By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: भारत-कनाडा विवाद : अमेरिका का दोगलापन, निज्जर का सच
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
hardeep singh nijjar banner bc canada - The Fourth
World

भारत-कनाडा विवाद : अमेरिका का दोगलापन, निज्जर का सच

कनाडा द्वारा अब तक इस मामले मे कोई कार्यवाही नहीं हुयी है।

Last updated: सितम्बर 26, 2023 6:28 अपराह्न
By Rajneesh 3 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच जो दरार आयी हो वो हर बीतते दिन के साथ और गहरी होती जा रही है। हर दिन नए खुलासे हो रहे और हर बीतते दिन के साथ दोनों देशों के बीच तनाव भी बढ़ता जा रहा है। 25 सितंबर को टोरंटो शहर में करीब 100 खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन किया था। ऐसा ही प्रदर्शन वैंकूवर मे किया गया। प्रदर्शन मे भारत के झंडे जलाये गये। कल के विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो सामने आये हैं जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा पीएम मोदी के पुतले, भारतीय झंडों को लात मारते हुए और उन्हें जलाते हुए देखा जा सकता है। कनाडा द्वारा अब तक इस मामले मे कोई कार्यवाही नहीं हुयी है।

कनाडा की खुल चुकी है पोल

कनाडा की सरकार खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बारे में जानकारी को छिपा रही है। एबी ने कहा कि निज्जर की हत्या के बारे में पीएम ट्रूडो ने जो कुछ भी कहा है वह लोगों को पहले से पता है। साथ ही ये भी सामने आ चुका है कि भारत ने निज्जर के आतंकी होने की सूचना कनाडा को बहुत सालों पहले ही भेज दी थी जिस पर कनाडा ने कोई एक्शन ना लेते हुए पूरी तरह से अनदेखा कर दिया था।

हरदीप का बेटा खुद बता चुका है सच

हरदीप निज्जर के बेटे बलराज सिंह ने एक बड़ा खुलासा किया है। बलराज सिंह निज्जर ने कहा कि उनके पिता हत्या से पहले नियमित रूप से कनाडा के खुफिया एजेंसी (CSIS) के अधिकारियों से मिलते थे। बलराज सिंह ने आगे कहा कि एक मीटिंग में वो भी मौजूद था, जिसमें बताया गया था कि निज्जर की जान को खतरा है। उनके पिता को घर पर रहने को कहा गया था।अब भला एक आम plumber और समाजसेवी(कनाडा सरकार के हिसाब से) को खुफिया एजेंसी से मिलने की वजह तो पीएम ट्रूडो ही बता पाएंगे।

अमेरिका का भी असली चेहरा आया सामने

बाहर से भले ही अमेरिका भारत और कनाडा के झगड़े में न पड़ने की बात कर रहा है लेकिन, एक रिपोर्ट में उसकी पोल खुल गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद अमेरिका ने कनाडा को खुफिया जानकारी मुहैया कराई थी। इन खुफिया जानकारियों से प्रेरित होकर ही जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर संगीन आरोप लगाए थे।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने भी एक इंटरव्यू मे कहा कि अमेरिका, भारत को कोई ‘विशेष छूट’ नहीं देगा। उनका कहना है कि इस मामले में अमेरिका, उच्च स्तर पर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

कनाडा के एक्शन का भारतीय रिएक्शन

भारत अब खालिस्तान समर्थक गतिविधियों और भारत विरोधी प्रचार करने के लिए एक दर्जन से अधिक ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड धारकों का registration रद्द करने की प्रक्रिया में है।

इससे पहले, 21 सितंबर को, भारत ने कनाडा में अपने दूतावासों में अपने कर्मचारियों के लिए सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए कनाडाई नागरिकों के लिए वीज़ा सेवाओं को निलंबित कर दिया, साथ ही यह भी कहा कि दूसरे देश में रहने वाले कनाडाई नागरिक भी भारतीय वीज़ा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि, “मुद्दा भारत की यात्रा के बारे में नहीं है, बल्कि मुद्दा कनाडा सरकार द्वारा हिंसा भड़काने और निष्क्रियता का है।”

जयशंकर कल देंगे भारत पर लगे संगीन आरोपों का जवाब

2 दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खालिस्तानी आतंकियों को शरण देने वाले कनाडा समर्थक देशों पर उनका नाम लिए बिना अच्छी-खासी फटकार लगाई थी। कनाडा के समर्थन में बोलने वाले देशों जिसमें अमेरिका खुद शामिल है उन को आइना दिखाते हुए एस.जयशंकर ने कहाकि “यह दुनिया अब भी ‘‘दोहरे मानकों’’ वाली है और जो देश प्रभावशाली स्थिति में हैं, वे बदलाव के दबाव का प्रतिरोध कर रहे हैं और जो देश ऐतिहासिक रूप से प्रभावशाली हैं, उन्होंने अपनी कई क्षमताओं का हथियार के रूप में इस्तेमाल किया है।”

जयशंकर अभी भी न्यूयॉर्क में है, जहां वे कल संयुक्त राष्ट्र महासभा(UNGC) में भाग लेंगे, सभी की निगाहें उनके संबोधन पर हैं, जहां उनके कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाये गये संगीन आरोपों का जवाब देने की बड़ी उम्मीद है और आवश्यकता भी।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

TAGGED: america, Canada dispute, countries, Hardeep Singh Nijjar, india, Indian Embassy, khalistani, PM Modi protest, terrorist, Toronto
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2024 09 13 at 1.48.47 PM - The Fourth
India

शिमला मस्जिद मामले में, मुस्लिम पक्ष ने मस्जिद के अवैध हिस्से को गिराने की दी सहमती

2 वर्ष पहले

सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर IT की रेड, इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत 5 राज्यों में सर्चिंग

लगातार कैंसिल हो रही परीक्षाओं से परेशान 23 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

मनुष्यों में भी फैल सकता है ‘ज़ोंबी हिरण’ रोग, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी !

नंबर वन कंपनी बनी रिलायंस

You Might Also Like

indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?