By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
June 6, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बुल्गारिया में नज़र आया आसमान लाल तो लोगो ने इसे प्रलय बताया
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
bulgaria sky 1 1699265553 - The Fourth
World

बुल्गारिया में नज़र आया आसमान लाल तो लोगो ने इसे प्रलय बताया

इस साल की शुरुआत में, नॉर्दन लाइट्स को पहली बार भारत में भी देखा गया था, इस दुर्लभ घटना को लद्दाख में कैद किया गया था।

Last updated: नवम्बर 7, 2023 7:03 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

बाल्कन देश बुल्गारिया के इतिहास में पहली बार एक आश्चर्यजनक घटना घटी। बुल्गारिया का आसमान खून की तरह लाल हो गया। लोगों ने जब ये घटना देखी तो उन्हें भी यकिन नहीं आया क्योंकि बुल्गारिया के इतिहास में कभी ऐसी घटना नहीं घटी थी। लोगों ने इसे प्रलय, धरती का अंत बताया। लेकिन आखिर बुल्गारिया के आसमान का रंग लाल होने के पीछे की वजह क्या है?

बुल्गारिया में क्या हुआ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते रविवार को बुल्गारिया के इतिहास में पहली बार आसमान का रंग लाल हो गया। सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों ने तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर किए। Meteo Balkans की रिपोर्ट के अनुसार ये लाल रंग पहले नॉर्थ ईस्टर्न बुल्गारिया में देखा गया। धीरे-धीरे देशभर के आसमान का रंग ही लाल हो गया।

बुल्गारिया के कुछ लोगों ने इस घटना को डरावना बताया और कुछ ने कहा कि प्रलय आने वाले है। वहीं कुछ लोग इस प्राकृतिक घटना को देखकर काफ़ी एक्साइटेड थे।

बुल्गारिया का आसमान लाल क्यों हो गया?

बुल्गारिया के आसमान में जो नज़र आए उसे Aurora Borealis या Northern Lights कहते हैं। X पर यूज़र Velina Tchakarova के मुताबिक बुल्गारिया के आसमान में पहली बार नॉर्दर्न लाइट्स देखा गया और वो भी लाल रंग का।

बुल्गारिया के अलावा किन देशों में आसमान हुआ लाल?

सोशल मीडिया यूज़र्स और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ़ बुल्गारिया में ही नहीं और भी कई देशों में आसमान लाल हो गया था जैसे की, रोमानिया, हंगरी, चेक रिपबल्कि, यूक्रेन, पोलैंड, स्लोवाकिया से भी लाल आसमान की तस्वीरें सामने आईं। इन तस्वीरों को देखकर लगा मानो आसमान में आग लग गई हो।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते शनिवार रात को United Kingdom के कुछ इलाकों में भी नॉर्दर्न लाइट्स देखा गया। लोगों ने कहा कि उन्हें आसमान में हरे और लाल Auroras नज़र आए।

इस साल भारत में भी दिखा था ये नजारा

नॉर्दन लाइट्स रोमानिया, हंगरी, चेक रिपब्लिक और यूक्रेन में भी देखी गई। इसके अलावा पोलैंड और स्लोवाकिया की तस्वीरें भी हैं। इससे पहले शनिवार की रात यूनाइटेड किंगडम में चमकदार हरे और लाल रंग का ऑरोरा भी देखा गया। इस साल की शुरुआत में, नॉर्दन लाइट्स को पहली बार भारत में भी देखा गया था। इस दुर्लभ घटना को लद्दाख में कैद किया गया था। अरोरा बोरेलिस (नॉर्दन लाइट्स) सदियों से मानवता को आकर्षित किया है।

नॉर्दर्न लाइट्स क्या है?

नॉर्दर्न लाइट्स या औरोरा बोरियालिस एक प्राकृतिक लाइट शो है। धरती के उच्च अक्षांशों पर ये घटना घटती है। शोधार्थियों के अनुसार जियोमैग्नेटिक स्टॉर्म के दौरान शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स की वजह से ये प्राकृतिक घटना घटती है। आमतौर पर ये पृथ्वी के पोलर रीजन्स में नज़र आते हैं। नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, आईसलैंड, कनाडा, अमेरिका के अलास्का और रूस में ये प्राकृितक लाइट शो नज़र आता है।

You Might Also Like

IIT बाबा आदिकर्ता नारायण शोषण केस में गिरफ्तार

दुनिया में गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहे भारत के 92 शहर!

धरती की सच्चाई दिखाती 6 दमदार डॉक्यूमेंट्री, Earth Day 2026 पर जानिए प्रकृति का असली चेहरा

Iran युद्ध में America को अब तक तीन अरब डॉलर का नुकसान

AI कर रहा यूजर की चापलूसी, दे रहा गलत सलाह

TAGGED: Bulgaria, meteo balkans, northern lights, red light, social media
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

आदिपुरुष की सुनामी: 5 लाख एडवांस टिकट बुक, एक टिकट 2000 रू का !

3 वर्ष पहले

ग्वालियर कोर्ट परिसर में अम्बेडकर की मूर्ति पर विवाद कितना सही और कितना गलत?

निठारी कांड : 19 साल बाद जेल से रिहा हुआ सुरेंद्र कोली

धरती की सच्चाई दिखाती 6 दमदार डॉक्यूमेंट्री, Earth Day 2026 पर जानिए प्रकृति का असली चेहरा

JEE Mains में इंदौर का कमाल

You Might Also Like

IMG 20260325 WA0012 - The Fourth
Entertainment

Hannah Montana के 20 साल: Miley Cyrus ने खोले राज, पुराने रिश्तों और Disney दौर पर किया बड़ा खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260324 WA0009 - The Fourth
World

Iran-America तनाव के बीच सोने-चांदी में गिरावट, सुरक्षित निवेश पर सवाल

2 महीना पहले
IMG 20260324 WA0008 - The Fourth
World

अंतरिक्ष में 10 लाख उपग्रह भेजने की तैयारी में Elon Musk

2 महीना पहले
IMG 20260323 WA0012 - The Fourth
World

Iran के हमले की चपेट में आया ‘Little India’

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?