By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
March 8, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: इंदौर से धार परीक्षा देने गई MA की छात्रा का अपहरण !
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
WhatsApp Image 2024 01 18 at 7.12.32 PM - The Fourth
Cities

इंदौर से धार परीक्षा देने गई MA की छात्रा का अपहरण !

परीक्षा के बाद दिनदहाड़े किया छात्रा का अपहरण।

Last updated: जनवरी 18, 2024 7:14 अपराह्न
By Divya 2 वर्ष पहले
Share
2 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के धार से MA की छात्रा का अपहरण करने का मामला सामने आया है। छात्रा MA थर्ड सिमेस्टर की है, और वह परीक्षा देने के लिए कॉलेज गई थी। छात्रा परीक्षा देने के बाद अपनी दोनों सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कार से आए युवक ने कार का गेट खोला और लड़की को कार के अंदर खींच लिया। आरोपियों ने इस वारदात को इंदौर नाका स्थित PG कॉलेज के सामने अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात को 5 से 6 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। छात्रा का नाम ललिता बुंदेला है, जो उमरबन क्षेत्र के करौंदिया की रहने वाली है।

उस जगह से गुजर रहे एक व्यक्ति ने बताया कि, वह शाम करीब 5:30 बजे प्रकाश नगर से जैतपुरा जा रहा था, तभी एक सफेद रंग की ईको कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने कॉलेज से आ रही लड़की को जबरदस्ती खींचकर कार में बैठा लिया। इस दौरान उसने चिल्ला कर बदमाशों को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक बदमाश तेजी से अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव चौकी प्रभारी सविता चौधरी और CSP रविंद्र वास्कले भी मौके पर पहुंचे। CSP वास्कले ने छात्रा की सहेलियों के भी बयान लिए। सहेलियों के बयान लेने के बाद पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरे खंगालने के निर्देश दिए। साथ ही पीथमपुर और बेटमा थाना पुलिस को भी इस पूरे मामले की सूचना दे दी गई है। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस छानबीन के लिए छात्रा के फोन की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। हालांकि पुलिस द्वारा मिली जानकारी से यह बात सामने आई है कि, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं होने की वजह से अब तक कार की पहचान नहीं हो पाई है।

You Might Also Like

सरकार ने महापौर निधि पर लगाई रोक, Nagar Nigam Budget में नहीं होगा प्रावधान

Indore की रंग पंचमी गैर पर इस बार हाईटेक सुरक्षा

Gwalior में हाइवे पर कार को डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कंटेनर

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति से सुप्रीम लीडर तक

Khamenei की मौत के बाद Iran में सत्ता परिवर्तन

TAGGED: Abduction, dhar, exam, indore, MA Third Semester, PG college, student, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

106138889 - The Fourth
India

दिल्ली मेट्रो हादसे में महिला की मौत, बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आया सेवा भारती संगठन

2 वर्ष पहले

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए आर्मी चीफ, 30 जून को संभालेंगे पद

Indore: MGM कॉलेज के ENT विभाग पर लगे मानसिक और कार्यस्थल उत्पीड़न के आरोप

क्या महत्व है अप्रैल महीने की चैत्र नवरात्रि का?

कॉन्जंक्टाइवाइटिस: कारण, लक्षण, प्रसार, मिथक और सावधानियाँ

You Might Also Like

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?
India

Holi 2026: 3 मार्च या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी रंगों की Holi?

1 सप्ताह पहले
Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा
World

Dubai में शुरू हो रही है Uber की उड़ने वाली टैक्सी सेवा

1 सप्ताह पहले
बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते
Cities

बधाई हो! Botswana से आए 9 नए चीते, भारत में अब कुल 48 चीते

1 सप्ताह पहले
Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस
Cities

Rewa : वर्दी में वायरल रील ने पुलिस ट्रेनीज़ को दिलाई ‘कारण बताओ’ नोटिस

1 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?