By using this site, you agree to the Privacy Policy
Accept
October 21, 2026
The Fourth
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Reading: 1,600 वोटर्स ने चुना विकास के ऊपर कृषि को, किया चुनाव बहिष्कार
Font ResizerAa
The FourthThe Fourth
Search
  • World
  • India
  • Politics
  • Sports
  • Business
  • Tech
  • Fourth Special
  • Lifestyle
  • Health
  • More
    • Travel
    • Education
    • Science
    • Religion
    • Books
    • Entertainment
    • Food
    • Music
Follow US
Pic 7 - The Fourth
India

1,600 वोटर्स ने चुना विकास के ऊपर कृषि को, किया चुनाव बहिष्कार

एकानापुरम और नागापट्टू में पिछले 623 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

Last updated: अप्रैल 18, 2024 7:46 अपराह्न
By Urva Richhariya 3 वर्ष पहले
Share
4 Min Read
SHARE

पूरे देश में लोकसभा चुनाव की हलचल दिखाई दे रही है। देश के हर राज्य में जनता अपने अपने पसंद के दल को वोट देने की तैयारी में दिखाई दे रही है। लेकिन एक ऐसा राज्य है जहां के दो गांव में स्थिति कुछ अलग दिखाई दे रही हैं। जहां पर इन गांवों के लोग चाहते ही नहीं है कि, उनके यहां पर कोई भी सरकार आए। इसलिए वह चुनाव का ही बहिष्कार कर रहे हैं। वह राज्य तमिलनाडु है। इसके दो गांव एकानापुरम और नागापट्टू में पिछले 623 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहा है। यह प्रदर्शन राज्य में चलने वाला अब तक का सबसे लंबा विरोध प्रदर्शन है। दोनों गांव में कुल 1600 वोटर्स हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करना शुरू कर दिया हैं।

क्या है बहिष्कार का कारण?

तमिलनाडु की सरकार परांदूर में चेन्नई का दूसरा हवाई अड्डे बनाने का विचार कर रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए वहां के 13 गांवों का चयन हुआ है, जिसमें इन दोनों गांवों के नाम भी शामिल है। इस हवाई अड्डे को परणदुर के 5368.93 एकड़ जमीन में बनाने का विचार किया गया है। इस आंकड़े में 47% सिंचित कृषि भूमि, 16% शुष्क कृषि भूमि और 27% जल निकाय यानी सिंचाई टैंक शामिल है। इस प्रोजेक्ट से गांव के लगभग 1,005 परिवार प्रभावित होंगे और 36,635 से ज्यादा पेड़ काट दिये जायेंगे। प्रपोज्ड प्लान के मुताबिक, झीलों के ऊपर दो रनवे आएंगे, जो 400 एकड़ जमीन की सिंचाई करेंगे। ऐसे में सिर्फ एकानापुरम को ही अपनी 905 एकड़ की जमीन खोनी पड़ जाएगी। गांव वालो का कहना है कि, इस प्रोजेक्ट से उनके गांवों की मैप से हटने की भी संभावना है।

क्या है गांववालों का कहना?

गांव के लोगों का कहना है कि, वहां पर 40% लोग कृषि का ही कार्य करते हैं। उनकी जमीन काफी उपजाऊ हैं। एकानापुरम की कुल 905 एकड़ भूमि पर साल में तीन बार खेती की जाती है और प्रति एकड़ औसतन 2,500 किलोग्राम चावल की पैदावार होती है। 80 किलो की एक बोरी अब 1500 रुपये में बिक रही है।उनके अनुसार एकानापुरम की जमीन उनके लिए सोने के समान है। उन्हें यहां पर खेती करने से काफी लाभ होता है। ऐसे में वो अपनी उपजाऊ जमीन हवाई अड्डे के निर्माण के लिए गवाना नहीं चाहते हैं। हवाई अड्डे के निर्माण से उनकी आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। गांव वालों की इन चिंताओं पर पार्टियां कुछ भी ध्यान नहीं दे रही है। यह ही वजह है कि वह सब चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं। गांववासी चाहते नहीं है कि, वहां कोई सरकार आए और गांव के कृषि को विकास के नाम पर नुकसान पहुंचाए।

गांव वालो की मांग एक तरीके से जायज भी है। ऐसे विकास का कोई मूल्य नहीं रहेगा जब वहां की जनता को अपना घर-बार गवाना पड़े। लेकिन गांव वालो की अपनी मांग मंगवाने का तरीका सही नहीं है। चुनाव के बहिष्कार से उनकी समस्यों का समाधान नहीं होगा। इससे उनके और सरकार के बीच में मदभेद और बढ़ेंगे। उन्हें अपनी शिकायतों के समाधानों के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए।

You Might Also Like

Indore में नर्मदा की मेन लाइन फूटी तो 15 फीट उछला पानी

Hema Malini ने 77 की उम्र में निभाया माता पार्वती का किरदार

Navratri 2026 की शुरुआत आज से जानें खास बातें

Nana Patekar के निधन से सिनेमा में छाया गहरा सन्नाटा

Vidisha का भक्तिग्राम, आधुनिक सुविधाओं से दूर जीवन

TAGGED: boycott, Ekanapuram, government, lok sabha, Nagapattu, protest, Tamil Nadu, thefourth, thefourthindia
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

Follow US

Find US on Social Medias

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading

Popular News

download 3 - The Fourth
India

उज्जैन में स्थापित होगी 1 मार्च को विश्व की पहली ग्रीनविच ‘वैदिक घड़ी’ !

3 वर्ष पहले

देश को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति: 9 सितंबर को होगी Voting

बलूच महिलाओं का दमन और विद्रोह!

1973 का Black Budget: जब एक budget ने देश की दिशा बदल दी

शरद पवार का नया दांव : बेटी को नवाजा, भतीजे को छोड़ा

You Might Also Like

nehru-patel-jahan-thehre-the-us-200-saal-purani-residency-kothi-me-badlav-ki-yojana
Cities

नेहरू-पटेल जहां ठहरे थे, उस 200 साल पुरानी Residency Kothi में बदलाव की योजना

3 सप्ताह पहले
mppsc-aur-group-2-pariksha-ek-din-hone-se-badhi-mushkil
Education

MPPSC और ग्रुप-2 परीक्षा एक दिन होने से बढ़ी मुश्किल

3 सप्ताह पहले
IMG 20261002 WA0003 - The Fourth
Cities

Indore : भागीरथपुरा की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

3 सप्ताह पहले
cm-mohan-yadav-ke-naye-jet-ki-kaman-videshi-pilot-sambhalenge
Cities

सीएम Mohan Yadav के नए जेट की कमान विदेशी पायलट संभालेंगे

4 सप्ताह पहले
The Fourth
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
  • Entertainment
  • Fashion
  • Health
  • Lifestyle
  • Science
  • Sports

Subscribe to our newsletter

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Loading
© The Fourth 2024. All Rights Reserved. By PixelDot Studios
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Careers
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?