By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर IT की रेड, इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत 5 राज्यों में सर्चिंग
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
2231045 it raid - The Fourth
Cities

सोम ग्रुप के 50 ठिकानों पर IT की रेड, इंदौर, भोपाल, जबलपुर समेत 5 राज्यों में सर्चिंग

राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश पर केंद्रीय एजेंसी की नजर है।

Last updated: नवम्बर 7, 2023 5:29 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भोपाल के सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां Income tax ने छापा मारा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश पर केंद्रीय एजेंसी की नजर है। पिछले हफ्ते ही People’s Group के ठिकानों पर ED ने छापा मारा था। अब एक और बड़े कारोबारी समूह सोम ग्रुप पर IT रेड की खबर आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोम ग्रुप के करीब 50 ठिकानों पर टीम पहुंची है। भोपाल शाहपुरा थाना क्षेत्र सहित कई जगह टैक्स चोरी के आरोप में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार IT team में इंदौर और मुंबई के अधिकारी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि भोपाल के अलावा जबलपुर, इंदौर और रायसेन में आज सुबह कार्रवाई शुरू हुई है। ग्रुप के एमपी नगर जोन- 2 स्थित कार्यालय पर टीम ने सुबह 7 बजे दबिश दी। अफसर यहां एक कार और एक ट्रेवलर से पहुंचे। टीम में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अफसर और पुलिस कर्मचारी हैं। ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर दबिश के कुछ ही मिनट बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के घर और ऑफिस पर अफसरों की दूसरी टीमों ने छापा मारा।

इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु में भी आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। टीम के साथ CRPF के जवान भी मौजूद हैं। बता दें कि एल्को-बेवरेज/ अलकोहल इंडस्ट्री में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी कंपनी है। सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रोडक्ट कई देशों में एक्सपोर्ट भी होते हैं। इनमें अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 28 देश शामिल हैं।

सोम समूह के मालिक जगदीश अरोड़ा ने वर्ष 1980 में अपने पिता के नाम पर पहला ड्रिस्ट्रीब्यूशन हाउस ‘मेसर्स मोहन एंड कंपनी’ शुरू किया। अरोड़ा अपने कारोबार में वृद्धि के लिए खुद डीलर्स के पास जाते थे, जिसके चलते उनकी कंपनी का स्वरूप बदलकर सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के रूप में जाना जाता है।

You Might Also Like

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

IIT Indore ने ओरल कैंसर की जांच में खोजी नई राह

इंदौर में 20 लाख का Robot, आसान करेगा इंसानी काम

TAGGED: bhopal, ed, income tax, indore, Raid
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

books2 0618 - The Fourth
India

36 साल पहले हुए रूपकंवर सती कांड पर कोर्ट ने सुनाया फैसला

2 वर्ष पहले

चिली में तबाही मचा रही जंगल की आग, 112 लोगों की मौत

इजरायल और ईरान के बीच क्या होगी जंग?

मध्यप्रदेश में CM मोहन यादव ने किया “Air Taxi ” का शुभारंभ !

इंदौर बायपास के सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप में नज़र आया तेंदुआ, लोगो में दहशत

You Might Also Like

iit-indore-ki-8-taknikon-ko-mila-udyogon-ka-bharosa
Cities

IIT Indore की 8 तकनीकों को मिला उद्योगों का भरोसा

1 महीना पहले
international-tiger-day-par-madhya-pradesh-ne-phir-dikhai-bagho-ki-takat
Fourth Special

International Tiger Day पर मध्य प्रदेश ने फिर दिखाई बाघों की ताकत

1 महीना पहले
narsinghpur-me-jal-kranti-ki-nai-misaal
Cities

Narsinghpur में जल क्रांति की नई मिसाल

1 महीना पहले
IMG 20260727 WA0007 - The Fourth
Cities

Indore में बना 68 वां ग्रीन करिडोर

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?