By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
July 22, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: CAA लागू होने के बाद कैसा है शाहीन बाग का मिजाज़?
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
download 1 - The Fourth
India

CAA लागू होने के बाद कैसा है शाहीन बाग का मिजाज़?

शाहीन बाग मे इस बार क्या हाल है ये देखना भी जरूरी है।

Last updated: मार्च 16, 2024 5:33 अपराह्न
By Rajneesh 2 वर्ष पहले
Share
5 Min Read
SHARE

‘हम काग़ज़ नहीं दिखाएंगे’ और ‘जिन्ना वाली आज़दी’ जैसे नारों से गूँजती सड़कें और शाहीन बाग आंदोलन तो आपको याद ही होगा। 2019 मे CAA के विरोध में दिल्ली की यह स्थान देशभर में चर्चा का विषय बन गया था। कोरोना के बाद यह विरोध बंद हुआ और 4 साल भी बीत गये। इस बार सरकार ने CAA लागू कर दिया है। ऐसे मे शाहीन बाग मे इस बार क्या हाल है ये देखना भी जरूरी है। तो आइये जानते है वर्तमान मे शाहीन बाग की सूरत- ए – हाल।

जैसे ही अमित साह ने CAA लागू करने का एलान किया शाहीन बाग और लखनऊ सहित अन्य कई इलाक़ों मे पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया ताकि फिर से उन इलाक़ों मे हालात ना बिगड़ पाये। लेकिन 4 साल पहले जिन गलियों मे ‘हम कागज नहीं दिखाएंगे ” जैसे नारे गूंज रहे थे वहाँ इस बार तैनात पुलिस बल के सिवाय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। खामोश शाहीन बाग मे मुस्लिम भाई बहने सब माह-ए-रमजान में जोहर की नमाज पढ़ने जाते और लौटते दिखाई देते है। बाकी अपनी अपनी आम दिनचर्या और रोजी-रोटी की जद्दोजहद मे लगे होते हैं।

CAA का विरोध करने वालों की सोच मे बदलाव नजर आया है। एक वीडियो मे दुकानदार से इसी बारे मे सवाल किया गया तो बगल मे खड़ी मुस्लिम महिला ने जवाब मे कहा, “अब प्रदर्शन और विरोध की जरूरत नहीं है। मुसलमानों को इस कानून से कोई परेशानी नहीं है।”

शाहीन बाग के एक अन्य मुस्लिम भाई कहते हैं कि, “मुसलमानों को इस कानून से डरने की जरूरत नहीं है। शाहीन बाग में काफी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। यहां अब सुरक्षाकर्मियों को इतनी संख्या में तैनात करने की जरूरत नहीं है। हम अमन से रह रहे हैं। हमें कोई धरना प्रदर्शन नहीं करना है। हमें इस कानून का कोई नुकसान और न ही कोई फायदा है।”

कुछ कदम दूर खड़ी महिला ने कहना शुरू किया कि,” यह राजनीतिक हथकंडा है। राजनीतिक दल चाहते हैं कि हम धरना-प्रदर्शन करें और वे अपने हिसाब से फायदा उठाएं। हम यहां के नागरिक हैं और हमेशा रहेंगे। कोई हमें नहीं भगा सकता है। पिछले बार के धरना-प्रदर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा,”तब लोगों ने हमें बताया था कि सीएए के जरिये मुसलमानों को देश से निकालने की कोशिश की जा रही है।” खातून का ये बयान दिल्ली पुलिस के हाईकोर्ट मे किये गये उस दावे से एक दम मेल खाता है, जिसमें दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया है कि संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के विरोध में शाहीन बाग में हुआ प्रदर्शन स्वाभाविक या कोई स्वतंत्र आंदोलन नहीं था। पुलिस का कहना है कि शाहीन बाग प्रकरण के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का हाथ था। महत्वपूर्ण बात यह है कि स्थानीय लोगों ने कई जगहों पर हुए इन प्रदर्शनों का समर्थन नहीं किया था। पुलिस ने फरवरी, 2020 में हुए दंगे के पीछे की कथित साजिश के संबंध में दर्ज यूएपीए मामले में पूर्व जेएनयू स्टूडेंट उमर खालिद की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए यह बात कही थी।

बहरहाल, सौ बात की एक बात ये है कि सरकार को शाहीन बाग के विषय मे जो आशंका थी वैसा इस बार कुछ भी देखने नहीं मिला है। उम्मीद है कि लोग ऐसे ही अमन – चैन का परिचय आगे भी देते रहेंगे।

जानकारी के लिये बता दे कि बीते सोमवार को, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इस कानून के तहत अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों – हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

You Might Also Like

Bhopal में 25 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा

Indore में किसानों की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस कार्रवाई

IRCTC ने आसान की तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया

Indore में स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिलों पर बवाल

Jagannath Rath Yatra 2026 आज से शुरू हुई आस्था की सबसे भव्य यात्रा

TAGGED: Amit Shah, CAA, delhi, Jinnah wali Azadi, Lucknow, protest, Shaheen Bagh, thefourth thefourthindia, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

639f150d 0b61 46c9 b0eb 646b7cf9e9de 1 - The Fourth
India

क्या 15 साल बाद आज सौम्या को मिलेगा इंसाफ, कोर्ट सुनाएगा फैसला

3 वर्ष पहले

CAA लागू होने के बाद, 18 पाकिस्तानी शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता !

देशभर मे बारिश का कहर, 235 जिलों मे बाढ़, इंदौर मे अब तक 19 इंच !

बॉम्बे हाईकोर्ट का विवादित फैसला, बलात्कार के आरोपी को मिली ज़मानत

उत्तर प्रदेश: मुस्लिम विधायक के दौरे के बाद मंदिर को गंगाजल से शुद्धिकरण किया

You Might Also Like

Gupta-Navratri-ke-pehle-din-shuru-hoti-hai-10-mahavidyao-ki-sadhna
Religion

Gupta Navratri के पहले दिन से शुरू होती है दशमहाविद्याओं की साधना

7 दिन पहले
Indore-me-15-din-se-chatro-ka-aandolan-jari
Cities

Indore में 15 दिन से छात्रों का आंदोलन जारी

7 दिन पहले
MP-ke-4-khiladio-ka-Hockey-me-bada-chayan
Sports

एमपी के 4 खिलाड़ियों का Hockey में बड़ा चयन

7 दिन पहले
Sawan-me-Mahakal-ki-nayi-aarti-vyavastha-lagu
Religion

सावन में Mahakal की नई आरती व्यवस्था लागू

7 दिन पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?