By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: वाराणसी को मिली क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, भगवान शिव की थीम पर बनेगा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
730cdecf3e00c92ca30f258298ff6626 - The Fourth
India

वाराणसी को मिली क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, भगवान शिव की थीम पर बनेगा

सबका अपना अपना मह्त्व है जो उस स्थान के कल्चर को भी जोड़ने के लिए जाने जाते है।

Last updated: सितम्बर 22, 2023 2:09 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

दुनिया भर में प्रत्येक स्टेडियम की अपनी आभा और महत्व है जिसे उस स्थान पर हुए कुछ प्रतिष्ठित मैचों के साथ-साथ याद किया जाता है। चाहे वह लंदन का लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड हो या मेलबर्न का एमसीजी, या यहां तक ​​कि दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन, ये स्थान वास्तविक क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में बसे हुए हैं। भारत मे स्थित चेपॉक स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन, धर्मशाला या अहमदाबाद मे बना दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम हो, सबका अपना अपना मह्त्व है जो उस स्थान के कल्चर को भी जोड़ने के लिए जाने जाते है और सबका अपना मह्त्व है। अब इस लिस्ट मे एक और नाम जल्द जुड़ने वाला है। UPCA के अंतर्गत वाराणसी को एक स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है। जिसके कॉन्सेप्ट फुटेज हाल ही मे सामने आए हैं। फुटेज सामने आते ही लोग इससे काफी पसंद कर रहे हैं क्यूंकि इसकी बनावट भगवान शिव की थीम को लेकर होगी। जो खुद मे एक अद्भुत बात है। PM मोदी 23 सितंबर को वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।

स्टेडियम के डिजाइन की तस्वीरें हुयी वायरल

स्टेडियम के डिजाइन की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें इसका प्रवेश द्वार बेल-पत्र के आकार में है, जबकि स्टेडियम की छत अर्धचंद्र के आकार में बनी दिख रही है। इसमें वाराणसी के घाटों की सीढ़ियों जैसी दर्शक दीर्घा होगी और स्टेडियम में 30,000 दर्शकों की क्षमता और सात पिचें होंगी। राजातालाब क्षेत्र में रिंग रोड के पास स्थित, इसके दिसंबर 2025 तक तैयार होने की संभावना है। स्टेडियम के सामने बनने वाले मीडिया सेंटर का डिजाइन भगवान शिव के डमरू जैसा होगा। मैदान को रोशन करने वाली फ्लड लाइटें त्रिशूल के आकार की होंगी। पीएम मोदी के आगामी दौरे पर बनारस के लोगों को 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है। जिसमें सबसे खास होगा 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम।

शिलान्यास कार्यक्रम मे कयी दिग्गज होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। समारोह में कपिल देव, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और सचिन तेंदुलकर सहित क्रिकेट के दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है।

स्टेडियम के अलावा वाराणसी को अटल विद्यालयों की सौगात भी

क्रिकेट स्टेडियम के अलावा पीएम मोदी 1200 करोड़ की लागत से बने 16 अटल विद्यालयों की सौगात भी देंगे। बताया जा रहा है कि वाराणसी में शिलान्यास के मौके पर पीएम मोदी रोड शो भी कर सकते हैं।

You Might Also Like

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

शाहरुख खान की KKR को मिला अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

Vaibhav Suryavanshi को मिला टीम इंडिया का टिकट, रजत पाटीदार फिर बाहर

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

TAGGED: cricket, cricket stadium, Lord Shiva, Varanasi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

images 5 - The Fourth
Politics

राजस्थान मे “पनौती” मंत्रालय … नहीं मिलती दोबारा जीत !

3 वर्ष पहले

इंदौर में फिर बड़ी डेंगू मरीजों की संख्या, नवंबर महीने में मिले डेंगू के नए 43 मरीज

दमघोंटू हुकूमत: बच्चियों को शादी की बेड़ियों मे बांधना चाहती है इराक़ी सरकार, पीडोफाइल मानसिकता को मिलेगा बढ़वा!

रजनीकांत की पत्नी को SC से राहत नहीं, जालसाजी का केस फिर खुला

भारतीय साहित्य के लिए गर्व का पल, बानू मुश्ताक International Booker Prize से हुई सम्मानित

You Might Also Like

IMG 20260516 WA0014 - The Fourth
Sports

पेट्रोल पंप कर्मचारी बांटता था IPL पास, अधिकारी भी

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0015 - The Fourth
India

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0014 - The Fourth
India

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

2 महीना पहले
IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?