By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: WORLD CUP FINAL : ट्रैविस हेड के शतक ने दिलाई पोंटिंग की याद
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
ICC IND VS AUS FINAL 244 scaled e1700409879420 - The Fourth
Sports

WORLD CUP FINAL : ट्रैविस हेड के शतक ने दिलाई पोंटिंग की याद

स्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने रविवार को भारत के खिलाफ फाइनल मैच में अपना पांचवां वनडे शतक लगाया।

Last updated: नवम्बर 20, 2023 6:57 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
Ahmedabad: Australia's Travis Head celebrates his century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 final match between India and Australia at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad on Sunday, November 19, 2023. (Photo: IANS/Siddharaj Solanki)
SHARE

भारतीय क्रिकेट में साल 2003 कोई नहीं भूल सकता। इस साल भारत को वो जख्म मिला था जिसकी टीस अभी तक भारतीय फैंस के दिलों में चुभती है। जोहान्सबर्ग में खेले गए फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। भारत को ये चुभन दी थी उस समय के ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने। पॉन्टिंग के बल्ले से निकली शतकीय पारी ने कई दिल तोड़े थे और उसी घाव को फिर से कुरेदते हुये ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड ने रविवार को भारत के खिलाफ फाइनल मैच में अपना पांचवां वनडे शतक लगाया। हेड ने 95 गेंदों पर 105.3 की स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए, हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ साझेदारी की। हेड ने 34वें ओवर में कुलदीप यादव की गेंद पर एक रन लेकर 95 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही, ट्रैविस हेड एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग के बाद विश्व कप फाइनल में शतक बनाने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गए। 2003 में जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारत के खिलाफ शतक लगाने के बाद पोंटिंग फाइनल मे शतक बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई थे।

2003 मे जो पोंटिंग ने किया उसी की याद दिलाई हेड ने

ऑस्ट्रेलिया ने 2003 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को बुरी तरह से मात दे खिताब अपने नाम किया था और उस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी जिसके बाद उनके बल्ले को लेकर खबर फैल गई थी कि उनके बैट में स्प्रिंग है। लेकिन उसी मैच की याद दिलाते हेड, जो उंगली में चोट के कारण इस विश्व कप के पहले चार मैचों में नहीं खेल पाए थे, 137 रन पर आउट हो गए जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ दो और रन चाहिए थे, और भले ही वह विजयी रन नहीं बना सके, पारी के दौरान ट्रैविस ने रिकी पोंटिंग की उस सुदृढ़ पारी की झलक दिखाई पड़ी।

WTC फाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ थे ट्रेविस हेड

ट्रैविस हेड ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भी अपनी टीम को गति प्रदान करते हुए पहले दिन 327/3 के स्कोर तक ले गए थे। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 469 रन बनाए थे, जिसमें हेड ने 174 गेंदों में 163 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 25 चौके और 1 छक्का शामिल रहा था। हेड की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों शिकस्त दी थी। मुकाबले में ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

You Might Also Like

अश्लील कंटेंट पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 5 OTT प्लेटफॉर्म भारत में बैन

World Cup के Super 8 की तस्वीर साफ, भारत को सता रही एक बड़ी चिंता

बारिश ने Australia के World Cup पर पानी फेर दिया!

भारत तो छोड़िए…Ishan Kishan से ही हार गया पाकिस्तान

गरीबी में फंसी Pakistan Hockey Team, होटल बुकिंग रद्द होने पर खिलाड़ियों ने सड़क पर बिताए घंटे

TAGGED: australia, century, final match, india, indian cricket, Ponting, Travis Head, World Cup
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

tnahkqq8 umpire 625x300 20 October 23 - The Fourth
Sports

पहली बार सुर्खियों में नहीं हैं Richard kettleborough, 2019 में भी सुर्खियों में बने थे

2 वर्ष पहले

युवक ने बना डाले 20 हज़ार से ज्यादा फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड !

वाराणसी को मिली क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, भगवान शिव की थीम पर बनेगा

लद्दाख की पुकार कब सुनेगी सरकार?

टॉप 5 ऐसी जगह जहां आप मानसून का आनंद ले सकते है

You Might Also Like

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार-thefourth.in
Politics

BMC चुनाव : 41 साल बाद BJP का राज, चौंकाने वाली जीत और हैरान करने वाली हार

2 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 10 at 2.32.18 PM - The Fourth
Sports

IPL मे मोल नही… टीम इंडिया में पहुंची ग्वालियर की वैष्णवी!

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 03 at 10.00.55 AM - The Fourth
Fourth Special

Disability को समझने और स्वीकारने की दिशा में दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण कदम: International Day of Persons with Disabilities

3 महीना पहले
WhatsApp Image 2025 12 01 at 4.34.03 PM - The Fourth
Sports

Russell ने कहा IPL को टाटा, पर छोड़ गए ईमानदारी का सुपरहिट शो

3 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?