By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
September 5, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: गुना में भीषण सड़क हादसा, बस में जिंदा जले 13 यात्री
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
bus accident 272728580 - The Fourth
India

गुना में भीषण सड़क हादसा, बस में जिंदा जले 13 यात्री

भाजपा नेता की बस और कॉंग्रेस नेता के डंपर के बीच हुई जोरदार टक्कर ।

Last updated: दिसम्बर 28, 2023 1:24 अपराह्न
By Divya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश के गुना में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई है। हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए। शव को उठाने में भी अंग गिर रहे थे। बस के अंदर से जो 13 शव निकाले गए, उनमें 7 एक-दूसरे से चिपके थे। इनको बाहर निकालने तक में कर्मचारियों के हाथ कांप रहे थे। शव ऐसे जले कि घरवाले तक नहीं पहचान पाएंगे। अब इसी से अंदाजा लगा सकते है की हादसा कितना भयानक होगा। हालांकि इस घटना में झुलसे 18 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या था पूरा मामला

पूछताछ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सिकरवार ट्रेवल्स की बस बुधवार रात 8 बजे गुना से आरोन के लिय रवाना हुई थी। 32 सीटर बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। रात करीब 8:30 बजे आरोन रोड पर बजरंगगढ़ में दुहाई मंदिर के पास यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस और डंपर में टक्कर के बाद बस पलट गई और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस के दरवाजे, खिड़की से कूद कर जान बचाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक बस भीषण आग की चपेट में थी।

भाजपा नेता की बस, न परमिट न फिटनेस

हादसे का शिकार हुई बस भाजपा नेता की थी और काफी पुरानी थी। वो किस परमिट पर चल रही थी, उसका बीमा या फिटनेस था कि नहीं? गुना कलेक्टर तरुण राठी इन सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। अब बस का फिटनेस या बीमा था की नहीं यह सब सीएम मोहन यादव के जांच के आदेश के बाद सामने आया है।बस नंबर MP-08P-0199का रेकार्ड देखने से पता लगा की बस के पास नहीं परमिट है, और न फिटनस और न ही इंश्योरेंस। 2008 मॉडल की इस बद का फिटनेस 1 सितंबर 2015 को ही खत्म हो गया था।अब इस घटन पर सवाल यह उठता है की आखिर प्रशासन समय के रहते पहले क्यों नहीं जांच और कार्यवाही करती है ? क्या प्रशासन को कोई कार्यवाही करने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार रहता है? इसका जवाब गुना के कलेक्टर और परिवहन विभाग दोनों को ही देना होगा। आखिर कब तक इस तरह की घटना होती रहेगी।

मृतकों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

इस हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। CM यादव ने मृतकों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। व साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कराई जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

You Might Also Like

Nikita Porwal अब मिस वर्ल्ड 2026 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Janmashtami पर मप्र के इन कृष्ण मंदिरों में उमड़ेगी आस्था

Hanuman Ansh के गाने ने बदली सुनील लोधी की जिंदगी

Mahakali में अक्षय खन्ना का रौद्र रूप देख मची हलचल

यश की Toxic में कितना दम, जानें फिल्म का पूरा रिव्यू

TAGGED: CM, dumper, Guna, Guna-Aaron road, Mohan Yadav, passenger bus, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

WhatsApp Image 2025 08 26 at 10.56.58 PM - The Fourth
Religion

गणेश चतुर्थी: विघ्नहर्ता के स्वागत का पर्व

1 वर्ष पहले

खजुराहो डांस फेस्टिवल में भारतीय क्लासिकल डांस मैराथन ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया!

मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक दिन में, 9 नवजात बच्चों समेत 2 साल के बच्चे की मौत

हिन्दी सिनेमा की पांच अंडररेटेड फ़िल्में। (PART 1)

प्रधानमंत्री के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में सेट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर भी शामिल !

You Might Also Like

drishyam-3-ka-nya-naam-sun-badha-darshako-ka-suspense
Entertainment

Drishyam 3 का नया नाम सुन बढ़ा दर्शकों का सस्पेंस

2 सप्ताह पहले
shravan-ke-aakhri-somvar-pr-shivmay-hua-ujjain-indore
Cities

Shravan के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुआ उज्जैन-इंदौर

2 सप्ताह पहले
2030-tak-moon-par-khulenge-naukri-ke-naye-raste
Science

2030 तक Moon पर खुलेंगे नौकरी के नए रास्ते

2 सप्ताह पहले
indore-me-khula-14-d-cinema-wala-virtual-zoo
Cities

Indore में खुला 14-D सिनेमा वाला Virtual Zoo

2 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?