By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: जम्मू-पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग, BSF जवान की हुई मौत
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
09bsf - The Fourth
India

जम्मू-पाकिस्तान सीमा पर फायरिंग, BSF जवान की हुई मौत

तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।

Last updated: नवम्बर 9, 2023 1:04 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। गुरुवार सुबह भी पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हुई। जम्मू संभाग के सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर हुई फायरिंग में BSF का एक जवान घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ये तीन हफ्ते में तीसरी बार है जब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है।

BSF जवान की इलाज के दौरान मौत

अधिकारी के मुताबिक, सांबा में सीमा चौकियों को निशाना बनाकर की गोलीबारी गई। जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्ष-विराम उल्लंघन की तीसरी घटना है। गोलीबारी में BSF का एक जवान घायल हो गया, जिसे पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे जम्मू के जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। BSF ने एक बयान में कहा, ”8-9 नवंबर की रात के दौरान, पाकिस्तान रेंजर्स ने रामगढ़ क्षेत्र में बिना उकसावे के गोलीबारी की, जिसका BSF जवानों ने माकूल जवाब दिया।”

तीन हफ्ते में तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन

पहली बार : 17 अक्टूबर को पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई थी। अरनिया सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में दो BSF जवान घायल हो गए थे।

दूसरी बार : 28 अक्टूबर को पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर लगभग सात घंटे तक भारी गोलीबारी की थी। जम्मू के अरनिया और सुचेतगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में एक महिला और बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए थे।

तीसरी बार : 8-9 नवंबर की दरमियानी रात सांबा जिले में रामगढ़ सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बने नयनपुर पोस्ट पर गोलीबारी हुई। जिसमें घायल हुए BSF के एक जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।

भारत-पाक के बीच 2021 में समझौता हुआ था

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने घोषणा की थी की वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LOC) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे।

2020 में लगभग 5,000 युद्धविराम उल्लंघन या सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं हुईं। जिसकी वजह से कई मौतें हुईं। इस साल फरवरी में दोनों देशों द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गई थी। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाक ने अक्सर समझौते का उल्लंघन किया। 2020 में 5,000 से अधिक उल्लंघन दर्ज किए गए- जो एक वर्ष में सबसे अधिक हैं। 2021 में युद्धविराम की घोषणा से पहले, पाकिस्तान ने LOC और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी।

शोपियां मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

शोपियां के कथोहलान इलाके में बुधवार देर रात सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के एक आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

You Might Also Like

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

TAGGED: BSF, Firing, Jammu, Jammu and Kashmir, Jammu frontier, Pakistan border
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 08 29 at 1.38.03 PM - The Fourth
Politics

राहुल गांधी का नया आरोप… एक घर में 947 वोटर!

9 महीना पहले

सफाई के सातवें आसमान पर इंदौर…सूरत भी साथ !

सागर में भाजपा नेताओं के घर दबिश, बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा

Grammy Awards 2025: संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा जश्न, नए सितारों की चमक

मणिपुर में लंबे खूनी संघर्ष के बाद एन बीरेन सिंह का इस्तीफा!

You Might Also Like

IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

4 सप्ताह पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

4 सप्ताह पहले
Damoh-me-PM-Narendra-Modi-ka-daura-517-ekad-ki-swavlambi-gaushala-par-focus
India

दमोह में PM Narendra Modi का दौरा 517 एकड़ की स्वावलंबी गोशाला पर फोकस

1 महीना पहले
IMG 20260429 WA0012 - The Fourth
India

जनलेवा गर्मी…40 डिग्री से लू-डिहाइड्रेशन के केस 20-25% बढ़े!

1 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?