By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: आइसलैंड में इमरजेंसी अलर्ट, 24 घंटे में 800 बार से अधिक भूकंप के झटके
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
iceland volcanic eruption threat 20231111063004 - The Fourth
World

आइसलैंड में इमरजेंसी अलर्ट, 24 घंटे में 800 बार से अधिक भूकंप के झटके

भूकंप के झटकों और ज्वालामुखी विस्फोट से सबसे ज्यादा नुकसान ग्रिंडाविक गांव को होगा।

Last updated: नवम्बर 11, 2023 9:49 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

दुनिया का खूबसूरत देश आइसलैंड में 24 घंटे में आए 800 बार से अधिक भूकंप के झटकों से थर्रा उठा है। अब से पहले भूकंप की ऐसी खबर न तो पहले कभी पढ़ी होगी और न ही कभी सुनी होगी। मगर ये सच है। आइसलैंड की धरती 24 घंटे में जब 800 बार कांपी तो दुनिया हैरान रह गई। इसके बाद सरकार ने पूरे देश में स्टेट इमरजेंसी लागू कर दी है। शुरुआती सूचना के मुताबिक सबसे बड़ा झटका ग्रिंडाविक के उत्तर में आया। यहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 थी। देश के दक्षिण-पश्चिमी रेक्जेन्स प्रायद्वीप में शक्तिशाली भूकंपों की एक श्रृंखला के बाद आइसलैंड ने शुक्रवार को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी, जो ज्वालामुखी विस्फोट का अग्रदूत हो सकता है। आगे के लिए वैज्ञानिकों की चेतावनी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है।

आइसलैंड के नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख… ग्रिंडाविक के उत्तर में सुंधनजुकागिगर में तीव्र भूकंप के कारण नागरिक सुरक्षा के लिए आपातकाल की स्थिति की घोषणा करते हैं।” वैज्ञानिकों की सूचना के अधार पर प्रशासन ने लोगों को गंभीर चेतावनी देते हुए कहा कि “अब आगे आने वाले भूकंप अब तक आए भूकंपों से भी बड़े हो सकते हैं और घटनाओं की यह शृंखला विस्फोट का कारण बन सकती है।” आइसलैंडिक मौसम कार्यालय ने कहा कि विस्फोट “कई दिनों में” हो सकता है। लगभग 4,000 लोगों का घर ग्रिंडाविक गांव उस क्षेत्र से लगभग तीन किलोमीटर (1.86 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जहां शुक्रवार को आए भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे।

सबसे ज्यादा नुकसान ग्रिंडाविक को होगा

आइसलैंड सरकार ने चेतावनी दी है कि भूकंप अब तक आए भूकंपों से भी बड़े हो सकते हैं और यह घटनाएं ज्वालामुखी विस्फोट का कारण हो सकती हैं। आइसलैंडिक मौसम कार्यालय (IMO) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में ज्वालामुखी फट सकता है। बता दें कि भूकंप के झटकों और ज्वालामुखी विस्फोट से सबसे ज्यादा नुकसान लगभग 4 हजार लोगों की आबाद वाले ग्रिंडाविक गांव को होगा, जो ज्वालामुखी वाले क्षेत्र से लगभग 3 किलोमीटर (1.86 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। 1730 GMT के आस 5पास, राजधानी रेकजाविक से लगभग 40 किलोमीटर दूर और देश के अधिकांश दक्षिणी तट पर भूकंप के 2 बड़े तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि लोगों के घरों की खिड़कियां और घरेलू चीजें तक हिल गईं।

पिछले 2 साल में 3 ज्वालामुखी विस्फोट हुई

बता दें कि 2021 के बाद रेक्जेन्स प्रायद्वीप पर मार्च 2021, अगस्त 2022 और जुलाई 2023 में 3 विस्फोट हो चुके हैं। आइसलैंड में 33 सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो यूरोप में सबसे अधिक हैं। उत्तरी अटलांटिक द्वीप मध्य-अटलांटिक रिज तक फैला हुआ है, जो समुद्र तल में यूरेशियन और उत्तरी अमेरिकी टेक्टोनिक प्लेटों को अलग करती है। अप्रैल 2010 में आइसलैंड में आईजफजल्लाजोकुल द्वीप के दक्षिण में बड़े पैमाने पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ, जिसके कारण एक लाख उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिस वजह से 10 मिलियन से अधिक यात्री फंस गए थे।

You Might Also Like

Venezuela में तबाही का मंजर, दो शक्तिशाली भूकंपों ने मचाई भारी तबाही

दुनिया में गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे भारत के 92 शहर!

धरती की सच्चाई दिखाती 6 दमदार डॉक्यूमेंट्री, Earth Day 2026 पर जानिए प्रकृति का असली चेहरा

Iran युद्ध में America को अब तक तीन अरब डॉलर का नुकसान

AI कर रहा यूजर की चापलूसी, दे रहा गलत सलाह

TAGGED: earthquake, Iceland, state of emergency, volcanic eruption
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

2 0 113640212 RSS1 4C 0 1681892216200 1721628374381 - The Fourth
India

सरकारी कर्मचारियों पर RSS गतिविधियों में भाग लेने पर हटा प्रतिबंध

2 वर्ष पहले

सोनिया-राहुल से मिलने की बातें उड़ाने वालों पर केस करूंगी- पंकजा

मृदु और हर्ष की कहानी…64 साल पहले प्यार के लिए छोड़ा था घर अब 80 की उम्र में फिर हुआ विवाह

वही दिन, वही दास्तां : हिटलर ने अधिकारिक रूप से संभाली जर्मनी की कमान और लिख दिया रक्तरंजित इतिहास!

मध्यप्रदेश में हर दिन 28 महिलाएं और 3 बच्चियां हो रही लापता

You Might Also Like

IMG 20260325 WA0012 - The Fourth
Entertainment

Hannah Montana के 20 साल: Miley Cyrus ने खोले राज, पुराने रिश्तों और Disney दौर पर किया बड़ा खुलासा

4 महीना पहले
IMG 20260324 WA0009 - The Fourth
World

Iran-America तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, सुरक्षित निवेश पर सवाल

4 महीना पहले
IMG 20260324 WA0008 - The Fourth
World

अंतरिक्ष में 10 लाख उपग्रह भेजने की तैयारी में Elon Musk

4 महीना पहले
IMG 20260323 WA0012 - The Fourth
World

Iran के हमले की चपेट में आया ‘Little India’

4 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?