By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सतपुड़ा भवन की आग बुझ गई..विवाद की चिंगारी जारी!
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
India

सतपुड़ा भवन की आग बुझ गई..विवाद की चिंगारी जारी!

Last updated: जून 16, 2023 5:18 अपराह्न
By Parikshit 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल। भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद विपक्ष तो सवाल उठा ही रहा था। अब मध्य प्रदेश सरकार के 2 विभागों के अफसर भी एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग वाले कह रहे हैं की आग, आदिवासी कल्याण विभाग वालों की मंजिल से लगी और हमारी मंजिल तक आ गई। जबकि आदिवासी कल्याण विभाग वाले भी इसी तरह का आरोप लगा रहे हैं । जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा।

तीसरी और चौथी मंजिल का झगड़ा

सतपुड़ा भवन की आग पर दो सरकारी विभागों के अफसरों में ले-दे हो रही है। तीसरी मंजिल पर आदिवासी कल्याण विभाग का दफ्तर है और चौथी पर स्वास्थ्य विभाग का। आदिवासी विभाग के अफसरों का कहना है कि आग चौथी मंजिल से शुरू हुई और तीसरी तक आ गई, जबकि स्वास्थ्य विभाग वाले कह रहे हैं कि आग तीसरी मंजिल से शुरू हुई और चौथी मंजिल यानी हमारे दफ्तर तक आ गई। एक-दूसरे पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ रहे हैं। यह तक कह रहे हैं कि अगर समय रहते कुछ किया होता, फायर ब्रिगेड को खबर कर दी गई होती, तो इतना नुकसान नहीं होता। आग की जांच कर रही कमेटी के लिए बता पाना मुश्किल है कि शुरू कहां से हुई थी। कागजों का ज्यादा नुकसान स्वास्थ्य विभाग वालों का हुआ है। आयुष्मान, दूसरी योजनाओं के कागजात राख हो गए, जबकि आदिवासी कल्याण विभाग वालों के वो कागज जले हैं, जिसमें लिखा था कि केंद्र सरकार की तरफ से कितना पैसा आया और कहां-कहां इस्तेमाल हुआ। विपक्ष इस मामले में नूरा-कुश्ती का आरोप लगा रहा है। उनका कहना है कि सब मिले हुए हैं। भ्रष्टाचार के सबूत मिटाना थे, इसलिए आग लग गई। अब एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ कर जांच को भटका रहे हैं। जांच कमेटी के मुखिया राजेश राजौरा ने कहा कि हमने दोनों मंजिल से सैंपल लिए हैं।

विपक्ष का आरोप..हादसा नही साजिश है आग !

कांग्रेस यानी विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सतपूड़ा भवन में जो आग लगी थी,वह कई घोटालो के दस्तावेज नष्ट करने के लिए लगाई गई। आयुष्मान घोटाले के कई कागज उस आग में खाक गए। सरकार की तरफ से कहा गया है कि आरोप बेबुनियाद हैं। आज एक हादसा थी ।इसके बावजूद जांच की जा रही है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: #adivasikalyanvibhag, #bhopal, #fire, #madhyapradesh, #satpurabhawanfire, #swasthvibhag
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

indore 768x546 1 - The Fourth
Cities

इंदौर के स्कूल में 4 छात्रों में विवाद, एक छात्र के पैर पर किए 105 छेद

3 वर्ष पहले

रीवा के ‘वाइट टाइगर’ की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद, कौन थे श्रीनिवास तिवारी?

WFI पर लगा suspension हटा!

बेतवा नदी में तैरते मिले हज़ारों आधार कार्ड !

गुजरात में बढ़ता जा रहा चांदीपुरा वायरस का कहर, 1966 से शुरू हुआ खतरा!

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?