By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: WHO ने दी दुनिया के दूसरे मलेरिया टीके को मंजूरी।
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
who - The Fourth
Health

WHO ने दी दुनिया के दूसरे मलेरिया टीके को मंजूरी।

यह मंजूरी दी गई है और परीक्षणों के दौरान चार देशों में यह टीका काफी हद तक अच्छा साबित हुआ है।

Last updated: अक्टूबर 3, 2023 6:03 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मलेरिया के दूसरे टीके को भी मंजूरी दे दी है, जिसके साथ ही दुनिया के दूसरे टीके के इस्तेमाल का रास्ता भी साफ हो गया है। SII ने कहा कि टीके के ‘प्री-क्लिनिकल’ और ‘क्लिनिकल’ परीक्षण से जुड़े आंकड़ों के आधार पर यह मंजूरी दी गई है और परीक्षणों के दौरान चार देशों में यह टीका काफी हद तक अच्छा साबित हुआ है। SII ने एक बयान में कहा कि यह बच्चों को मलेरिया से बचाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी पाने वाला दुनिया का दूसरा टीका बन गया है। जिसमें WHO ने ‘नोवावैक्स’ की सहायक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एसआईआई द्वारा तैयार किए गए आर21/मैट्रिक्स-एम नामक मलेरिया के इस टीके के उपयोग को मंजूरी दे दी है।

SII (Serum Institute of India)ने कहा कि WHO की मंजूरी मिलने के बाद नियामक मंजूरी शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है और अगले साल की शुरुआत में आर21/मैट्रिक्स-एम टीका का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। आर 21 मैट्रिक्स-एम को ब्रिटेन की आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित किया गया है। और इसका साल 2024 की शुरुआत में कुछ अफ्रीकी देशों में उपयोग शुरू कर दिया जाएगा। और साथ ही अन्य देशों में भी साल2024 के तक उपलब्ध करा दी जाएगी।

यह बीमारी विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है।

मलेरिया एक गंभीर और घातक बीमारी है जो हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती है, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, 2020 में दुनिया भर में मलेरिया के कम से कम 241 मिलियन मामले थे, जहां लगभग 627,000 मौतें हुईं। अफसोस की बात है कि यह बीमारी विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के छोटे बच्चों को प्रभावित करती है, जो मलेरिया से होने वाली कुल मौतों में से दो-तिहाई के लिए जिम्मेदार हैं। हालाँकि, R21 मलेरिया वैक्सीन के विकास के साथ क्षितिज पर अच्छी खबर है, जो भविष्य के लिए आशाजनक खबर लाती है।

इससे पहले साल 2021 में आई थी पहली वैक्सीन

इससे पहले साल 2021 में मलेरिया की पहली वैक्सीन RTS, मोस्क्यूरिक्स वैक्सीन को मान्यता दी थी।आपको बता दें कि इस वैक्सीन को ब्रिटिश दवा निर्माता कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ने ही बनाया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टड्रोस एडनॉम घेब्रेयसुस ने कहा, इस वैक्सीन को अफ्रीकी वैज्ञानिकों ने अफ्रीका में ही बनाया है और हमें इस पर गर्व है।कोविड-19 ने दुनियाभर की सरकारों और स्वास्थ्य विभागों को परेशान किया हुआ था। लेकिन अफ्रीका के लिए कोविड-19 से कहीं ज्यादा मलेरिया घातक साबित होता आया है। मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के कारण होता है। WHO के अनुसार इस बीमारी के कारण अकेले 2019 में ही अफ्रीका में 3 लाख 86 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 18 महीनों के दौरान अफ्रीका में कोविड-19 के कारण 2 लाख 12 हजार लोगों ने जान गंवाई है। मलेरिया के कुल वैश्विक आंकड़ों में से WHO के अनुसार 1.3 अरब की जनसंख्या वाले अफ्रीका से 94 फीसद मामले आते हैं। तो वही मच्छरों के काटने से यह बीमारी फैलती है, जिसके कारण बुखार, उल्टी और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

TAGGED: india, malaria vaccine, Novavax, Oxford University, R21/Matrix-M, serum institute of india, WHO
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2 0 113640212 RSS1 4C 0 1681892216200 1721628374381 - The Fourth
India

सरकारी कर्मचारियों पर RSS गतिविधियों में भाग लेने पर हटा प्रतिबंध

2 वर्ष पहले

वही दिन, वही दास्तां : नेताजी का जन्म…पत्रों से सामने आता है उनका अनछुआ व्यक्तित्व!

कुछ सितारें जो खो गए गुमनामी के अंधेरे में!

सामने आया एयर इंडिया के A350 का FIRST LOOK

28 February 2026 को आसमान में 6 ग्रहों की ऐतिहासिक परेड

You Might Also Like

indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
khajuraho-ke-matangeshwar-mandir-ka-rahasya-har-saal-badhta-shivling
Fourth Special

Khajuraho के मतंगेश्वर मंदिर का रहस्य, हर साल बढ़ता शिवलिंग

3 सप्ताह पहले
iit-indore-ne-oral-cancer-ki-janch-me-khoji-nai-rah
Health

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

3 सप्ताह पहले
nagchandreshwar-darshan-ke-liye-online-booking-shuru
Fourth Special

Nagchandreshwar Darshan के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

3 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?