By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: पंजाब के मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल इस समय चर्चा में बने है
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2023 09 23 at 5.32.45 PM - The Fourth
India

पंजाब के मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल इस समय चर्चा में बने है

सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्ज़ा बेचने के लिए वायरल हुए थे और अब वो दूसरी वजह से चर्चा में हैं।

Last updated: सितम्बर 23, 2023 5:42 अपराह्न
By Anushka 3 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पंजाब के जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर यूनिक कुल्हड़ पिज्ज़ा बनाकर बेचने के लिए वायरल हुए थे। और अब वो दूसरी वजह से चर्चा में हैं। दरअसल इस कपल की एक प्राइवेट वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कपल को ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने उन पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। सहज अरोड़ा ने इस मामले पर बात की है और साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर का एक प्राइवेट वीडियो किसी ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद नेटिज़ेन्स ने न सिर्फ़ वीडियो देखा, शेयर बल्कि कपल पर टिप्पणियां करना भी शुरू कर दिया। सहज और गुरप्रीत पर घटिया कॉमेंट्स के साथ ही मीम्स भी बनाए जाने लगे।

एक फ़ूड ब्लॉगर कुछ दिनों पहले सहज और गुरप्रीत के स्टॉल पर पहुंचा। इसके बाद कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल वायरल हो गया। इंटरनेट पर छाने के बाद उनकी सेल भी बढ़ गई। पंजाब के कई मशहूर शख़्सियत भी उनके स्टॉल पर जाने लगे।

जब बात बहुत ज़्यादा बिगड़ गई तब सहज अरोड़ा ने अपना पक्ष रखा। वीडियो मैसेज जारी करते हुए अरोड़ा ने कहा कि ये वीडियो फेक है, AI जेनेरेट है। अरोड़ा ने एक पुलिस स्टेशन के सामने से वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने FIR दर्ज करवा ली है।

सहज अरोड़ा ने एक महिला और ब्लॉगर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरोड़ा ने कहा कि वीडियो वायरल करने के आरोप में एक महिला पकड़ी गई है। उनका ये भी कहना है कि ये महिला एक ब्लॉगर की मदद से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। मोबाइल फ़ोन पर अरोड़ा ने महिला के कुछ मैसेज भी दिखाए। आरोपी महिला ने पैसे मांगे लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया और थाने में शिकायत की है। इसके बाद वीडियो इंटरनेट पर डाला गया।

सहज ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही वो पिता बने। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन वीडियो वायरल करने वाली महिला और ब्लॉगर ने खुशियां छीन ली है। अरोड़ा ने कहा कि ब्लॉगर अभी भी लाइव आकर उनके खिलाफ़ बोल रहा है, ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। सहज ने कहा कि उसने ब्लॉगर से बात-चीत करने की कोशिश की लेकिन ब्लॉगर ने फ़ोन नहीं उठाया।

जिस ब्लॉगर पर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल के सहज अरोड़ा ने आरोप लगाए हैं उसने भी अपना पक्ष रखा है। ब्लॉगर ने कहा कि सहज अरोड़ा को धमकियां देने के बजाए लोगों से वीडियो डिलीट करने की अपील करनी चाहिए। ब्लॉगर ने सहज अरोड़ा के वीडियो फ़ेक है, इस पर भी कमेंट किया और कहा कि आवाज़, शक्ल, बाल, टैटू सब एडिट कैसे हो सकते हैं? ब्लॉगर ने सहज अरोड़ा को गलती मानने की राय दी।

You Might Also Like

Sutlaj ओटीटी से क्यों हुई गायब जानिए पूरा विवाद

Mahoba : आल्हा गायन बचाने निकली बुंदेलखंड के युवाओं की टीम

केदारनाथ मंदिर के दान के पैसों से VIP की खातिरदारी, हंगामा

बहन का कंकाल ले जाने वाले Jitu Munda को मिले 1.50 लाख

Chhattisgarh: अब टाइगर को मारने की सुपारी, पानी में जहर

TAGGED: Gurpreet Kaur, Kulhad Pizza couple, private video, punjab, Sahaj Arora, selling unique Kulhad pizza
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

shree ranjeet hanuman mandir sudama nagar indore temples k7vnd1ityp - The Fourth
Cities

कल से दीपोत्सव की शुरुआत, रणजीत हनुमान मंदिर में सजेगा श्रीराम दरबार

3 वर्ष पहले

X पर आया LinkedIn जैसा फीचर

महाकुंभ Special Trains: Civic Sense की कमी या प्रशासनिक अव्यवस्था?

दिल्ली में ऐतिहासिक AI Summit, 100 से अधिक CEO और 20 राष्ट्राध्यक्ष शामिल

जातिगत जनगणना पर सरकार की मुहर लेकिन क्या वास्तविक सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन की पहचान होगी या सिर्फ राजनीति?

You Might Also Like

IMG 20260514 WA0013 - The Fourth
India

UP में तूफान, 94 की जान गई, भारी तबाही

2 महीना पहले
IMG 20260513 WA0017 - The Fourth
Education

NEET कांड में बच्चों के करोड़ो रु डूबे, 5000 रु वाले वाटसप ग्रुप का खुलासा

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA00171 - The Fourth
India

Vinesh ने कहा ‘लड़ूंगी नहीं तो आइने में शक्ल नहीं देख पाऊंगी’

2 महीना पहले
IMG 20260512 WA0015 - The Fourth
Cities

PM Modi की अपील से बेपरवाह मध्यप्रदेश के नेता

2 महीना पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?