By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर को मिल इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का अवार्ड
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 09 27 at 12 32 18 - The Fourth
Cities

इंदौर को मिल इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव का अवार्ड

मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटेगरी में प्रथम और इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम पुरस्कार मिला है।

Last updated: सितम्बर 27, 2023 6:56 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में मध्यप्रदेश को बेस्ट स्टेट कैटेगरी में प्रथम और इंदौर को नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में प्रथम पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के द्वारा प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ राज्यपाल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने भाषण में ग्रामीण इलाकों में भी कार्य करने की सलाह दी ताकि शहरों पर पड़ने वाला दबाव कम हो सके।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में आप सबके बीच में आकर प्रसन्न हूँ। इंदौर ने अपने सबसे स्वच्छ शहर के दर्जे को बनाए रखा, मध्यप्रदेश के प्रथम आने पर सभी को बधाई। आज अलग-अलग श्रेणियों में 66 पुरस्कार प्राप्त करने वाले शहरों को भी बधाई। वर्ष 2047 तक भारत की आबादी बढ़ जाएगी। 50 प्रतिशत की आबादी शहरों में बसेगी। हमें सतत विकास के 11 वें गोल को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना है। सभी 100 स्मार्ट सिटी में इंटीग्रेटेड डाटा सेंटर है। सीसीटीवी सर्विलांस से महिला सुरक्षा के कदम उठाए गए हैं इसमें और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति ने कहा, शहरों के आलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी कार्य करना चाहिए। इससे शहरों पर पड़ने वाला दबाव कम होगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, देश के सबसे स्वच्छ शहर में पधारी राष्ट्रपति का अभिनन्दन। भारत की परंपरा अतिथि देवो भवः की है। इस परंपरा के अंतर्गत मां अहिल्या के शहर इंदौर में आप सभी का स्वागत। इंदौर मालवा का चन्दन है। यहां जो आता है वो इंदौर का होकर रह जाता है। जियो और जीने दो लके मंत्र को इंदौर ने जमीन पर उतारा है। महात्मा गांधी ने कहा था हर व्यक्ति को अपना स्वयं का सफाई कर्मी होना चाहिए। यह कार्य पीएम मोदी ने जमीनी स्तर पर करके दिखाया। पीएम मोदी के आवाहन पर हमने इसे जन आंदोलन बनाया है। पीएम मोदी ने 2014 में स्वछता आवाहन किया था जनता के सहयोग से हमने यह मुकाम हासिल किया है। राज्यों में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा होनी ही चाहिए। चुनौतियों का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना है। इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्मार्ट सिटी सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

TAGGED: Best State category, India Smart City Conclave award, indore, madhya pradesh, President Draupadi Murmu, Shivraj Singh Chauhan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

105327071 - The Fourth
India

फिल्मी दुनिया में ‘धूम’ मचाने वाले संजय गढ़वी का सफर थमा

3 वर्ष पहले

Miss Uruguay 2015 रहीं Sherika De Armas की 26 साल में कैंसर से मौत

‘X’ प्लेटफॉर्म के नये फीचर से हो रही भारी कमाई

अमेरिका की सीरिया पर बमबारी जारी: एक और आतंकी ढेर!

दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल भारत में बना

You Might Also Like

IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
mushtaq-khan-ka-nidhan-baihar-se-bollywood-tak-raha-shandaar-safar
Fourth Special

Mushtaq Khan का निधन, बैहर से बॉलीवुड तक रहा शानदार सफर

4 सप्ताह पहले
ganesh-chaturthi-par-indore-me-bappa-ke-anokhe-roop
Cities

Ganesh Chaturthi पर इंदौर में बप्पा के अनोखे रूप

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?