By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सिगरेट टुकड़ों और पेपर से बना रहे खिलौने!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Fourth Special

सिगरेट टुकड़ों और पेपर से बना रहे खिलौने!

नमन गुप्ता और उनके दोस्तों ने करीब 200 करोड़ रुपए की सिगरेट के बट रिसाइकल कर लिए।

Last updated: जुलाई 10, 2023 3:44 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

नोएडा / सिगरेट शब्द सुनते ही नकारात्मकता दिमाग मे आती है लेकिन नोएडा के नमन गुप्ता और उनके दोस्तों ने करीब 200 करोड़ रुपए की सिगरेट के बट रिसाइकल कर लिए। हमारे देश में हर साल करीब दस हजार करोड़ रुपए की सिगरेट पीकर लोग फेंक देते हैं, जिसका वजन 26 हजार टन से ज्यादा है। इतना ही नहीं, छोटी-सी दिखने वाली इस बट से क्या बीमारी होती है, यह देश के दस फीसद लोग भी नहीं जानते। 2018 तक देश में ऐसी कोई कंपनी नहीं थी, जो सिगरेट के कचरे के लिए काम कर रही हो। नोएडा के नमन गुप्ता ने अब इससे निजात दिलाई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के दौरान नमन ने सिगरेट वेस्ट की दिक्कत दूर करने के लिए इस पर काम शुरू किया था। सात महीने की रिसर्च के बाद उन्होंने एक ऐसा रिसाइकल तरीका बनाया है, जिससे उन टुकड़ों से खिलौने बन रहे हैं।

200 करोड़ की सिगरेट रिसाइकल

आज देश भर में दो हजार से ज्यादा कूड़ा बीनने वाले, नमन के साथ काम कर रहे हैं, जो हर महीने उन्हें हजारों टन कचरा लाकर देते हैं। नमन बताते हैं कि अब तक करीब 200 करोड़ की सिगरेट रिसाइकल कर पांच हजार करोड़ लीटर पानी को दूषित होने से बचा चुका हूं। हम इसे रिसाइकल करने के बाद कंपोस्ट, हैंड पेपर, खिलौने और कुशन फिलर बनाते हैं। कई लोगों को नमन इसके लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि देश में इस तरह के और भी प्रोजेक्ट लगाए जाएं, तो इस दिक्कत को अस्सी फीसद तक कम किया जा सकता है। सरकार इस मामले में कोशिश करना चाहती है, लेकिन दिलचस्पी रखने वाले नहीं मिलते। मध्य भारत, उत्तर भारत और महाराष्ट्र के इलाकों में सिगरेट ज्यादा पी जाती है। कई कंपनियां भी अब इस कचरे से निजात पाने के लिए तरीके खोज रही हैं।

यहां कचरे से खाद बनाने का काम

अलग-अलग इलाकों की नगर सरकारें यदि चाहें, तो अपने चौराहों और गलियों में इसे लेकर अलग डस्टबिन लगा सकती हैं, ताकि कचरा अलग-अलग हो और इससे होने वाले आबोहवा के नुकसान से लोगों को बचाया जा सके। सफाई के मान से सचेत रहने वाले शहर जैसे इंदौर को इसमें जोड़ा जा सकता है। यहां कचरे से खाद बनाने का काम कई बरस से हो रहा है। खाद के साथ गैस भी बनाई जाती हैं, जिससे नगर निगम की गाडिय़ां चलती हैं। कई खिलौने भी बाजार में आए हैं, जो इंदौर के ही कचरे से बने हैं।

You Might Also Like

डॉक्टरों को समर्पित है 1 जुलाई जानिए इसका महत्व

राजा रघुवंशी के बाद चर्चा में आया Siya Ketan Case

12 शून्य वाली दौलत के मालिक बने Elon Musk, रचा नया वैश्विक इतिहास

World Environment Day 2026 क्यों पूरी दुनिया के लिए अहम है

उत्तराखंड में फिर खिला Valley of Flowers का सौंदर्य

TAGGED: cigarette, cigarettebuds, greenplanet, healthyenvironment, namangupta, noida, recycle, recycling, toys
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

IMG 20260408 WA0013 - The Fourth
India

Kolkata : कोई रोटी बेल रहा… कोई हजामत कर रहा!

3 महीना पहले

हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है हिन्दी दिवस , जानिए क्या है कारण !

देशभर मे बारिश का कहर, 235 जिलों मे बाढ़, इंदौर मे अब तक 19 इंच !

इंदौर में फिर से हिट एंड रन केस !

Heeralal Samariya की मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति से खुश नहीं है कांग्रेस के Adhir Ranjan

You Might Also Like

WhatsApp Image 2026 05 18 at 12.18.29 PM - The Fourth
Fourth Special

क्या आप जानते हैं Operation Smiling Buddha क्या था?

2 महीना पहले
Maharana-Pratap-jayanti-2026-veerta-ko-naman
Fourth Special

Maharana Pratap जयंती 2026: वीरता को नमन

2 महीना पहले
Operation-Sindoor-22-minute-me-bharat-ne-kese-badal-diya-tha-aantak-ke-khilaf-pura-khel
Fourth Special

Operation Sindoor : 22 मिनट में भारत ने कैसे बदल दिया था आतंक के खिलाफ पूरा खेल

3 महीना पहले
IMG 20260323 WA0013 - The Fourth
Fourth Special

Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत, जानें इतिहास और देश क्यों करता है नमन

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?