया था। 27 दिन से वह सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती था। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई । परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पूजा का कहना है मेरा बच्चा 27 दिन से भर्ती था। उसे दस्त लगे तो आईसीयू में भर्ती कराने को कहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नर्स हमसे बोली कि हमें काम मत सिखाओ । रात को नर्स ने पाउडर का दूध घोलकर नली के बजाय मुंह में इंजेक्शन से दे दिया। जो बच्चे की सांस नली में अटक गया। सुबह डॉक्टर बोले सांस कम चल रही है। हमने नर्स की हरकत की जानकारी दी तो कहा गया कि नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है । यहां बच्चे दूध पीने के बाद उल्टियां कर रहे हैं। परसों 5 ने दम तोड़ दिया।

नर्स निलंबित, 3 को नोटिस

लापरवाही के मामले में अस्पताल के डीन संजय दीक्षित ने नर्स मुस्कान ठाकुर को निलंबित कर दिया है। स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ नीलेश दलाल, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति मालपानी और सुनील आर्य को नोटिस दिया गया है।

मौत का डरावना आंकड़ा

अस्पताल के अधिकारियों ने माना है कि जून में 300 से ज्यादा बच्चे भर्ती हुए थे। इनमें से 55 की मौत हो गई। पिछले 6 दिनों में 20 जान गई है। यह सामान्य है क्योंकि यहां गंभीर बच्चे ही आते हैं । मरने वाले ज्यादातर बच्चे प्रीमेच्योर और इंफेक्शन से पीड़ित थे। 40 फीसद से ज्यादा गांव व कस्बों से आते हैं।जिस बच्चे की मौत हुई उसे राइस ट्यूब से सांची का दूध दे रहे थे । राइस ट्यूब से दूध सीधे पेट तक पहुंचता है। इसलिए अटकने का सवाल ही नहीं।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

पांच नेता ही चला सकें Indore से आष्टा तक साइकिल

TAGGED: #babydeath, #indore, #indorehospital, #indorenews, #infantdeath, #madhyapradesh, #madhyapradeshnews, #maharajatukojiraoholkarhospital, #mthhospital
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 04 08 at 11.20.03 AM - The Fourth
Fourth Special

वो पुराने दिन : माइक वॉलेस…दुनिया के सबसे तीखे सवाल करने वाले ने कहा अलविदा!

1 वर्ष पहले

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के संघर्ष की कहानी 

तेलंगाना में भारतीय वायु सेना का ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की मौत

दुंबई में चल रहे COP28 के स्टेज पर भारतीय लड़की का विरोध प्रदर्शन

मणिपुर में फिर हिंसा, CM बीरेन सिंह के काफ़िले पर हुआ हमला !

You Might Also Like

Indore-me-urmila-me-hatyakand-me-beti-ka-dard-chalka
Cities

Indore में उर्मिला हत्याकांड में बेटी का दर्द छलका

1 सप्ताह पहले
IMG 20260715 WA0016 - The Fourth
Cities

Indore कलेक्टर कार्यालय की व्यवस्था में परिवर्तन

1 सप्ताह पहले
Screenshot 2026 07 15 14 14 30 64 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 - The Fourth
Cities

Indore से भोपाल तक कांग्रेस की साइकिल यात्रा

1 सप्ताह पहले
IMG 20260715 WA0014 - The Fourth
Cities

2900 दुकान का किराया घटाने की तैयारी में निगम

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?