By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 7, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 2 - The Fourth
India

बेअदबी के शक में निहंग ने युवक को तलवारों से काटा

यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है।

Last updated: जनवरी 16, 2024 4:11 अपराह्न
By Parikshit 2 वर्ष पहले
Share
3 Min Read
SHARE

पंजाब में जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है। जिस निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। वारदात रात तीन बजे के करीब हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। डीईआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति, एसएसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर, एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह, एसएचओ कोतवाली कपूरथला पलविंदर सिंह समेत 200 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

मरने से पहले का वीडियो आया सामने

मारे गए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि किसी सुखी ने उसे गलत काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था। हालांकि वीडियो में वह बार बार कह रहा है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया और वह बहुत ईमानदार है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बाथरूम में तलवार से काटा

बताया जा रहा है जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति से दरवाजा खोलने के लिए कहा। लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला।

आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया

निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काटने के बाद खुद को गुरुघर के भीतर ही एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में आरोपी निहंग अरदास करके पुलिस के सामने पेश हुआ। मौके पर सिख जत्थेबंदियां भी पहुंच गई हैं। पंजाब में बेअदबी की घटनाओं की फेहरिस्त लंबी है। 18 दिसंबर 2021 को अमृतसर में बेअदबी के आरोप में एक व्यक्ति की मार दिया गया। इसके अगले दिन 19 दिसंबर 2021 को सुभानपुर रोड स्थित गांव निजामपुर के गुरुद्वारा साहिब में भी बेअदबी के शक में एक युवक को मौत के घाट उतार डाला था। माब लिंचिंग की घटना पुलिस के सामने हुई थी और निहंगों की भी? के आगे पुलिस बेबस नजर आई थी।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: kapurthala, nihang singh, punjab, sacrilege, swords, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 10 - The Fourth
India

सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 15 दिन में 18 लाख से अधिक मोबाइल नंबर होंगे ब्लॉक

2 वर्ष पहले

पूर्व पीएम एच. डी. देवेगौड़ा के पोते के खिलाफ़ यौन शोषण का आरोप

भाजपा के खिलाफ DMK का पलटवार!

भारतीय ने अमेरिका में छोड़ी राष्ट्रपति पद की दावेदारी

वो पुराने दिन : आज ही के दिन हुआ था ‘Heaven’s Gate’ Mass Suicide…क्या था पूरा केस?

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?